उत्तरकाशी। जिला मुख्यालय व आसपास के क्षेत्रों में अत्यधिक वर्षा के बाद रात करीब पौने दो बजे वरुणावत की तलहटी गोफियारा जल संस्थान कालोनी व स्टोर के निकट के पहाड़ी से भूस्खलन होने से काफी मात्रा में पत्थर व मलबा गिरा है। जिससे इलाके में हड़कंप मच गाय। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग व गोफियारा कालोनी में सड़कों पर खड़े कई वाहन मलबे में दब गए हैं।
एसडीआएफ व प्रशासन की टीम गोफियारा क्षेत्र में मौजूद
वाहन स्थानीय लोगों के बताए जा रहे हैं। फिलहाल जनहानि की सूचना नहीं है। भटवाड़ी रोड व गोफियारा जलसंस्थान कालोनी के निकट रहने वाले एक दर्जन से अधिक परिवारों को काली कमली धर्मशाला में शिफ्ट किया गया है। जिलाधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट एवं अन्य अधिकारी, जनपद आपातकालीन परिचालन केंद्र से स्थिति पर नजर रख रहे हैं।
जिलाधिकारी ने बताया कि भूस्खलन से प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। एसडीआएफ व प्रशासन की टीम गोफ़ियारा क्षेत्र में मौजूद है।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की। साथ ही किसी भी संभावित स्थिति से निपटने की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

