• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
हमें लाल आंखें मत दिखाना, धमकाने की हिम्मत कैसे की? हिमंत ने ममता पर खोया आपा

हमें लाल आंखें मत दिखाना, धमकाने की हिम्मत कैसे की? हिमंत ने ममता पर खोया आपा

August 28, 2024
हत्या के आरोपों से सियासत तेज: वेणुगोपाल ने गृह मंत्रालय से कार्रवाई मांगी

हत्या के आरोपों से सियासत तेज: वेणुगोपाल ने गृह मंत्रालय से कार्रवाई मांगी

June 15, 2026
भारत ए की रोमांचक जीत, श्रीलंका ए को 8 रन से हराया

क्रिकेट का ड्रामा: भारत ए बनाम श्रीलंका ए, नतीजा सुपर ओवर में तय

June 15, 2026
भगवंत मान पंथ विरोधी और गुरु दोषी करार, अकाल तख्त ने क्यों लिया ये फैसला?

भगवंत मान पंथ विरोधी और गुरु दोषी करार, अकाल तख्त ने क्यों लिया ये फैसला?

June 15, 2026
‘RTI एक्टिविज्म अब धंधा बन गया है..’: ‘चौधरी’ बन रहे एक्टिविस्ट को झटका

‘RTI एक्टिविज्म अब धंधा बन गया है..’: ‘चौधरी’ बन रहे एक्टिविस्ट को झटका

June 15, 2026
समता और अहिंसा महाव्रत की पालना में रखें पूर्ण जागरूकता : महातपस्वी महाश्रमण

यथार्थ की आराधना के समान कोई तप नहीं : महातपस्वी महाश्रमण

June 15, 2026
नॉर्वे: क्राउन प्रिंस के सौतेले बेटे को दुष्कर्म मामले में 4 साल की जेल

नॉर्वे: क्राउन प्रिंस के सौतेले बेटे को दुष्कर्म मामले में 4 साल की जेल

June 15, 2026
परंपरा के मौन शब्दों में बंधा अभिनंदन—स्लोवाकिया की धरती पर पीएम मोदी का आगमन

परंपरा के मौन शब्दों में बंधा अभिनंदन—स्लोवाकिया की धरती पर पीएम मोदी का आगमन

June 15, 2026
गर्मी की मार, कमजोर मानसून की आशंका… महंगाई बढ़ने के संकेत

महँगाई की मार: थोक मुद्रास्फीति मई में 9.68% तक पहुँची

June 15, 2026
बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता के भरोसेमंद हुए अलग

ममता बनर्जी के उपहार लौटाने का ऐलान, टीएमसी में बढ़ी हलचल

June 15, 2026
क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता, एल्विश यादव फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार

नूंह की मस्जिद में मौलवी बनकर छिपा था संदिग्ध, भिवाड़ी से गिरफ्तारी

June 15, 2026
केरल में महिलाओं और ट्रांसजेंडर के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना ‘प्रियदर्शिनी’ शुरू

केरल में महिलाओं और ट्रांसजेंडर के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना ‘प्रियदर्शिनी’ शुरू

June 15, 2026
वंदे मातरम् पर सियासत तेज, संजय सिंह ने भाजपा और आरएसएस पर साधा निशाना

पार्टी छोड़ने की किसी को खबर नहीं थी: संदीप पाठक पर संजय सिंह

June 15, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, June 15, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

हमें लाल आंखें मत दिखाना, धमकाने की हिम्मत कैसे की? हिमंत ने ममता पर खोया आपा

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 28, 2024
in देश
Reading Time: 1 min read
A A
0
हमें लाल आंखें मत दिखाना, धमकाने की हिम्मत कैसे की? हिमंत ने ममता पर खोया आपा

कोलकाता में महिला प्रशिक्षु की रेप के बाद हत्या मामले के बाद हिंसक विरोध प्रदर्शन को लेकर असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा और ममता बनर्जी के बीच टकराव देखने को मिला। ममता बनर्जी ने एक बयान में कहा कि अगर बंगाल जलेगा तो असम और दिल्ली भी जलेंगे। अब ममता के बयान को हिमंत बिस्वा ने आड़े हाथों लिया है। बिस्वा ने कहा कि दीदी असम को धमकाने की आपकी हिम्मत कैसे हुई? हमें अपनी लाल आंखें मत दिखाइए।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट किया, “दीदी (ममता बनर्जी) असम को धमकाने की आपकी हिम्मत कैसे हुई? हमें अपनी लाल आंखें मत दिखाइए। अपनी विफलता की राजनीति से भारत में आग लगाने की कोशिश मत कीजिए। विभाजनकारी भाषा बोलना आपको शोभा नहीं देता।” असम के भाजपा नेता पीयूष हजारिका ने भी बंगाल की मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, “वह हमें धमका नहीं सकतीं। मैं उनकी कड़ी निंदा करता हूं। वह अपने राज्य में कानून-व्यवस्था को नियंत्रित नहीं कर सकतीं और हमें धमका रही हैं। असम में ऐसा नहीं होगा, मैं आपको आश्वस्त करता हूं।”

केंद्रीय मंत्री और बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने भी कहा कि यह टिप्पणी किसी संवैधानिक पद पर बैठे नेता की नहीं बल्कि किसी “राष्ट्र-विरोधी” मानसिकता वाले व्यक्ति की लगती है।

ममता बनर्जी ने क्या कहा था

तृणमूल कांग्रेस की छात्र शाखा के स्थापना दिवस समारोह में बोलते हुए ममता बनर्जी ने बंगाल बंद के दौरान हुई हिंसा और राज्य सचिवालय तक विरोध मार्च को लेकर भाजपा पर हमला किया। ममता बनर्जी ने कहा, “कुछ लोगों को लगता है कि यह (आंदोलन) बांग्लादेश में हो रहे विरोध प्रदर्शनों जैसा ही है। मुझे बांग्लादेश से प्यार है, वे हमारी (बंगाल की) तरह बोलते हैं। हमारी संस्कृति भी एक जैसी है। हालांकि, बांग्लादेश एक अलग देश है।”

बनर्जी ने आगे कहा, “प्रधानमंत्री मोदी, आप अपने लोगों के जरिए बंगाल में अशांति पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन याद रखिए, अगर आप बंगाल जलाएंगे तो असम, पूर्वोत्तर, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा और दिल्ली भी जलेंगे।”

गौरतलब है कि बुधवार को भाजपा द्वारा 12 घंटे के बंद के आह्वान के दौरान बंगाल के कई इलाकों में पार्टी कार्यकर्ताओं की टीएमसी समर्थकों और पुलिस के साथ झड़प हुई। भाजपा नेता प्रियांगु पांडे ने दावा किया कि टीएमसी समर्थकों ने भाटपारा में उनकी कार पर बम फेंके और गोलीबारी की।

Tags: हिमंत बिस्वा सरमा
Previous Post

कोलकाता कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष पर बड़ा ऐक्शन, IMA ने किया सस्पेंड

Next Post

चंपाई सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा से दिया इस्तीफा

Next Post
जेएमएम में मेरा अपमान हुआ, सभी विकल्प खुले; चंपाई सोरेन ने कर दी खुली बगावत

चंपाई सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा से दिया इस्तीफा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • हत्या के आरोपों से सियासत तेज: वेणुगोपाल ने गृह मंत्रालय से कार्रवाई मांगी
  • क्रिकेट का ड्रामा: भारत ए बनाम श्रीलंका ए, नतीजा सुपर ओवर में तय
  • भगवंत मान पंथ विरोधी और गुरु दोषी करार, अकाल तख्त ने क्यों लिया ये फैसला?
  • ‘RTI एक्टिविज्म अब धंधा बन गया है..’: ‘चौधरी’ बन रहे एक्टिविस्ट को झटका
  • यथार्थ की आराधना के समान कोई तप नहीं : महातपस्वी महाश्रमण
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In