• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
प्रधानमंत्री मोदी से मोहम्मद यूनुस ने की बात, बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा का दिया भरोसा

प्रधानमंत्री मोदी से मोहम्मद यूनुस ने की बात, बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा का दिया भरोसा

August 16, 2024
पाकिस्तान में बैन ‘धुरंधर’ का पाइरेटेड वर्जन 50 रुपये में धड़ल्ले से बिक रहा

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ पर प्रकाश पादुकोण की प्रतिक्रिया, बोले— “हिंसा थोड़ी ज्यादा है”

June 16, 2026
युधवीर सिंह चोटिल, भारत ए टीम में अशोक शर्मा को मिला मौका

युधवीर सिंह चोटिल, भारत ए टीम में अशोक शर्मा को मिला मौका

June 16, 2026
सूडान में ड्रोन युद्ध का कहर: पांच महीनों में 1,000 से अधिक नागरिकों की मौत

सूडान का मौन नरसंहार : क्या दुनिया की चुप्पी भी अपराध नहीं?

June 16, 2026
भारत ने खोली पाकिस्तान की पोल, इस्लामोफोबिया के नाम पर दोहरा चेहरा उजागर

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार के लिए भारत की जोरदार पैरवी

June 16, 2026
फेड का झटका नहीं, तोहफ़ा: सोना चमका, चांदी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड

सोना-चांदी खरीदारों को राहत, लगातार तेजी के बाद कीमतों में आई गिरावट

June 16, 2026
राहुल गांधी दोहरी नागरिकता मामले में नया मोड़, जज ने सुनवाई से किया किनारा

इंडिया गठबंधन में बढ़ी तल्खी, डीएमके ने राहुल गांधी को ठहराया जिम्मेदार

June 16, 2026
नीट यूजी 2026 परीक्षा रद्द, पेपर लीक के आरोपों के बाद एनटीए का बड़ा फैसला

नीट री-एग्जाम पर फोकस, अफवाहों पर लगाम के लिए टेलीग्राम ब्लॉक

June 16, 2026
सुप्रीम कोर्ट के नोटिस के बीच बोले दीपक प्रकाश – पहले भी मंत्री था, अब भी हूं

सुप्रीम कोर्ट के नोटिस के बीच बोले दीपक प्रकाश – पहले भी मंत्री था, अब भी हूं

June 16, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, डीजल खरीद पर 200 लीटर की सीमा लागू

June 16, 2026
दिहाड़ी मजदूर के बेटे ने जीती सफलता की जंग, बना सीआईएसएफ कांस्टेबल

दिहाड़ी मजदूर के बेटे ने जीती सफलता की जंग, बना सीआईएसएफ कांस्टेबल

June 16, 2026
कांग्रेस ने खोले ‘घर वापसी’ के दरवाजे, विपक्षी दलों के विलय की चर्चाएं तेज

कांग्रेस ने खोले ‘घर वापसी’ के दरवाजे, विपक्षी दलों के विलय की चर्चाएं तेज

June 16, 2026
ट्रंप का बयान: ईरान पर जीत के बाद ही होगा कोई नया नेतृत्व

ट्रंप का दो टूक संदेश: न परमाणु हथियार, न ईरान को अरबों डॉलर

June 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 16, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

प्रधानमंत्री मोदी से मोहम्मद यूनुस ने की बात, बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा का दिया भरोसा

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 16, 2024
in मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
प्रधानमंत्री मोदी से मोहम्मद यूनुस ने की बात, बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा का दिया भरोसा

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश सरकार की अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद यूनुस से फोन पर बात की है। इस बातचीत में उन्होंने बांग्लादेश की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की। पीएम मोदी ने बांग्लादेश के लोकतांत्रिक, स्थिर, शांतिपूर्ण और प्रगतिशील होने के लिए भारत के समर्थन को दोहराया है। इसके अलावा, प्रोफेसर यूनुस ने बांग्लादेश में हिंदुओं और सभी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और संरक्षण का आश्वासन दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट में कहा कि उन्होंने बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार से बात कर सभी अल्पसंख्यकों के हितों की सुरक्षा पर जोर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि भारत हमेशा बांग्लादेश के साथ अपने मजबूत संबंधों को और बेहतर करने के लिए तत्पर है।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘बांग्लादेश की सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने फोन किया था। मौजूदा स्थिति पर विचारों का आदान-प्रदान किया। लोकतांत्रिक, स्थिर, शांतिपूर्ण और प्रगतिशील बांग्लादेश के लिए भारत के समर्थन को दोहराया। उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं और सभी अल्पसंख्यकों की रक्षा व सुरक्षा का आश्वासन दिया।’’

बांग्लादेश में शेख हसीना के नेतृत्व वाली सरकार के पतन के बाद आठ अगस्त को मोहम्मद यूनुस ने अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार के रूप में शपथ ली थी। यूनुस के कार्यभार संभालने के बाद मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आह्वान किया था।

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बृहस्पतिवार को उम्मीद जताई थी कि हिंसा प्रभावित बांग्लादेश में हालात जल्द ही सामान्य होंगे। उन्होंने कहा था कि 140 करोड़ भारतीय पड़ोसी देश में हिंदुओं और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन में कहा कि भारत शांति के लिए प्रतिबद्ध है और वह बांग्लादेश की विकास यात्रा में उसका शुभचिंतक बना रहेगा।

शेख हसीना सरकार के पतन के बाद से बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के सदस्यों के खिलाफ हिंसा बढ़ी है। हसीना नौकरियों में विवादित आरक्षण व्यवस्था को लेकर अपनी सरकार के खिलाफ हुए व्यापक विरोध प्रदर्शनों के बाद प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे देश छोड़कर पांच अगस्त को भारत आ गई थीं।

‘बांग्लादेश नेशनल हिंदू ग्रैंड अलायंस’ नामक एक गैर-राजनीतिक हिन्दू संगठन ने दावा किया है कि पांच अगस्त को शेख हसीना के नेतृत्व वाली सरकार के पतन के बाद से 48 जिलों में 278 स्थानों पर अल्पसंख्यक समुदाय को हमलों और धमकियों का सामना करना पड़ा है। संगठन ने इसे ‘हिंदू धर्म पर हमला’ करार दिया है।

Previous Post

दुनिया देखेगी नापाक इरादों के शिकस्त की कहानी… कश्मीर के चुनाव का ऐलान कर बोला आयोग

Next Post

70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का ऐलान:मनोज बाजपेयी की गुलमोहर बेस्ट हिंदी फिल्म

Next Post
70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का ऐलान:मनोज बाजपेयी की गुलमोहर बेस्ट हिंदी फिल्म

70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का ऐलान:मनोज बाजपेयी की गुलमोहर बेस्ट हिंदी फिल्म

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ पर प्रकाश पादुकोण की प्रतिक्रिया, बोले— “हिंसा थोड़ी ज्यादा है”
  • युधवीर सिंह चोटिल, भारत ए टीम में अशोक शर्मा को मिला मौका
  • सूडान का मौन नरसंहार : क्या दुनिया की चुप्पी भी अपराध नहीं?
  • संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार के लिए भारत की जोरदार पैरवी
  • सोना-चांदी खरीदारों को राहत, लगातार तेजी के बाद कीमतों में आई गिरावट
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In