डेस्क : कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने युवा पीढ़ी यानी Gen Z को संबोधित करते हुए कहा कि देश में लाखों युवाओं के सपने अधूरे रह जा रहे हैं और यह स्थिति उनके भविष्य पर गंभीर असर डाल रही है।
राहुल गांधी ने कहा कि यह सिर्फ एक राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि देश के युवाओं के जीवन, रोजगार और अवसरों से जुड़ा सवाल है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब सरकार युवाओं की आवाज सुनने को तैयार नहीं होती, तो यह स्थिति और अधिक चिंताजनक हो जाती है।
उन्होंने Gen Z से अपील करते हुए कहा कि आज का युवा सिर्फ दर्शक बनकर न रहे, बल्कि अपने अधिकारों और भविष्य को लेकर सक्रिय भूमिका निभाए। राहुल गांधी के अनुसार, देश की युवा शक्ति ही आने वाले समय में बदलाव की सबसे बड़ी ताकत बन सकती है।
अपने संदेश में उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं की ऊर्जा, सवाल और सपने ही देश को नई दिशा दे सकते हैं, लेकिन इसके लिए जरूरी है कि उनकी आवाज को गंभीरता से सुना जाए।
यह बयान ऐसे समय में आया है जब राहुल गांधी लगातार युवाओं, छात्रों और Gen Z को लोकतांत्रिक भागीदारी और सामाजिक मुद्दों पर सक्रिय रहने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत