इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से ‘लव जिहाद’ का एक गंभीर मामला प्रकाश में आया है। यहाँ एक 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा ने एक मुस्लिम युवक पर पहचान छुपाकर दोस्ती करने, नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने और जबरन धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। हिंदू संगठन के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
पहचान छुपाकर दोस्ती और धोखे का जाल
मूल रूप से छिंदवाड़ा की रहने वाली पीड़िता, जो इंदौर में रहकर बीएससी (B.Sc) की पढ़ाई कर रही है, ने पुलिस को बताया कि करीब एक साल पहले एक कैफे में उसकी मुलाकात राहुल नाम के युवक से हुई थी। आरोपी ने खुद को हिंदू बताकर छात्रा को अपने भरोसे में लिया और प्रेमजाल में फंसा लिया।
नशीला पदार्थ, ब्लैकमेलिंग और दुष्कर्म
शिकायत के अनुसार, आरोपी छात्रा को घुमाने के बहाने चिड़ियाघर ले गया, जहाँ उसे नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया गया। इसके बाद आरोपी ने छात्रा को अशर्फी नगर स्थित एक स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बना लिए। घटना के बाद आरोपी ने अपनी असली पहचान अब्दुल अजीज के रूप में उजागर की और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
धर्मांतरण और निकाह की शर्त
पीड़िता का आरोप है कि अब्दुल अजीज उस पर लगातार इस्लाम कबूल करने, कलमा पढ़ने और हिजाब पहनने के लिए मानसिक दबाव बना रहा था। वह अपने मित्रों के बीच भी छात्रा को मुस्लिम बताकर मिलवाता था। जब छात्रा ने शादी का प्रस्ताव रखा, तो आरोपी ने स्पष्ट शर्त रखी कि निकाह तभी होगा जब वह अपना धर्म बदल लेगी।
गर्भावस्था और शिकायत
छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में यह भी बताया कि ब्लैकमेलिंग के जरिए आरोपी ने कई बार उसका यौन शोषण किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। जब उसने फिर से शादी का दबाव बनाया और आरोपी ने धर्म परिवर्तन की बात दोहराई, तो पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर हिंदू संगठन से संपर्क किया।
पुलिस की कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए हिंदू संगठन के पदाधिकारियों के साथ पीड़िता थाने पहुँची। पुलिस ने विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी अब्दुल अजीज को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस फिलहाल मामले के अन्य पहलुओं और आरोपी के संपर्कों की गहन जांच कर रही है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
