• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
नेता खुश, RSS को भी साध लिया; 9 राज्यपालों की एंट्री की इनसाइड स्टोरी

नेता खुश, RSS को भी साध लिया; 9 राज्यपालों की एंट्री की इनसाइड स्टोरी

July 29, 2024
केदारनाथ धाम

चारधाम यात्रा 2026: धामों की मर्यादा और पवित्रता के लिए सख्त व्यवस्था पर मंथन

April 19, 2026
तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, कई लोगों की मौत, राहत-बचाव कार्य जारी

तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, कई लोगों की मौत, राहत-बचाव कार्य जारी

April 19, 2026
ट्रंप

ट्रंप का ईरान पर गंभीर आरोप, सीजफायर उल्लंघन का दावा; होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ा तनाव

April 19, 2026
जो समितियों से हो युक्त, वह होता है समित : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

जो समितियों से हो युक्त, वह होता है समित : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

April 19, 2026
ईरान का दावा: 180 ड्रोन नष्ट किए, अमेरिकी F-35 स्टेल्थ फाइटर को किया टारगेट

ईरान का दावा: 180 ड्रोन नष्ट किए, अमेरिकी F-35 स्टेल्थ फाइटर को किया टारगेट

April 19, 2026
लेबनान में फ्रांसीसी यूएन शांति सैनिकों पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की

हॉर्मुज जलडमरूमध्य में भारतीय टैंकरों पर हमला, भारत ने ईरान को दी सख्त चेतावनी

April 19, 2026
इटली में गुरुद्वारे के बाहर गोलीबारी, दो भारतीयों की मौत

इटली में गुरुद्वारे के बाहर गोलीबारी, दो भारतीयों की मौत

April 19, 2026
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके से की मुलाकात

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके से की मुलाकात

April 19, 2026
प्रधानमंत्री मोदी डीएमके की नीतियों ने राज्य को पीछे किया एनडीए ही समाधान

महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बंगाल में पीएम मोदी का तृणमूल पर वार

April 19, 2026
ईरान का साफ संदेश—न्यायसंगत शर्तें हों तभी मानेगा युद्धविराम

ईरान–अमेरिका वार्ता पर अनिश्चितता बरकरार, दूसरे दौर की बैठक की तारीख तय नहीं

April 19, 2026
बदायूं में रिश्तों की हत्या: पति ने पत्नी की अस्मत का सौदा कर गैंगरेप कराया

हिंदू बनकर छात्रा को प्रेमजाल में फंसाया; रेप, ब्लैकमेल और धर्मांतरण के दबाव का आरोपी गिरफ्तार

April 19, 2026
कोयला घोटाले पर ईडी की बड़ी चोट, बंगाल में 159 करोड़ की संपत्ति जब्त

बंगाल में ईडी का बड़ा एक्शन, डीसीपी परिसरों पर छापेमारी से हड़कंप

April 19, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, April 19, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

नेता खुश, RSS को भी साध लिया; 9 राज्यपालों की एंट्री की इनसाइड स्टोरी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 29, 2024
in देश
Reading Time: 2 mins read
A A
0
नेता खुश, RSS को भी साध लिया; 9 राज्यपालों की एंट्री की इनसाइड स्टोरी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 3.0 सरकार में किए गए राज्यपाल और प्रशासक के पहले बदलाव और नियुक्तियों में भाजपा काडर, वरिष्ठता और राष्ट्रीय स्वयं संघ (आरएसएस) को खासी अहमियत दी गई है। छह नए राज्यपाल की नियुक्ति की गई है, जबकि तीन के राज्यों में बदलाव किया गया है। मणिपुर में अपने बयानों से भाजपा और केंद्र को असहज करने वालीं अनुसुइया उइके को हटाया गया है। वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश माथुर और संतोष गंगवार को क्रमश: सिक्किम और झारखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

शनिवार देर रात केंद्र सरकार ने नए राज्यपाल और उपराज्यपाल की नियुक्ति और फेरबदल का बड़ा फैसला किया। काफी समय पहले पंजाब के राज्यपाल पद से इस्तीफा दे चुके बनवारी लाल पुरोहित का इस्तीफा अब मंजूर किया गया। रमेश बैस को महाराष्ट्र से हटाया गया है। इस बदलाव में वरिष्ठ नेता और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश माथुर को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया है, जबकि असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया अब पंजाब के राज्यपाल के साथ चंडीगढ़ के प्रशासक का जिम्मा भी संभालेंगे।

लोकसभा चुनाव के नतीजे उम्मीद के अनुरूप नहीं आने के बाद भाजपा के भीतर अपने काडर की नाराजगी के सुर उठ रहे थे। आरएसएस की तरफ से भी उपेक्षा का मुद्दा उठा था। ऐसे में केंद्र ने नई नियुक्तियों में अपने काडर और वरिष्ठता को महत्व दिया है, ताकि पार्टी की अपनी पकड़ बनी रहे और राजनीतिक दृष्टि से उसे संगठन स्तर पर भी मजबूती मिले।

नई नियुक्तियों से यह साफ है, क्योंकि अधिकांश नए राज्यपाल पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और देश के विभिन्न हिस्सों और सामाजिक समुदाय से आते हैं। नए राज्यपालों में महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता हरी भाऊ बागड़े को राजस्थान और पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं आठ बार के सांसद रहे संतोष गंगवार को झारखंड का राज्यपाल बनाया गया है। असम के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमन डेका छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल बनाए गए हैं।

इन्हें नहीं मिला दोबारा मौका
केंद्र सरकार ने जिन राज्यपालों को हटाया है, उनमें राजस्थान के कलराज मिश्र, छत्तीसगढ़ के विश्व भूषण हरिचंदन, महाराष्ट्र के रमेश बैस, मणिपुर की अनुसुइया उइके, मेघालय के फागू चौहान शामिल हैं। भाजपा के तमिलनाडु के वरिष्ठ नेता सी पी राधाकृष्णन (अभी तक झारखंड और तेलंगाना का अतिरिक्त प्रभार) अब महाराष्ट्र के राज्यपाल होंगे।

जिष्णु देव त्रिपुरा से राज्यपाल बनने वाले पहले राजनेता

गुलाब चंद कटारिया को असम से पंजाब-चंडीगढ़ भेजा गया है। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से ताल्लुक रखने वाले लक्ष्मण आचार्य को सिक्किम से असम भेजा गया है। उनके पास मणिपुर का भी प्रभार होगा। आचार्य संघ और राम मंदिर आंदोलन में भी सक्रिय रहे हैं। त्रिपुरा के पूर्व उप मुख्यमंत्री जिष्णु देव वर्मा राज्य से राज्यपाल बनने वाले पहले राजनेता हैं। उनको तेलंगाना का राज्यपाल बनाया गया है। कर्नाटक के पूर्व मंत्री सी एच विजय शंकर मेघालय के नए राज्यपाल बनाए गए हैं।

Tags: राज्यपाल
Previous Post

हरियाणा में गुटबाजी से परेशान कांग्रेस, वरिष्ठ नेता बोले- ऐसे तो कभी नहीं जीत पाएंगे

Next Post

सनातन धर्म में बढ़ गया है रणबीर कपूर का विश्वास, बोले- पिछले कुछ सालों में…

Next Post
सनातन धर्म में बढ़ गया है रणबीर कपूर का विश्वास, बोले- पिछले कुछ सालों में…

सनातन धर्म में बढ़ गया है रणबीर कपूर का विश्वास, बोले- पिछले कुछ सालों में…

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • चारधाम यात्रा 2026: धामों की मर्यादा और पवित्रता के लिए सख्त व्यवस्था पर मंथन
  • तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, कई लोगों की मौत, राहत-बचाव कार्य जारी
  • ट्रंप का ईरान पर गंभीर आरोप, सीजफायर उल्लंघन का दावा; होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ा तनाव
  • जो समितियों से हो युक्त, वह होता है समित : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
  • ईरान का दावा: 180 ड्रोन नष्ट किए, अमेरिकी F-35 स्टेल्थ फाइटर को किया टारगेट
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In