• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
कोलकाता आरजी कर हॉस्पिटल रेप-मर्डर केस

सिर से पैर तक हर अंग में जख्म, परिवार पर चुप रहने का दबाव; डॉक्टर ने क्या बताया

August 16, 2024
भारतीय नाविकों की मौत पर जी-7 में बोले मोदी, समुद्री सुरक्षा पर जताई चिंता

भारतीय नाविकों की मौत पर जी-7 में बोले मोदी, समुद्री सुरक्षा पर जताई चिंता

June 17, 2026
जी-7 में ट्रंप का बड़ा बयान: अमेरिका के बिना इज़राइल का अस्तित्व मुश्किल था

जी-7 में ट्रंप का बड़ा बयान: अमेरिका के बिना इज़राइल का अस्तित्व मुश्किल था

June 17, 2026
पीओके हिंसा की आग में झुलसा, झड़पों में सात की मौत

पीओजेके में हालात चिंताजनक, भारत से हस्तक्षेप की अपील

June 17, 2026
वडोदरा में रमजान में अलग स्कूल टाइमिंग: विवाद उठा

भीषण गर्मी के चलते यूपी के प्राथमिक विद्यालय 24 जून तक बंद, नया आदेश जारी

June 17, 2026
हुमायूं

‘ममता चाहें तो मैं इस्तीफा दे दूं’, हुमायूं कबीर के प्रस्ताव से बंगाल में चर्चा तेज

June 17, 2026
राहुल गांधी का आरोप: अमेरिका के दबाव में मोदी ने किसान विरोधी ट्रेड डील की मंजूरी

सरकार पर राहुल गांधी का प्रहार: ‘यह लाखों सपनों पर चोट है’

June 17, 2026
पाकिस्तान पर भारत का अब तक का सबसे बड़ा विश्व कप प्रहार

शानदार जीत से आगाज, अब नीदरलैंड्स से भिड़ेगी भारतीय टीम

June 17, 2026
अर्शदीप को बाहर रखने पर भड़के आर. अश्विन, टीम मैनेजमेंट पर उठाए सवाल

डंबुला ड्रामे पर अश्विन की दो टूक, दबाव में बिखर गया भारत ए

June 17, 2026
‘मेरा जूता है जापानी’ से ‘जीना यहां, मरना यहां’ तक, शैलेन्द्र की अमर विरासत

‘मेरा जूता है जापानी’ से ‘जीना यहां, मरना यहां’ तक, शैलेन्द्र की अमर विरासत

June 17, 2026
फिल्मी दुनिया का चर्चित विवाद: इंटीमेट सीन के दौरान क्या हुआ था सेट पर?

फिल्मी दुनिया का चर्चित विवाद: इंटीमेट सीन के दौरान क्या हुआ था सेट पर?

June 17, 2026
2031 तक भारत में 5जी उपभोक्ताओं की संख्या 110 करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान

2031 तक भारत में 5जी उपभोक्ताओं की संख्या 110 करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान

June 17, 2026
भारत के रियल एस्टेट निवेश में 37% की जोरदार बढ़ोतरी, घरेलू पूंजी बनी विकास की रीढ़

रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट्स में निवेश बढ़ेगा, 2030 तक बड़ा विस्तार संभव

June 17, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 17, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर पश्चिम बंगाल

सिर से पैर तक हर अंग में जख्म, परिवार पर चुप रहने का दबाव; डॉक्टर ने क्या बताया

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 16, 2024
in पश्चिम बंगाल
Reading Time: 1 min read
A A
0
कोलकाता आरजी कर हॉस्पिटल रेप-मर्डर केस

File Photo

कोलकाता। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर से वीभत्स रेप और हत्याकांड पर लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। इस मामले में पहले कार्रवाई में हीलाहवाली की गई और फिर अस्पताल के बाहर प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों तक उपद्रवियों ने हमला कर दिया। इन उपद्रवियों ने जमकर तोड़फोड़ की और क्राइम सीन तक जाना चाहते थे। इस पूरे वाकये की जानकारी ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ गवर्नमेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन से जुड़े डॉक्टर सुबर्णा गोस्वामी ने दी है। उन्होंने Mojo Story से बातचीत में कहा कि इन लोगों को आखिर कौन भेज सकता है। सत्ता पक्ष ही इसे कवर अप करना चाहेगा।

वहीं पीड़िता के साथ हुई दरिंदगी का जिक्र करते हुए डॉ. गोस्वामी ने कहा कि वारदात डराने वाली है। डॉक्टर ने कहा, ‘पीड़िता के परिजनों ने मुझे पोस्टमार्टम की रिपोर्ट भी दिखाई। यह बताती है कि डॉक्टर के सिर से पैर तक कोई भी अंग ऐसा नहीं था, जहां जख्म न हों। आंख, नाक, ओठ, प्राइवेट पार्ट, अंगुली, पंजे समेत पूरे शरीर में बुरी तरह से जख्म थे। इसके अलावा पीड़िता के शरीर से 150 मिलीग्राम वीर्य पाया गया। इस मामले में कोई एक रेपिस्ट नहीं था। ऐसा लगता है कि इसमें कई लोग शामिल थे। पुलिस इस मामले में लोगों को भ्रमित कर रही है। अब तक पुलिस यह नहीं मान रही है कि इस कांड में कई लोग शामिल थे।’

उन्होंने उपद्रवियों के हमले को लेकर बताया, ‘बड़ी संख्या में डॉक्टर प्रदर्शन कर रहे थे। नागरिक भी साथ आए थे। इसी दौरान रात को उपद्रवियों ने हमला कर दिया। करीब 30 से 40 लोग अचानक घुसे और उस दौरान पुलिस मौके से गायब हो गई। ऐसा लग रहा था कि यह पहले से तय था और इसीलिए पुलिस गायब हो गई। डॉक्टरों ने तो किसी तरह खुद को बचाया और कई लोग तो टॉयलट तक में छिप गए। ये लोग तो क्राइम सीन को खत्म करने आए थे ताकि जांच को प्रभावित किया जा सके, लेकिन वे वहां तक पहुंच नहीं सके। इसके अलावा उन उपद्रवियों का इरादा आंदोलन को खत्म कराना था और इसके लिए वे लोगों को डरा रहे थे।’

डॉक्टर गोस्वामी ने कहा कि हमलावरों के मन में कोई डर नहीं था। उन्होंने सीसीटीवी स्टोरेज रूम पर भी अटैक किया। उनका इरादा था कि ऐसा उपद्रव कर दें कि पुलिस को धारा 144 लगानी पड़े और फिर प्रदर्शन को रोक दिया जाए, जो डॉक्टर कर रहे हैं। गोस्वामी ने आरोप लगाया कि ये लोग सत्ता पक्ष की तरफ से ही आए थे। आप देखेंगे कि रेप और हत्या की शिकार डॉक्टर के घर में बताया गया कि आपकी बेटी ने सुसाइड कर लिया है। इसके बाद जब उसके मां-पिता अस्पताल पहुंचे तो वे तीन घंटे तक अपनी बेटी के शव को नहीं देख पाए। अस्पताल प्रशासन ने तो उस डॉक्टर की ही मानसिक स्थिति पर सवाल उठाए थे। इसके अलावा जल्दबाजी में ही पीड़िता का अंतिम संस्कार कर दिया गया ताकि कवर अप किया जा सके।

Previous Post

इसरो ने कर दिखाया कमाल, लॉन्च किया SSLV मिशन का अंतिम रॉकेट

Next Post

यह ममता सरकार की विफलता; हॉस्पिटल में तोड़फोड़ पर बिफरे चीफ जस्टिस

Next Post
आप गवर्नर पर अपमानजनक बयान नहीं दे सकते; मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हाई कोर्ट की दो टूक

यह ममता सरकार की विफलता; हॉस्पिटल में तोड़फोड़ पर बिफरे चीफ जस्टिस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • भारतीय नाविकों की मौत पर जी-7 में बोले मोदी, समुद्री सुरक्षा पर जताई चिंता
  • जी-7 में ट्रंप का बड़ा बयान: अमेरिका के बिना इज़राइल का अस्तित्व मुश्किल था
  • पीओजेके में हालात चिंताजनक, भारत से हस्तक्षेप की अपील
  • भीषण गर्मी के चलते यूपी के प्राथमिक विद्यालय 24 जून तक बंद, नया आदेश जारी
  • ‘ममता चाहें तो मैं इस्तीफा दे दूं’, हुमायूं कबीर के प्रस्ताव से बंगाल में चर्चा तेज
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In