• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
शरद पवार

आरक्षण सीमा बढ़ाने की मांग: विपक्ष का केंद्र पर दबाव

August 12, 2024
अयोध्या के राम मंदिर

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण में जांच तेज, नौ पेन ड्राइव में सुरक्षित किए गए सबूत

June 20, 2026
शशि थरूर

थरूर की तारीफ से गरमाई सियासत, भाजपा ने राहुल गांधी को घेरा

June 20, 2026
दोहरे विस्फोट से कांपा बन्नू, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

दोहरे विस्फोट से कांपा बन्नू, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

June 20, 2026
बांग्लादेश में धार्मिक विवाद गहराया, हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन

बांग्लादेश में धार्मिक विवाद गहराया, हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन

June 20, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

रसोई गैस उपभोक्ताओं को राहत, कीमतें यथावत

June 20, 2026
खान सर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, कठोर कार्रवाई पर रोक

खान सर को फिलहाल गिरफ्तारी से राहत, अगली सुनवाई तक रोक बरकरार

June 20, 2026
हाई कोर्ट ने संभल मस्जिद ध्वस्तीकरण रोकने से किया इनकार, वैकल्पिक उपाय सुझाया

हर प्रेम कहानी का अंत विवाह में हो, यह जरूरी नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट

June 20, 2026
संजय राउत का सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग पर हमला

बागी सांसदों पर भड़के संजय राउत, कहा- कुत्ते हैं, पर वफादार नहीं

June 20, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, उपभोक्ताओं को राहत

June 20, 2026
ईरान ने होर्मुज पर नियंत्रण कड़ा किया, जहाजों से वसूलेगा टोल

दुनिया की तेल जीवनरेखा पर नया प्रोटोकॉल, होर्मुज के लिए बदले नियम

June 20, 2026
बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता के भरोसेमंद हुए अलग

टीएमसी का आंतरिक संकट गहराया, पार्टी फंड पर उठे सवाल

June 20, 2026
उद्धव-राज की नजदीकी पर शिंदे का तंज, ‘गद्दार’ शब्द उन्हीं पर फिट

शिवसेना के स्थापना दिवस पर शिंदे का उद्धव गुट पर तीखा हमला, बोले- ‘यह तो सिर्फ ट्रेलर है’

June 20, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, June 20, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

आरक्षण सीमा बढ़ाने की मांग: विपक्ष का केंद्र पर दबाव

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 12, 2024
in राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
शरद पवार

File Photo

नई दिल्ली:लोकसभा चुनाव में भाजपा को यूपी, महाराष्ट्र जैसे राज्यों में बड़ा नुकसान उठाना पड़ा। इसके पीछे इन चर्चाओं को वजह माना गया था, जिनमें विपक्ष ने आरोप लगाया था कि भाजपा फिर से लौटी तो वह संविधान बदल देगी और आरक्षण को समाप्त कर देगी। इस बीच विपक्ष ने एक बार फिर से आरक्षण के मसले को उठाना शुरू कर दिया है और जातिगत कोटे को 50 फीसदी से ज्यादा किए जाने की मांग कर दी है। फिलहाल इंदिरा साहनी केस में सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के चलते जातिगत आरक्षण में 50 फीसदी की सीमा लागू होती है। कांग्रेस ने पिछले दिनों इस लिमिट को खत्म करने की मांग की थी। अब शरद पवार ने भी ऐसी ही मांग की है और कहा कि हम इसे समर्थन देते हैं।

इस तरह उन्होंने संकेत दिया है कि महाराष्ट्र के असेंबली इलेक्शन में आरक्षण की लिमिट पार करने का मुद्दा गूंजेगा। पहले ही राज्य में मराठा कोटे और ओबीसी आरक्षण को लेकर तकरार की स्थिति है। राज्य सरकार मराठाओं को ओबीसी सर्टिफिकेट जारी कर रही है। वहीं ओबीसी वर्ग का कहना है कि मराठा आरक्षण देना है तो उनकी लिमिट से अलग दिया जाए। इस तरह 50 फीसदी लिमिट को तोड़ने की मांग उठ रही है। बता दें कि EWS कोटे को मिलाकर सभी राज्यों में कम से कम 60 फीसदी आरक्षण पहुंच चुका है। बिहार में तो यह 75 फीसदी तक हो गया था, जिस पर हाई कोर्ट से रोक लगी थी और अब तक सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है।

इस बीच कांग्रेस समेत विपक्ष ने संकेत दिया है कि आरक्षण का मसला फिर से गूंजेगा। शरद पवार ने सोमवार को कहा कि यदि केंद्र सरकार 50 फीसदी लिमिट खत्म करने के लिए बिल लाती है तो महाराष्ट्र के सभी दल उसका साथ देंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के पास ही यह पावर है कि वह 50 फीसदी की लिमिट को समाप्त कर दे। यदि मोदी सरकार महाराष्ट्र समुदाय को आरक्षण दे तो हम उसका समर्थन करेंगे। इसके अलावा उन्होंने महाराष्ट्र सरकार पर भी दबाव बनाते हुए कहा कि उन्हें ओबीसी और मराठा आरक्षण को लेकर सभी दलों की मीटिंग बुलानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मीटिंग में विपक्ष के सभी दल मौजूद रहेंगे।

पवार ने कहा कि चीफ मिनिस्टर को मराठा कोटे के लिए आंदोलन कर रहे मनोज जारांगे पाटिल और छगन भुजबल जैसे ओबीसी नेताओं को बुलाना चाहिए। हमें इस मीटिंग में आरक्षण के मसले पर समाधान को लेकर चर्चा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह समस्या रही है कि जब भी आरक्षण 50 फीसदी पार करता है तो उस पर सुप्रीम कोर्ट की 50 फीसदी वाली लिमिट लागू हो जाती है। इसलिए केंद्र सरकार ही इस मामले में कुछ कर सकती है।

 

Previous Post

एडवांस बुकिंग में बड़ा फेरबदल, अक्षय कुमार की ‘खेल खेल में’ से आगे निकली जॉन अब्राहम की ‘वेदा’

Next Post

टॉफी का लालच देकर बच्ची के साथ गंदा काम कर रहा था मौलाना, पड़ोसियों ने रंगे हाथों पकड़ा

Next Post
टॉफी का लालच देकर बच्ची के साथ गंदा काम कर रहा था मौलाना

टॉफी का लालच देकर बच्ची के साथ गंदा काम कर रहा था मौलाना, पड़ोसियों ने रंगे हाथों पकड़ा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण में जांच तेज, नौ पेन ड्राइव में सुरक्षित किए गए सबूत
  • थरूर की तारीफ से गरमाई सियासत, भाजपा ने राहुल गांधी को घेरा
  • दोहरे विस्फोट से कांपा बन्नू, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
  • बांग्लादेश में धार्मिक विवाद गहराया, हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन
  • रसोई गैस उपभोक्ताओं को राहत, कीमतें यथावत
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In