• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
अमानतुल्ला खान को 4 दिन की ईडी हिरासत, कोर्ट में एजेंसी ने क्या दी दलीलें?

अमानतुल्ला खान को 4 दिन की ईडी हिरासत, कोर्ट में एजेंसी ने क्या दी दलीलें?

September 3, 2024
हिंद महासागर क्षेत्र को अस्थिर वैश्विक दौर के लिए तैयार रहना होगा: एस. जयशंकर

पासपोर्ट केवल दस्तावेज नहीं, आर्थिक शक्ति का माध्यम है: एस. जयशंकर

June 19, 2026
‘सिर्फ गलत आदेश जजों पर ऐक्शन का आधार नहीं’, सुको ने न्यायिक अधिकारी की बर्खास्तगी रद्द

राजनीतिक दल-बदल पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, बढ़ी चिंता

June 19, 2026
समता की साधना ही सच्चा धर्म: मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’ का आध्यात्मिक संदेश

समता की साधना ही सच्चा धर्म: मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’ का आध्यात्मिक संदेश

June 19, 2026
अल कायदा से नफरत है, तानाशाहों से नहीं” – गब्बार्ड का स्पष्ट संदेश

कोविड-19 की उत्पत्ति पर नया विवाद, तुलसी गबार्ड के बयान से हड़कंप

June 19, 2026
वंदे मातरम् पर सियासत तेज, संजय सिंह ने भाजपा और आरएसएस पर साधा निशाना

भ्रष्टाचार के आरोपों पर संजय सिंह का बयान, जांच एजेंसी को देंगे दस्तावेज

June 19, 2026
असार संसार में कोई किसी का नाथ नहीं : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

असार संसार में कोई किसी का नाथ नहीं : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

June 19, 2026
कर्मचारियों की हड़ताल से मुंबई की परिवहन व्यवस्था चरमराई

कर्मचारियों की हड़ताल से मुंबई की परिवहन व्यवस्था चरमराई

June 19, 2026
श्रमिकों के सम्मान और सुरक्षा पर फोकस, योगी सरकार ने की कई अहम घोषणाएं

“15 दिन और इंतजार करें” — राम मंदिर चढ़ावे पर सीएम योगी का बड़ा बयान

June 19, 2026
बिहार में PM किसान के साथ-साथ कर्पूरी सम्मान निधि, अब 6000 के बदले 9000 मिलेंगे

पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किस्त जारी करने की तैयारी पूरी

June 19, 2026
फेड का झटका नहीं, तोहफ़ा: सोना चमका, चांदी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, निवेशकों को झटका

June 19, 2026
टेलीग्राम बैन पर कोर्ट का फैसला, केंद्र सरकार के आदेश को मिली वैधता

टेलीग्राम बैन पर कोर्ट का फैसला, केंद्र सरकार के आदेश को मिली वैधता

June 19, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी के नए रेट जारी, पेट्रोल-डीजल को लेकर अटकलें तेज

June 19, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, June 19, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर एनसीआर

अमानतुल्ला खान को 4 दिन की ईडी हिरासत, कोर्ट में एजेंसी ने क्या दी दलीलें?

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
September 3, 2024
in एनसीआर
Reading Time: 1 min read
A A
0
अमानतुल्ला खान को 4 दिन की ईडी हिरासत, कोर्ट में एजेंसी ने क्या दी दलीलें?

नई दिल्ली।

दिल्ली वक्फ बोर्ड अनियमितता मामले में ईडी ने सोमवार सुबह अमानतुल्लाह खान को उनके ओखला स्थित घर से गिरफ्तार किया। खान को दोपहर बाद राउज एवेन्यू कोर्ट में स्पेशल जज राकेश सयाल की अदालत में पेश किया गया जहां ईडी ने अमानतुल्लाह खान की 10 दिन की रिमांड की मांग की। जिस पर अदालत में अपना फैसला सुनाते हुए चार दिन की रिमांड स्वीकार कर ली। वहीं अमानतुल्लाह खान की तरफ से पेश वकील ने उनकी गिरफ्तारी को चुनौती दी। जानें कोर्ट में क्या दी गई दलीलें…

मुख्य साजिशकर्ता हैं अमानतुल्लाह

ईडी ने अपने रिमांड आवेदन में दावा किया कि मामले में अमानतुल्लाह खान मुख्य साजिशकर्ता है। इस मामले में चार आरोपी पहले से ही हिरासत में हैं। खान इस मामले में पूरे विवाद का मुख्य आरोपी हैं। खान ने अपराध द्वारा अर्जित आय से संपत्तियां खरीदीं। अपराध की आय का इस्तेमाल और शोधन किया गया है। इसमें नकदी का भी इस्तेमाल किया गया था

सहयोग नहीं कर रहे

ईडी ने कहा कि खान जांच में सहयोग भी नहीं कर रहे हैं और उनका बर्ताव भी अच्छा नहीं है ऐसे में उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की आवश्यकता है। ईडी ने अदालत को बताया कि तलाशी के दौरान खान से कुछ सवाल किए गए लेकिन वह सहयोग नहीं कर रहे थे इसलिए उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

14 समन, केवल एक ही बार हुए पेश

एजेंसी ने कहा कि अमानतुल्लाह को 14 समन भेजे गए लेकिन वह सिर्फ एक बार ही पेश हुए वह भी सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद। ई़डी ने अदालत को सूचित किया कि इस मामले में विधायक द्वारा अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की गई थी जिसे ट्रायल कोर्ट, हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट द्वारा खारिज किया जा चुका है।

अन्य आरोपियों और सबूतों से आमना-सामना जरूरी

विधायक के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनका अन्य आरोपियों और सबूतों से आमना-सामना कराना जरूरी है दो एफआईआर से जुड़ा है, एक वक्फ बोर्ड में कथित अनियमितताओं से संबंधित सीबीआई द्वारा और दूसरा दिल्ली एसीबी द्वारा आय से अधिक संपत्ति रखने के कथित मामले से संबंधित है।

अवैध भर्ती के जरिए बनाई रकम

ईडी द्वारा पहले भी दावा किया जा चुका है कि खान ने दिल्ली वक्फ बोर्ड में कर्मचारियों की अवैध भर्ती के माध्यम से नकद में धन अर्जित की और उसे अपने सहयोगियों के नाम पर अचल संपत्ति खरीदने के लिए निवेश किया। एजेंसी ने इस मामले में जनवरी में आरोप पत्र दायर किया और खान के तीन कथित सहयोगियों – जीशान हैदर, दाउद नासिर और जावेद इमाम सिद्दीकी सहित चार लोगों को नामित किया।

बचाव में क्या बोले खान के वकील

अमानतुल्लाह खान की तरफ से पेश वकील ने ईडी की गिरफ्तारी को चुनौती दी। उन्होने कहा कि केवल असहयोग को गिरफ्तारी का आधार नहीं बनाया जा सकता। उन्होने कहा कि अदालत को इसी मामले में सीबीआई के आरोप पत्र को भी देखना चाहिए इसके साथ ही उन्हें एसीबी और सीबीआई मामलों में मिली नियमित जमानत को भी आधार के तौर पर देखना चाहिए क्योंकि ईडी का मामला इन्हीं दोनों मामलों से जुड़ा हुआ है। अमानतुल्लाह खान के पास से कोई धन बरामद नहीं हुआ है। पैसों का कोई हेर-फेर नहीं किया गया है। इसके अलावा इस मामले में सीबीआई द्वारा एफआईआर दर्ज करने के छह वर्ष बाद आरोप पत्र दाखिल किया गया है।

Previous Post

घर में सकारात्मक ऊर्जा के लिए वास्तु उपाय

Next Post

यूपी के ढाई लाख कर्मियों पर योगी सरकार का ऐक्शन, रोक दिया अगस्त माह का वेतन

Next Post
सीएम योगी के

यूपी के ढाई लाख कर्मियों पर योगी सरकार का ऐक्शन, रोक दिया अगस्त माह का वेतन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पासपोर्ट केवल दस्तावेज नहीं, आर्थिक शक्ति का माध्यम है: एस. जयशंकर
  • राजनीतिक दल-बदल पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, बढ़ी चिंता
  • समता की साधना ही सच्चा धर्म: मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’ का आध्यात्मिक संदेश
  • कोविड-19 की उत्पत्ति पर नया विवाद, तुलसी गबार्ड के बयान से हड़कंप
  • भ्रष्टाचार के आरोपों पर संजय सिंह का बयान, जांच एजेंसी को देंगे दस्तावेज
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In