• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, दोनों के शव भी बरामद

कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: तीन आतंकवादी ढेर

August 29, 2024
‘पंचजन्य’ एजेंडे के साथ के. कविता की नई पार्टी लॉन्च, दो साल में सत्ता का दावा

कविता का नया सियासी दांव, तेलंगाना की राजनीति में बढ़ी गर्मी

April 26, 2026
सुप्रीम कोर्ट पहुंचे पवन खेड़ा, असम सीएम की पत्नी से जुड़े केस में नई कानूनी जंग

सुप्रीम कोर्ट पहुंचे पवन खेड़ा, असम सीएम की पत्नी से जुड़े केस में नई कानूनी जंग

April 26, 2026
ईरान-अमेरिका तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले— संकट में भी कांग्रेस कर रही राजनीति

किसानों के लिए बड़ा ऐलान: पीएम किसान सम्मान निधि बढ़कर 9,000 रुपये सालाना हो सकती है

April 26, 2026
बंगाल चुनाव से पहले गरमाई राजनीति, केजरीवाल के बयान से नया विवाद

बंगाल चुनाव से पहले गरमाई राजनीति, केजरीवाल के बयान से नया विवाद

April 26, 2026
 तेरापंथाधिशास्ता महाश्रमण के 17वें पट्टोत्सव में उमड़ा आस्था का ज्वार

 तेरापंथाधिशास्ता महाश्रमण के 17वें पट्टोत्सव में उमड़ा आस्था का ज्वार

April 26, 2026
ट्रंप का दावा—संदिग्ध के पास थे कई हथियार, समय रहते टली बड़ी अनहोनी

अमेरिका में हाई-प्रोफाइल इवेंट के दौरान गोलीबारी का प्रयास, जांच तेज

April 26, 2026
तेरापंथ कार्यक्रम में गूंजा आध्यात्मिक चिंतन, महाश्रमण जी को बताया गया तपस्वी संत

तेरापंथ कार्यक्रम में गूंजा आध्यात्मिक चिंतन, महाश्रमण जी को बताया गया तपस्वी संत

April 26, 2026
राहुल गांधी का आरोप: अमेरिका के दबाव में मोदी ने किसान विरोधी ट्रेड डील की मंजूरी

बंगाल हिंसा पर राहुल गांधी आक्रामक, तृणमूल पर लगाए गंभीर आरोप

April 26, 2026
‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती’, राष्ट्र के नाम संबोधन में बोले पीएम मोदी

व्हाइट हाउस गोलीकांड पर मोदी का संदेश, लोकतंत्र में हिंसा अस्वीकार्य

April 26, 2026
थरूर

भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा अटल, पाकिस्तान से नहीं पड़ेगा असर

April 26, 2026
भाजपा रैली के शोर से नाराज़ ममता बनर्जी ने बीच में छोड़ी सभा

भाजपा रैली के शोर से नाराज़ ममता बनर्जी ने बीच में छोड़ी सभा

April 26, 2026
अहमदाबाद की फैक्ट्री में भीषण आग, आसमान में छाया धुएं का गुबार

अहमदाबाद की फैक्ट्री में भीषण आग, आसमान में छाया धुएं का गुबार

April 26, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, April 27, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर जम्मू कश्मीर

कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: तीन आतंकवादी ढेर

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 29, 2024
in जम्मू कश्मीर, देश
Reading Time: 1 min read
A A
0
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, दोनों के शव भी बरामद

File Photo

कुपवाड़ा:जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों की बढ़ती चुनौती के बीच सुरक्षाबलों ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की है। कुपवाड़ा जिले में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में कम से कम तीन आतंकवादी मारे गए हैं। भारतीय सेना की चिनार कोर ने इसकी जानकारी दी है। उनके मुताबिक, कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया। वहीं, कुपवाड़ा के ही तंगधार सेक्टर में एक अन्य आतंकवादी को मार गिराया गया।

आपको बता दें कि 28-29 अगस्त की मध्य रात्रि को तंगधार सेक्टर में आतंकवादियों के देखे जाने के बाद सुरक्षा बलों ने एक बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान माछिल सेक्टर में भी एक ऑपरेशन चलाया गया। 57 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के सैनिकों ने इलाके में दो से तीन आतंकवादियों को देखा था।

इसके अलावा, राजौरी जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच तीसरी मुठभेड़ शुरू हुई। यहां तीन से चार आतंकवादियों के छिपे होने का संदेह था।

भारतीय सेना की चिनार कोर ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “घुसपैठ की संभावना के बारे में खुफिया जानकारी के आधार पर भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 28-29 अगस्त की रात को कुपवाड़ा के तंगधार क्षेत्र में एक ऑपरेशन शुरू किया। इसमें एक आतंकवादी के मारे जाने की संभावना है।”

उन्होंने एक और पोस्ट में कहा, “भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 28-29 अगस्त की रात को कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में एक संयुक्त अभियान शुरू किया। खराब मौसम में संदिग्ध गतिविधि देखी गई और हमारे सैनिकों द्वारा गोलीबारी की गई। इसमें दो आतंकवादियों के मारे जाने की संभावना है। ऑपरेशन जारी है।”

राजौरी जिले में मुठभेड़ शुरू

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में बुधवार और गुरुवार की मध्य रात को घेराबंदी और तलाश अभियान के दौरान सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘सुरक्षा बलों ने बुधवार रात साढ़े नौ बजे राजौरी जिले के खेरी मोहरा लाठी और दांथल गांवों में तलाश अभियान शुरू किया था।’’

प्रवक्ता ने बताया कि तलाश अभियान के दौरान करीब पौने 12 बजे आतंकवादियों का पता चला। उन्होंने बताया कि इसके बाद खेरी मोहरा क्षेत्र के निकट आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई। अधिकारियों ने बताया कि घेराबंदी वाले इलाके में दो से तीन आतंकवादी छिपे हुए हैं। उन्होंने बताया कि घेराबंदी और तलाश अभियान को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को इलाके में भेजा गया है।

ग्राम रक्षा गार्ड (वीडीजी) के एक समूह ने सोमवार रात को राजौरी जिले के मीरा-नगरोटा गांव में एक घर के पास दो अज्ञात व्यक्तियों को देखा था और हवा में गोलियां चलाई थीं। इसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाश अभियान शुरू किया था।

 

Previous Post

कांग्रेस सांसदों को विधानसभा चुनाव में अनुमति नहीं, शैलजा-सुरजेवाला पर चर्चा

Next Post

भारत में छात्रों की आत्महत्या की दर बढ़ी, जनसंख्या वृद्धि से दोगुना

Next Post
फांसी

भारत में छात्रों की आत्महत्या की दर बढ़ी, जनसंख्या वृद्धि से दोगुना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • कविता का नया सियासी दांव, तेलंगाना की राजनीति में बढ़ी गर्मी
  • सुप्रीम कोर्ट पहुंचे पवन खेड़ा, असम सीएम की पत्नी से जुड़े केस में नई कानूनी जंग
  • किसानों के लिए बड़ा ऐलान: पीएम किसान सम्मान निधि बढ़कर 9,000 रुपये सालाना हो सकती है
  • बंगाल चुनाव से पहले गरमाई राजनीति, केजरीवाल के बयान से नया विवाद
  •  तेरापंथाधिशास्ता महाश्रमण के 17वें पट्टोत्सव में उमड़ा आस्था का ज्वार
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In