• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
नीति आयोग की बैठक में पेश की गई विकसित भारत की तस्वीर

नीति आयोग की बैठक में पेश की गई विकसित भारत की तस्वीर

July 28, 2024
भारत–इटली रिश्तों को नई ऊँचाई, 2025–2029 कार्ययोजना को मंजूरी

विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी का संदेश: हरित भारत और सतत विकास पर जोर

June 5, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा झटका, लगातार बढ़ोतरी से महंगाई की चिंता

June 5, 2026
खेल, संघर्ष और सपनों की कहानी है ‘पेड्डी’, जानिए कब होगी प्रदर्शित

बॉक्स ऑफिस पर ‘पेड्डी’ का जलवा, पहले दिन शानदार कलेक्शन

June 5, 2026
योगी आदित्यनाथ

होटलों और मॉल्स में फायर सेफ्टी पर सख्ती, सीएम योगी ने दिए आदेश

June 5, 2026
तो क्या कसाब और हाफिज सईद जैसों को भी जमानत दे देंगे? सरकार का SC से तीखा सवाल

सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट संदेश—योग्यता सीमा का पालन अनिवार्य

June 5, 2026
चितायन नगरिया में आंबेडकर प्रतिमा हटाने पर हंगामा, डिंपल यादव ने की निंदा

कानून से ऊपर नहीं पार्टी: भाजपा नेताओं ने हटाया अपना ही अवैध दफ्तर

June 5, 2026
सहारा रेगिस्तान में भीषण त्रासदी, ट्रक खराब होने से प्यास से 49 लोगों की मौत

सहारा रेगिस्तान में भीषण त्रासदी, ट्रक खराब होने से प्यास से 49 लोगों की मौत

June 5, 2026
रूस-यूक्रेन में ऊर्जा ठिकानों पर हमलों पर 30 दिन की रोक

ज़ेलेंस्की का पुतिन को सीधा संदेश: युद्ध खत्म करने के लिए बातचीत का प्रस्ताव

June 5, 2026
पुतिन ने भारत यात्रा पूरी की; अफगानिस्तान पर पाकिस्तान को अप्रत्यक्ष संदेश

भारत की प्रगति से प्रभावित पुतिन, विकास यात्रा की जमकर सराहना

June 5, 2026
‘मुझे पीएम मोदी बहुत पसंद हैं’, ट्रंप ने जताया व्यापार समझौते का भरोसा

‘मुझे पीएम मोदी बहुत पसंद हैं’, ट्रंप ने जताया व्यापार समझौते का भरोसा

June 5, 2026
पाकिस्तान भरोसेमंद नहीं, आतंकवाद का समर्थन करता है: इजरायल

पाकिस्तान भरोसेमंद नहीं, आतंकवाद का समर्थन करता है: इजरायल

June 5, 2026
‘तुम पागल हो, इजरायल से हर कोई नफरत करता है’, लेबनान को लेकर नेतन्याहू पर भड़के ट्रंप

ट्रंप-नेतन्याहू विवाद पर बोले इजरायली प्रधानमंत्री, ‘अच्छे परिवारों में भी होते हैं मतभेद’

June 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, June 5, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

नीति आयोग की बैठक में पेश की गई विकसित भारत की तस्वीर

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 28, 2024
in देश, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
नीति आयोग की बैठक में पेश की गई विकसित भारत की तस्वीर

नई दिल्ली:नीति आयोग की बैठक में 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए दृष्टिपत्र पेश किया गया। पत्र के अनुसार 2047 तक प्रति व्यक्ति आय को 15 लाख सालाना तक पहुंचाना होगा जो अभीकरीब दो लाख रुपये है। मौजूदा स्तर से इसमें आठ गुना की बढोत्तरी करनी होगी। इसी प्रकार जीडीपी को 30 खरब डालर तक पहुंचना होगा जो अभी 3.3 खरब डालर है। इसमें नौ गुना की बढोत्तरी करनी होगी।

दृष्टिपत्र में विकसित भारत के सामाजिक संकेतकों का भी आकलन किया गया है। जैसे 2047 में भारतीयों की औसत आयु 84 साल होगी जो अभी 71 साल है। कुल प्रजनन दर तब गिरकर 1.8 रह जाएगी जो अभी 2.03 है। लेकिन इसका यह मतलब नही कि तब आबादी कम हो जाएगी। आज देश की आबादी 140 करोड है लेकिन तब यह 165 करोड पहुंच जाएगी। परन्तु तब यह आबादी देश की ताकत बनेगी। 165 करोड में 112 करोड लोग कामकाजी आयु वर्ग के होंगे। अभी इस श्रेणी में 96 करोड लोग हैं। भारत तब सर्वाधिक कामकाजी लोगों वाला देश होगा।

दृष्टिपत्र के अनुसार विकसित भारत में साक्षरता दर सौ फीसदी होगी जो अभी मुश्किल से 77 फीसदी तक पहुंच पाई है। इसी प्रकार लोगों का रहन-सहन इतना बेहतर हो जाएगा कि शिशु मृत्यु दर सिर्फ दो रह जाएगी। अभी यह प्रति हजार पर 28 है। महिलाओं को लेकर जिक्र किया गया है कि कार्य बल में महिलाओं की हिस्सेदारी 70 फीसदी तक पहुंच जाएगी जो अभी महज 37 प्रतिशत है। लैंगिक समानता में सुधार होगा और भारत शीर्ष 10 देशों में शामिल होगा। अभी वह 122वें नबर पर है।

गरीबी मुक्त गांव बनाने का लक्ष्य
विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने के लिए राज्यों को न केवल लोगों के जीवन स्तर में बदलाव की रणनीति तैयार करनी होगी। इसके साथ ही राज्यों को अपने यहां निवेश को आकर्षित करने के लिए भी विस्तृत कार्य योजना भी बनानी होगी। विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने के लिए राज्यों को गरीब मुक्त गांव बनने का लक्ष्य रखा गया है। नीति आयोग की बैठक के बाद शनिवार शाम को आयोग की तरफ से की गई प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी दी गई। नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीवी आर सुब्रह्मण्यम ने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने के लिए सभी बिंदुओं पर राज्यों के साथ रचनात्मक बैठक हुई है।

2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए तीन अहम मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोर दिया।

1.गरीबी मुक्त गांव बनाने का लक्ष्य
बैठक का पहला मुद्दा गरीबी मुक्त गांव (शून्य गरीब गांव) बनाने का लक्ष्य रखा गया है। गरीबी मिटाने के लिए राज्य और केंद्र सरकार मिलकर लोगों के लिए 24 घंटे सातों दिन शुद्ध पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा और बिजली उपलब्ध कराने का काम किया जाएगा। बैंकिंग और ब्रॉडबैंड कनेक्शन के साथ आवासीय सुविधा पर काम होगा। युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने व उद्यमी बनाने के लिए उन्हें कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जाना। तकनीक के इस्तेमाल करते हुए जीवन शैली को बेहतर बनाने के लिए कृषि, मेडिकल व अन्य क्षेत्रों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को बढ़ावा दिया जाना भी शामिल है। लोगों के लिए परिवहन की उपलब्धता को सुगम बनाने की दिशा में राज्य और केंद्र सरकार मिलकर काम करेगी।

2.राज्यों में बने निवेश अनुकूल माहौल
बैठक में दूसरा अहम मुद्दा औद्योगिक विकास का रहा। आयोग के सदस्य डॉ. अरविंद विरमानी ने कहा कि मौजूदा समय में कुछ राज्यों को छोड़ दिया जाए तो बाकी राज्यों में निवेश का अनुकूल माहौल नहीं है। इसलिए सभी राज्यों को अपने स्तर पर ऐसी नीति को तैयार करना होगा, जो निवेश को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित करे। इससे विदेशी निवेश को राज्यों स्तर पर आकर्षित करने में मदद मिलेगी।

3.बाढ़ का समाधान करने का लक्ष्य
नीति आयोग की बैठक में तीसरा मुद्दा बाढ़ का रहा। राज्यों की तरफ से कहा गया कि देश का बड़ा हिस्सा बाढ़ से प्रभावित होता है, जिससे आम लोगों के साथ केंद्र व राज्य सरकारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। हर वर्ष लाखों की संख्या में लोग विस्थापित होने के लिए मजबूत होते है। ऐसे में बाढ़ का समाधान निकालने के लिए नदी जोड़ो जैसे अभियान को चलाए जाने की जरूरत है, जिस पर केंद्र और राज्यों के बीच सहमति बनी है।

राज्य अपने स्तर पर तैयार करेंगे प्लान
आर्थिक विकास के लक्ष्य को हासिल करने के लिए राज्य अपने यहां पर आर्थिक व सामाजिक विकास को ध्यान में रखकर योजना तैयार करेंगे। अभी तक उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु जैसे राज्यों ने अपने राज्य में आर्थिक विकास को लेकर कार्य योजना तैयार की है। बाकी राज्य भी जल्द योजना तैयार करके नीति आयोग को सौपेंगे।

कृषि क्षेत्र में बड़े बदलाव की जरूरत
नीति आयोग के सदस्य प्रो. रमेश चंद्र ने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने में कृषि क्षेत्र की अहम भूमिका होगी। इसमें राज्यों के साथ मिलकर उत्पादन क्षमता को बढ़ाने, उपजाऊ बीजों की किसानों तक पहुंच सुनिश्चित करें। किसानों के लिए बेहतर तकनीक, उचित सिंचाई व्यवस्था के साथ ही कृषि उत्पादों की उच्च गुणवत्ता वाली भंडार व्यवस्था को भी विकसित किए जाने की जरूरत होगी।

Previous Post

सेना का प्रचंड अभियान, जम्मू-कश्मीर में खुदेगी आतंकियों की कब्र

Next Post

बांग्लादेशी घुसपैठियों से बिहारियों की तुलना, जानिए क्या बोलीं कांग्रेस विधायक?

Next Post
बांग्लादेशी घुसपैठियों से बिहारियों की तुलना, जानिए क्या बोलीं कांग्रेस विधायक?

बांग्लादेशी घुसपैठियों से बिहारियों की तुलना, जानिए क्या बोलीं कांग्रेस विधायक?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी का संदेश: हरित भारत और सतत विकास पर जोर
  • पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा झटका, लगातार बढ़ोतरी से महंगाई की चिंता
  • बॉक्स ऑफिस पर ‘पेड्डी’ का जलवा, पहले दिन शानदार कलेक्शन
  • होटलों और मॉल्स में फायर सेफ्टी पर सख्ती, सीएम योगी ने दिए आदेश
  • सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट संदेश—योग्यता सीमा का पालन अनिवार्य
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In