• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
बदलापुर

‘पुरुषों का वर्चस्व कायम, बदलनी होगी मानसिकता’, बदलापुर रेप केस पर हाई कोर्ट

August 28, 2024
आज का मौसम: मंगलवार को गर्मी से राहत; इन इलाकों में होगी बारिश, IMD ने बताया

बारिश का नया दौर शुरू, उत्तर भारत में कई राज्यों के लिए आईएमडी का अलर्ट

June 16, 2026
शांति पहल के बीच भारत की भूमिका पर सवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

शांति पहल के बीच भारत की भूमिका पर सवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

June 16, 2026
2027 की जंग के लिए विपक्ष तैयार, सपा-कांग्रेस में सीटों पर सहमति

उत्तर प्रदेश की राजनीति में नया मोड़, गठबंधन की एकजुटता पर सवाल

June 16, 2026
नीरज चोपड़ा

पीठ की चोट से वापसी के बाद नीरज चोपड़ा का पहला मुकाबला दोहा में

June 16, 2026
अर्शदीप को बाहर रखने पर भड़के आर. अश्विन, टीम मैनेजमेंट पर उठाए सवाल

भारत की संभावनाओं पर सवाल, अश्विन ने जताई सतर्क राय

June 16, 2026
स्वदेशी एआई पर बड़ा दांव: सर्वम एआई में 234 मिलियन डॉलर का निवेश

स्वदेशी एआई पर बड़ा दांव: सर्वम एआई में 234 मिलियन डॉलर का निवेश

June 16, 2026
वर्ष 2030 तक ट्रेनों की संचालन क्षमता होगी दोगुनी : अश्विनी वैष्णव

भारत में मेमोरी चिप निर्माण में बढ़ेगा निवेश: अश्विनी वैष्णव

June 16, 2026
आईपीओ बाजार में टेक्नो पेंट्स की एंट्री, सचिन तेंदुलकर के साथ बढ़ेगा विस्तार

क्राफ्ट पेय कंपनी एलबी ब्रूअर्स का बड़ा दांव, बिक्री और आईपीओ पर फोकस

June 16, 2026
“बड़ा मौका हाथ से निकल गया” – अमीषा पटेल का ‘तेरे नाम’ को लेकर खुलासा

अमीषा पटेल बोलीं: ‘गदर’ की असली ताकत उसकी भावनात्मक कहानी थी

June 16, 2026
बारिश, प्यार और संगीत का अमर संगम: ‘प्यार हुआ इकरार हुआ’

बारिश, प्यार और संगीत का अमर संगम: ‘प्यार हुआ इकरार हुआ’

June 16, 2026
करौंदे की चटपटी चटनी: स्वाद में खट्टापन, सेहत में मिठास

करौंदे की चटपटी चटनी: स्वाद में खट्टापन, सेहत में मिठास

June 16, 2026
हनुमान चालीसा: केवल स्तुति नहीं, जीवन का सूत्रग्रंथ

हनुमान चालीसा: केवल स्तुति नहीं, जीवन का सूत्रग्रंथ

June 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 16, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर महाराष्ट्र

‘पुरुषों का वर्चस्व कायम, बदलनी होगी मानसिकता’, बदलापुर रेप केस पर हाई कोर्ट

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 28, 2024
in महाराष्ट्र
Reading Time: 1 min read
A A
0
बदलापुर

बदलापुर यौन उत्पीड़न मामले में एक याचिका पर सुनवाई करते हुए बॉम्बे हाई कोर्ट अहम टिप्पणी की। अदालत ने मंगलवार को कहा कि लड़कों को कम उम्र से ही लैंगिक समानता के बारे में शिक्षित और संवेदनशील बनाने की जरूरत है। साथ ही उनकी सोच में भी बदलाव लाना होगा। जस्टिस रेवती मोहिते डेरे और जस्टिस पृथ्वीराज चव्हाण की खंडपीठ ने स्वत:संज्ञान याचिका पर सुनवाई करते हुए ये बातें कहीं। कहा गया कि समाज में पुरुष वर्चस्व और पुरुषवाद (स्त्रियों पर श्रेष्ठता की मान्यता) अब भी कायम है। इसलिए लड़कों को छोटी उम्र से ही सही और गलत व्यवहार के बारे में सिखाया जाना चाहिए।

अदालत ने इस मुद्दे का अध्ययन करने और ऐसी घटनाओं से बचने के लिए स्कूलों में पालन किए जाने वाले नियमों पर जोर दिया। साथ ही, इसे लेकर समिति गठित करने का सुझाव दिया। बदलापुर के एक स्कूल में 4 साल की 2 लड़कियों के साथ यौन शोषण किया गया। इस घटना के बाद विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए, राज्य सरकार ने अपराधी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। अदालत ने बदलापुर पुलिस की ओर से शुरुआती जांच के तरीके पर अपनी नाराजगी दोहराई। यह कहा कि पुलिस को कुछ संवेदनशीलता दिखानी चाहिए थी।

3 पुलिस अधिकारियों को कर दिया निलंबित

पीठ ने कहा, ‘पीड़ित लड़कियों में से एक और उसके परिवार को अपना बयान दर्ज करने के लिए पुलिस थाने आने के लिए कहा गया था। बदलापुर पुलिस ने उनके घर पर बयान दर्ज करने का प्रयास भी नहीं किया। बदलापुर पुलिस की जांच में गंभीर चूक हुई है।’ महाराष्ट्र के महाधिवक्ता बीरेंद्र सराफ ने चूक को स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि बदलापुर पुलिस थाने के 3 पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। अदालत ने कहा कि राज्य शिक्षा विभाग यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठा सकता है कि बच्चों को स्कूल में पूर्व-प्राथमिक स्तर से ही लैंगिक समानता और लैंगिक संवेदनशीलता के बारे में पढ़ाया जाए।

‘लड़कों की मानसिकता बदलने की जरूरत’

बेंच ने कहा, ‘पुरुष वर्चस्व और पुरुषवादी मानसिकता अब भी कायम है। जब तक हम अपने बच्चों को घर में समानता की शिक्षा नहीं देंगे, तब तक कुछ नहीं होगा। तब तक निर्भया जैसे कानून और अन्य कानून कारगर नहीं होंगे। हम हमेशा लड़कियों के बारे में बात करते हैं। हम लड़कों को यह क्यों नहीं बताते कि क्या सही है और क्या गलत? हमें युवा अवस्था में ही लड़कों की मानसिकता बदलने की जरूरत है। उन्हें महिलाओं का सम्मान करना सिखाएं।’ अदालत ने सेवानिवृत्त न्यायाधीश, रिटायर्ड पुलिसकर्मी, सेवानिवृत्त प्रिंसिपल, महिला आईपीएस अधिकारी और बाल कल्याण समिति के सदस्य की समिति गठित करने का सुझाव दिया। यह समिति इस मुद्दे का अध्ययन कर सकती है और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए स्कूलों में पालन किए जाने वाले नियमों की सिफारिश कर सकती है।

‘कर्मचारियों के बैकग्राउंड की हो जांच’

पीठ ने कहा कि वह इस मामले पर 3 सितंबर को आगे सुनवाई करेगी, तब तक सरकार उसे समिति के बारे में सूचित करेगी। अदालत ने सवाल किया, ‘प्रत्येक शैक्षणिक संस्थान को समय-समय पर अपने कर्मचारियों की पृष्ठभूमि की जांच करनी चाहिए। ये सभी चीजें प्रत्येक स्कूल की ओर से की जानी आवश्यक हैं। क्या इस स्कूल ने ऐसा किया है?’ अटॉर्नी जनरल का जवाब नकारत्मक था। उन्होंने कहा कि आरोपी के माता-पिता उसी स्कूल में कार्यरत हैं, इसलिए उसे भी नौकरी पर रखा गया। अदालत ने यह भी जानना चाहा कि क्या स्कूल परिसर से सीसीटीवी फुटेज बरामद कर उसे सुरक्षित रखा गया है। सराफ ने कहा कि हार्ड डिस्क बरामद कर ली गई है और उसकी जांच की जा रही है।

Previous Post

असम में लगातार बढ़ रहे मुसलमान, भविष्य में बड़ी आपदा का डर; क्यों बोले CM सरमा?

Next Post

उत्तरकाशी के वरुणावत पर्वत से भूस्खलन, कई वाहन मलबे में दबे; बचाव अभियान जारी

Next Post
उत्तरकाशी के वरुणावत पर्वत से भूस्खलन, कई वाहन मलबे में दबे; बचाव अभियान जारी

उत्तरकाशी के वरुणावत पर्वत से भूस्खलन, कई वाहन मलबे में दबे; बचाव अभियान जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • बारिश का नया दौर शुरू, उत्तर भारत में कई राज्यों के लिए आईएमडी का अलर्ट
  • शांति पहल के बीच भारत की भूमिका पर सवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा
  • उत्तर प्रदेश की राजनीति में नया मोड़, गठबंधन की एकजुटता पर सवाल
  • पीठ की चोट से वापसी के बाद नीरज चोपड़ा का पहला मुकाबला दोहा में
  • भारत की संभावनाओं पर सवाल, अश्विन ने जताई सतर्क राय
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In