• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
वक्फ बोर्ड बिल पर बहस के दौरान सो रहे थे राहुल? मोदी के मंत्रियों ने लगाए आरोप

वक्फ बोर्ड बिल पर बहस के दौरान सो रहे थे राहुल? मोदी के मंत्रियों ने लगाए आरोप

August 9, 2024
खान सर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, कठोर कार्रवाई पर रोक

खान सर को फिलहाल गिरफ्तारी से राहत, अगली सुनवाई तक रोक बरकरार

June 20, 2026
हाई कोर्ट ने संभल मस्जिद ध्वस्तीकरण रोकने से किया इनकार, वैकल्पिक उपाय सुझाया

हर प्रेम कहानी का अंत विवाह में हो, यह जरूरी नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट

June 20, 2026
संजय राउत का सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग पर हमला

बागी सांसदों पर भड़के संजय राउत, कहा- कुत्ते हैं, पर वफादार नहीं

June 20, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, उपभोक्ताओं को राहत

June 20, 2026
ईरान ने होर्मुज पर नियंत्रण कड़ा किया, जहाजों से वसूलेगा टोल

दुनिया की तेल जीवनरेखा पर नया प्रोटोकॉल, होर्मुज के लिए बदले नियम

June 20, 2026
बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता के भरोसेमंद हुए अलग

टीएमसी का आंतरिक संकट गहराया, पार्टी फंड पर उठे सवाल

June 20, 2026
उद्धव-राज की नजदीकी पर शिंदे का तंज, ‘गद्दार’ शब्द उन्हीं पर फिट

शिवसेना के स्थापना दिवस पर शिंदे का उद्धव गुट पर तीखा हमला, बोले- ‘यह तो सिर्फ ट्रेलर है’

June 20, 2026
सपा प्रमुख मायावती ने फेंका 2027 का पासा, सर्वजन राजनीति फिर केंद्र में

‘हमारा आधार कार्यकर्ता, नहीं पूंजीपति’, मायावती का पलटवार

June 20, 2026
एफएटीएफ उपाध्यक्ष चुने गए विवेक अग्रवाल, विश्व मंच पर भारत का बढ़ा प्रभाव

एफएटीएफ उपाध्यक्ष चुने गए विवेक अग्रवाल, विश्व मंच पर भारत का बढ़ा प्रभाव

June 20, 2026
पुतिन ने भारत यात्रा पूरी की; अफगानिस्तान पर पाकिस्तान को अप्रत्यक्ष संदेश

यूरोप से बातचीत को तैयार रूस, लेकिन अल्टीमेटम नहीं करेगा स्वीकार

June 20, 2026
‘इटली कभी नहीं गिड़गिड़ाता’—ट्रंप के दावे पर मेलोनी का पलटवार

‘इटली कभी नहीं गिड़गिड़ाता’—ट्रंप के दावे पर मेलोनी का पलटवार

June 20, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

भीषण गर्मी से राहत के संकेत, उत्तर भारत में बारिश का पूर्वानुमान

June 20, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, June 20, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

वक्फ बोर्ड बिल पर बहस के दौरान सो रहे थे राहुल? मोदी के मंत्रियों ने लगाए आरोप

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 9, 2024
in देश
Reading Time: 2 mins read
A A
0
वक्फ बोर्ड बिल पर बहस के दौरान सो रहे थे राहुल? मोदी के मंत्रियों ने लगाए आरोप

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की एक तस्वीर सोशल मीडिया में कल से वायरल हो रही है। सत्ता पक्ष के द्वारा दावा किया जा रहा है कि जब केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू वक्फ बोर्ड संसोधन बिल संसद में पेश कर रहे थे तब राहुल गांधी सो रहे थे। भाजपा के नातओं ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने दिखाया है कि कैसे इस दौरान गिरिराज सिंह के द्वारा कांग्रेस नेता का मजाक उड़ाया गया।

हालांकि यह कह पाना मुश्किल है कि राहुल गांधी की वायरल हो रही तस्वीर उसी दौरान की है या नहीं। हालांकि राइट विंग के कई समर्थकों और भाजपा नेताओं के द्वारा राहुल गांधी की तस्वीर पोस्ट करते हुए दावा किया गया है कि इस दौरान वह सो गए थे।

एक वीडियो में केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू को वक्फ संशोधन विधेयक पर बोलते हुए और भाजपा सांसद गिरिराज सिंह को उनके बगल में बैठे हुए दिखाया गया। रिजिजू के बोलते ही गिरिराज सिंह के द्वारा विपक्षी खेमे की तरफ इशारा करते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान गिरिराज सिंह बोलते हैं, देखो-देखो सो गया। तभी अचानक भूपेंद्र यादव और जितेंद्र सिंह सहित किरण रिजिजू के बगल में बैठे भाजपा सांसद हंसने लगे और उनकी तरफ इशारा किया।

Hey @RahulGandhi are you sleeping on such an important debate.

Hey @INCIndia you chose a immature LOP and now people are suffering because he is busy in personal work.

How our senior leader are working for the people of Bharat especially when a bill introduced for minorities… pic.twitter.com/iE0fkQFHhc

— Sumit Joshi (@iSumitjoshi) August 8, 2024

किरन रिजिजू ने चुटकी लेते हुए कहा, “इसलिए मैं आपसे कहता हूं कि बीच में न बोलें या बार-बार बीच में बोलने की कोशिश न करें क्योंकि इससे आपको नींद आ जाएगी।”

वहीं, अखिलेश यादव के खिलाफ लखनऊ की सड़कों पर सुर्खियों में आईं भाजपा नेत्री श्वेता सिंह ने भी राहुल गांधी की तस्वीर जारी करते हुए पूछा है कि क्या राहुल गांधी संसद में सो रहे हैं?

संसद में क्या @RahulGandhi सच में सो गए?

आपको क्या लगता है।@abplive @ndtv @aajtak @News18UP @CNNnews18 @BBCHindi @sansad_tv @BJP4UP @BJP4India pic.twitter.com/oTJ8hnCXOc

— Dr. Shweta Singh BJP (@Shwetasingh4bjp) August 8, 2024

क्या है विधेयक?
आपको बता दें कि वक्फ बोर्डों को नियंत्रित करने वाले कानून में संशोधन से जुड़े इस विधेयक में वर्तमान अधिनियम में दूरगामी बदलावों का प्रस्ताव दिया गया है, जिसमें वक्फ निकायों में मुस्लिम महिलाओं और गैर-मुसलमानों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना भी शामिल है। वक्फ (संशोधन) विधेयक में वक्फ अधिनियम, 1995 का नाम बदलकर ‘एकीकृत वक्फ प्रबंधन, सशक्तीकरण, दक्षता और विकास अधिनियम, 1995’ करने का भी प्रावधान है।

विधेयक के उद्देश्यों और कारणों के विवरण के अनुसार, विधेयक में यह तय करने की बोर्ड की शक्तियों से संबंधित मौजूदा कानून की धारा 40 को हटाने का प्रावधान है कि कोई संपत्ति वक्फ संपत्ति है या नहीं। यह संशोधन विधेयक केंद्रीय वक्फ परिषद और राज्य वक्फ बोर्डों की व्यापक आधार वाली संरचना प्रदान करता है और ऐसे निकायों में मुस्लिम महिलाओं तथा गैर-मुसलमानों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करता है।

Previous Post

स्ट्रेच मार्क्स ही नहीं आंखों के काले घेरे भी दूर करता है बादाम का तेल

Next Post

पीके का बड़ा ऐलान- एक घंटे में शराबबंदी खत्म करेंगे; नीतीश को 20 सीट नहीं आएगी

Next Post
प्रशांत किशोर

पीके का बड़ा ऐलान- एक घंटे में शराबबंदी खत्म करेंगे; नीतीश को 20 सीट नहीं आएगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • खान सर को फिलहाल गिरफ्तारी से राहत, अगली सुनवाई तक रोक बरकरार
  • हर प्रेम कहानी का अंत विवाह में हो, यह जरूरी नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट
  • बागी सांसदों पर भड़के संजय राउत, कहा- कुत्ते हैं, पर वफादार नहीं
  • पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, उपभोक्ताओं को राहत
  • दुनिया की तेल जीवनरेखा पर नया प्रोटोकॉल, होर्मुज के लिए बदले नियम
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In