• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
बांग्लादेशी घुसपैठियों से बिहारियों की तुलना, जानिए क्या बोलीं कांग्रेस विधायक?

बांग्लादेशी घुसपैठियों से बिहारियों की तुलना, जानिए क्या बोलीं कांग्रेस विधायक?

July 28, 2024
भारत–इटली रिश्तों को नई ऊँचाई, 2025–2029 कार्ययोजना को मंजूरी

विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी का संदेश: हरित भारत और सतत विकास पर जोर

June 5, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा झटका, लगातार बढ़ोतरी से महंगाई की चिंता

June 5, 2026
खेल, संघर्ष और सपनों की कहानी है ‘पेड्डी’, जानिए कब होगी प्रदर्शित

बॉक्स ऑफिस पर ‘पेड्डी’ का जलवा, पहले दिन शानदार कलेक्शन

June 5, 2026
योगी आदित्यनाथ

होटलों और मॉल्स में फायर सेफ्टी पर सख्ती, सीएम योगी ने दिए आदेश

June 5, 2026
तो क्या कसाब और हाफिज सईद जैसों को भी जमानत दे देंगे? सरकार का SC से तीखा सवाल

सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट संदेश—योग्यता सीमा का पालन अनिवार्य

June 5, 2026
चितायन नगरिया में आंबेडकर प्रतिमा हटाने पर हंगामा, डिंपल यादव ने की निंदा

कानून से ऊपर नहीं पार्टी: भाजपा नेताओं ने हटाया अपना ही अवैध दफ्तर

June 5, 2026
सहारा रेगिस्तान में भीषण त्रासदी, ट्रक खराब होने से प्यास से 49 लोगों की मौत

सहारा रेगिस्तान में भीषण त्रासदी, ट्रक खराब होने से प्यास से 49 लोगों की मौत

June 5, 2026
रूस-यूक्रेन में ऊर्जा ठिकानों पर हमलों पर 30 दिन की रोक

ज़ेलेंस्की का पुतिन को सीधा संदेश: युद्ध खत्म करने के लिए बातचीत का प्रस्ताव

June 5, 2026
पुतिन ने भारत यात्रा पूरी की; अफगानिस्तान पर पाकिस्तान को अप्रत्यक्ष संदेश

भारत की प्रगति से प्रभावित पुतिन, विकास यात्रा की जमकर सराहना

June 5, 2026
‘मुझे पीएम मोदी बहुत पसंद हैं’, ट्रंप ने जताया व्यापार समझौते का भरोसा

‘मुझे पीएम मोदी बहुत पसंद हैं’, ट्रंप ने जताया व्यापार समझौते का भरोसा

June 5, 2026
पाकिस्तान भरोसेमंद नहीं, आतंकवाद का समर्थन करता है: इजरायल

पाकिस्तान भरोसेमंद नहीं, आतंकवाद का समर्थन करता है: इजरायल

June 5, 2026
‘तुम पागल हो, इजरायल से हर कोई नफरत करता है’, लेबनान को लेकर नेतन्याहू पर भड़के ट्रंप

ट्रंप-नेतन्याहू विवाद पर बोले इजरायली प्रधानमंत्री, ‘अच्छे परिवारों में भी होते हैं मतभेद’

June 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, June 5, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर झारखंड

बांग्लादेशी घुसपैठियों से बिहारियों की तुलना, जानिए क्या बोलीं कांग्रेस विधायक?

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 28, 2024
in झारखंड, राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
बांग्लादेशी घुसपैठियों से बिहारियों की तुलना, जानिए क्या बोलीं कांग्रेस विधायक?

File Photo

रांची:झारखंड में कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की के दिए एक विवादित बयान के बाद राज्य की राजनीति गर्मा गई है। दरअसल हाल ही में जब उनसे बांग्लादेशी मुस्लिम घुसपैठियों के कारण राज्य में हो रहे डेमोग्राफी चेंज (जनसांख्यिकी बदलाव) के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बांग्लादेशी घुसपैठियों की तुलना राज्य में बिहार से आकर बसे लोगों से कर दी। उन्होंने कहा कि डेमोग्राफी चेंज पूरे झारखंड में हुआ है, रामगढ़ में बिहारी लोग मुखिया बन रहे हैं, लोग इस पर बात क्यों नहीं करते।

भाजपा पर भड़कते हुए उन्होंने कहा, ‘डेमोग्राफी चेंज की बात करते हैं, तो इनको रांची से शुरू करना चाहिए। रांची में जो डेमोग्राफिक चेंज हुआ है और जैसे कालीन में गंदगी को समेटा जाता है, जैसे धूल को कालीन के नीचे ढांक दिया जाता है, उसी तरह से इन लोगों ने यहां के आदिवासी-मूल निवासियों को कहीं कोना-खोमचा झुग्गियों में ढकेल कर रख दिया है।’

आगे उन्होंने कहा, ‘डेमोग्राफी चेंज की यहां बात क्यों नहीं करते। रामगढ़ में आज मुखिया कौन बनता है, बिहारी लोग बनते हैं, बिहार से आकर। ये सब चीजें नहीं दिखती हैं इनको। उसके बारे में इनको बात करना चाहिए। उसके बाद संथाल के बारे में भी हम बात करेंगे। डेमोग्राफिक चेंज पूरे झारखंड में हुआ है। सबसे ज्यादा वक्त तक तो ये लोग सत्ता में थे।  1985 लाकर यहां पर इर्द-गिर्द में बने हुए अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों को भी इन्होंने रेसिडेंशियल सर्टिफिकेट दे दिया। इनसे ज्यादा भाजपा पार्टी से ज्यादा झारखंड के लिए बुरा सोचने वाला कोई और नहीं होगा।’

उधर मंदार विधायक शिल्पी नेहा के इस बयान के बाद भाजपा नेता उन पर भड़क गए हैं। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने इस मामले में कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि माननीय विधायक को समझना चाहिए कि बांग्लादेश के मुस्लिम घुसपैठिए दूसरे देश से अवैध तरीके से आकर संथाल एवं झारखंड के अन्य क्षेत्र में बसे हैं। जबकि बिहार से आकर यहां लोग अपने देश के कानून के तहत बसे हैं। इन दोनों की तुलना कर उन्होंने ओछी राजनीति का परिचय दिया है।

शाहदेव ने कहा कि कांग्रेस का मुस्लिम वोटों के तुष्टिकरण और वोट बैंक के राजनीति करने का पुराना इतिहास ही रहा है। संथाल में आदिवासियों की आबादी 16% घट गई और मुसलमानों की आबादी 13% बढ़ गई है। इस पर तमाम कांग्रेसी चुप हैं। लेकिन मुस्लिम घुसपैठ पर प्रश्न होते ही उनके उनकी खीज दिखने रखती है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से तुष्टिकरण में लिप्त शक्तियों ने इन घुसपैठियों को वोटर आई कार्ड और सरकारी दस्तावेज दिलाने का कार्य किया है।

शाहदेव ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और झारखंड पीसीसी प्रमुख राजेश ठाकुर से जानना चाहा कि क्या वह भी बांग्लादेश के मुस्लिम घुसपैठियों और बिहार से आकर बसे लोगों को एक समान मानते हैं? प्रतुल ने कहा कांग्रेस हमेशा से नफरत की राजनीति करती है और विघटनकारी शक्तियों की हाथ में खेलती रही है। प्रतुल ने कहा कि भाजपा शुरू से कहती आ रही है कि इस सरकार में बांग्लादेशी घुसपैठियों को जमाई का दर्जा प्राप्त है। उच्च न्यायालय की फटकार के बावजूद इन्हें चिन्हित करने का कार्य नहीं बढ़ रहा। यह मुस्लिम घुसपैठिए आदिवासियों के हक पर सीधा अतिक्रमण कर रहे हैं। भाजपा माटी, रोटी और बेटी को बचाने की लड़ाई लड़ती रहेगी और घुसपैठियों के खिलाफ आवाज बुलंद करती रहेगी। भाजपा राज्य में सत्ता में आने के बाद इनको बाहर का रास्ता भी दिखाएगी।

Previous Post

नीति आयोग की बैठक में पेश की गई विकसित भारत की तस्वीर

Next Post

शाह पर बयान को लेकर घिरे शरद पवार; भाजपा नेताओं ने बोला चौतरफा हमला

Next Post
शरद पवार

शाह पर बयान को लेकर घिरे शरद पवार; भाजपा नेताओं ने बोला चौतरफा हमला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी का संदेश: हरित भारत और सतत विकास पर जोर
  • पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा झटका, लगातार बढ़ोतरी से महंगाई की चिंता
  • बॉक्स ऑफिस पर ‘पेड्डी’ का जलवा, पहले दिन शानदार कलेक्शन
  • होटलों और मॉल्स में फायर सेफ्टी पर सख्ती, सीएम योगी ने दिए आदेश
  • सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट संदेश—योग्यता सीमा का पालन अनिवार्य
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In