• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
अश्विनी वैष्णव

सरकार का बड़ा फैसला, आठ नए हाई स्पीड रोड कॉरिडोर प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

August 3, 2024
जल संयंत्र पर हमले का आरोप: ईरान ने अमेरिका पर साधा निशाना

“अब कोई हमला अनुत्तरित नहीं रहेगा”: ईरान की चेतावनी

June 10, 2026
पीओके में उबाल: महंगाई विरोधी आंदोलन बना व्यापक जनविद्रोह

पीओके में उबाल: महंगाई विरोधी आंदोलन बना व्यापक जनविद्रोह

June 10, 2026
ईरान संघर्ष के एक महीने बाद: ट्रंप को कम फायदा, ज्यादा नुकसान

होरमुज़ में फिर युद्ध के बादल, अमेरिका ने ईरान पर की सैन्य कार्रवाई

June 10, 2026
भारत AI सुपरपावर बनने की राह पर: पीएम मोदी ने AI-इंडिया इम्पैक्ट समिट में रणनीति साझा की

फ्रांस और स्लोवाकिया के साथ संबंधों को नई दिशा देंगे पीएम मोदी

June 10, 2026
वक्फ कानून पर भारत का पाकिस्तान को करारा जवाब

सीमा प्रबंधन और सुरक्षा पर भारत-बांग्लादेश के बीच उच्चस्तरीय वार्ता

June 10, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

देश के मानसून पर बढ़ी चिंता, वैज्ञानिकों ने दी बड़ी चेतावनी

June 10, 2026
मुंबई बीएमसी चुनाव में गड़बड़ी के आरोप, संजय राउत बोले– ‘लोकतंत्र पर सवाल’

बंगाल की सियासत में हलचल, राउत ने ‘गद्दारों’ के खिलाफ खोला मोर्चा

June 10, 2026
भारत कोई धर्मशाला नहीं, राष्ट्रविरोधी सोच को नहीं मिलेगी जगह : योगी

योगी बोले— भारत के प्रति निष्ठा नहीं तो यहां जगह नहीं

June 10, 2026
पिकलबॉल विश्व कप २०२६: भारत रचेगा नई कहानी, टीम चयन प्रक्रिया शुरू

पिकलबॉल विश्व कप २०२६: भारत रचेगा नई कहानी, टीम चयन प्रक्रिया शुरू

June 10, 2026
इंडिया अंडर-19 ने दक्षिण अफ्रीका को 233 रनों से हराकर की क्लीन स्वीप

भारत ए की जीत के पांच सितारे

June 10, 2026
भारत में कॉरपोरेट ट्रैवल की मांग बढ़ी, 74% कंपनियाँ वृद्धि को लेकर आशावान

भारत में कॉरपोरेट ट्रैवल की मांग बढ़ी, 74% कंपनियाँ वृद्धि को लेकर आशावान

June 10, 2026
जेप्टो

आईपीओ से पहले जेप्टो ने जताई वित्तीय और कानूनी चुनौतियों की चिंता

June 10, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 10, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

सरकार का बड़ा फैसला, आठ नए हाई स्पीड रोड कॉरिडोर प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 3, 2024
in देश, बिजनेस
Reading Time: 1 min read
A A
0
अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुक्रवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में अहम फैसले लिए गए। कैबिनेट ने आठ महत्वपूर्ण राष्ट्रीय हाई-स्पीड रोड कॉरिडोर परियोजनाओं को मंजूरी दे दी। इस प्रोजेक्ट की लंबाई 936 किलोमीटर है और कुल लागत 50,655 करोड़ रुपये होगी। इन प्रोजेक्ट्स से देशभर में लॉजिस्टिक्स दक्षता में सुधार होगा और कनेक्टिविटी बढ़ेगी। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। इन 8 परियोजनाओं से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से करीब 4.42 करोड़ रोजगार सृजित होंगे।

इन प्रोजेक्ट्स में 6-लेन आगरा-ग्वालियर राष्ट्रीय हाई-स्पीड कॉरिडोर, 4-लेन खड़गपुर-मोरग्राम राष्ट्रीय हाई-स्पीड कॉरिडोर, 6-लेन थराद-डीसा-मेहसाणा-अहमदाबाद राष्ट्रीय हाई-स्पीड कॉरिडोर, 4-लेन अयोध्या रिंग रोड, रायपुर-रांची राष्ट्रीय हाई-स्पीड कॉरिडोर, पत्थलगांव और गुमला के बीच 4-लेन खंड और 6-लेन कानपुर रिंग रोड शामिल हैं।

इन नए कॉरिडोर प्रोजेक्ट्स के कई फायदे भी होंगे। आगरा से ग्वालियर के बीच लगने वाला समय 50 फीसदी कम हो जाएगा। खड़गपुर-मोरग्राम राष्ट्रीय हाई-स्पीड कॉरिडोर के बनने के बाद पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत की इकॉनमी में सुधार होगा। कानपुर रिंग रोड से कानपुर के आसपास के राजमार्ग नेटवर्क में भीड़भाड़ कम होगी। रायपुर-रांची कॉरिडोर के पूरा होने से झारखंड और छत्तीसगढ़ के विकास को फायदा पहुंचेगा। गुवाहाटी रिंग रोड की मदद से नॉर्थ-ईस्ट तक आसानी से पहुंच हो सकेगी। इसके अलावा, पहले की तुलना में जल्दी अयोध्या पहुंच सकेंगे।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री मोदी को ऐतिहासिक जनादेश दिया है और 60 सालों में तीसरी बार जनादेश पाने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने जो पहले और दूसरे कार्यकाल में विकास की फाउंडेशन रखी, आज उसी कड़ी में अहम फैसले लिए गए हैं।

मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आगे कहा, ”पूरे देश में आठ बड़े नेशनल हाईवे के प्रोजेक्ट्स जोकि एक्सेस कंट्रोल एक्सप्रेस हैं, आज कैबिनेट कमेटी ने मंजूरी दी है। ये प्रोजेक्ट्स 936 किलोमीटर की टोटल लेंथ के हैं और इसमें 50 हजार करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट होगा। जैसा प्रधानमंत्री जी का काम करने का तरीका है, उन्होंने बहुत ही इंटीग्रेटेड प्लानिंग की व्यवस्था बनाई है, जोकि पीएम गतिशक्ति पोर्टल के नाम से जानी जाती है।”

उन्होंने कहा कि इसमें देशभर में जहां पर भी ट्रांसपोर्टेशन की जरूरत है और देशभर में जो मौजूदा इंफ्रास्ट्रक्चर है, उन दोनों को मिलाकर कौन से नए प्रोजेक्ट बनने चाहिए, ये व्यवस्था पोर्टल पर है। इसकी विश्वभर में चर्चा है और इसमें करीब-करीब सभी सेक्टर्स मैप हैं। इस पोर्टल की मदद से कहां-कहां नए कॉरिडोर की जरूरत है, उसे ध्यान में रखते हुए नया प्रोजेक्ट बताया गया है।

Previous Post

पेंशन को लेकर एक्शन मोड में मोदी सरकार, 78 लाख लोगों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी!

Next Post

फिल्ममेकर्स पर भड़के राम गोपाल वर्मा

Next Post
रामगोपाल वर्मा

फिल्ममेकर्स पर भड़के राम गोपाल वर्मा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • “अब कोई हमला अनुत्तरित नहीं रहेगा”: ईरान की चेतावनी
  • पीओके में उबाल: महंगाई विरोधी आंदोलन बना व्यापक जनविद्रोह
  • होरमुज़ में फिर युद्ध के बादल, अमेरिका ने ईरान पर की सैन्य कार्रवाई
  • फ्रांस और स्लोवाकिया के साथ संबंधों को नई दिशा देंगे पीएम मोदी
  • सीमा प्रबंधन और सुरक्षा पर भारत-बांग्लादेश के बीच उच्चस्तरीय वार्ता
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In