• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
बागेश्वर बाबा नहीं भूलते शेख मुबारक की वह मदद, 2 मुसलमान जिनसे उनका गहरा रिश्ता

बागेश्वर बाबा नहीं भूलते शेख मुबारक की वह मदद, 2 मुसलमान जिनसे उनका गहरा रिश्ता

September 3, 2024
नोबेल की चाहत, 70वां दावा और भारत की चुप्पी—ट्रंप पर कांग्रेस का तंज

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, विपक्ष ने कहा—‘असंतुलन बढ़ा

June 24, 2026
पाक परमाणु धमकी पर आदित्य ठाकरे और ओवैसी का मोदी सरकार से सवाल

मुंबई में जलभराव पर सियासत गरम, आदित्य ठाकरे ने सरकार को घेरा

June 24, 2026
मूसलाधार बारिश से मुंबई बेहाल, रेलवे ट्रैक जलमग्न; अंधेरी सबवे बंद

मूसलाधार बारिश से मुंबई बेहाल, रेलवे ट्रैक जलमग्न; अंधेरी सबवे बंद

June 24, 2026
‘सिर्फ गलत आदेश जजों पर ऐक्शन का आधार नहीं’, सुको ने न्यायिक अधिकारी की बर्खास्तगी रद्द

न्यायिक प्रक्रिया से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, फर्जी दस्तावेजों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

June 24, 2026
भारत ने खोली पाकिस्तान की पोल, इस्लामोफोबिया के नाम पर दोहरा चेहरा उजागर

संयुक्त राष्ट्र में भारत का स्पष्ट संदेश: पुरानी मध्यस्थता व्यवस्थाओं की हो समीक्षा

June 24, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

गैस सिलेंडर के नए नियम क्या हैं? 30-90 दिन वाले प्रावधानों पर सवाल

June 24, 2026
सरकार का बड़ा फैसला: 200 लीटर से ज्यादा डीजल खरीदने पर रोक

कच्चे तेल की गिरावट का फायदा क्यों नहीं? पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर

June 24, 2026
पूरी तरह सुरक्षित है एथनॉल मिश्रित ईंधन; सरकार ने कहा- ‘दावे पूरी तरह भ्रामक और निराधार’

पूरी तरह सुरक्षित है एथनॉल मिश्रित ईंधन; सरकार ने कहा- ‘दावे पूरी तरह भ्रामक और निराधार’

June 24, 2026
मुंबई में मानसून की धमाकेदार एंट्री, आज दिल्ली-यूपी में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

मुंबई में मानसून की धमाकेदार एंट्री, आज दिल्ली-यूपी में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

June 24, 2026
’23 जून जादू लेकर आता है’, पद्मश्री मिलने के बाद रोहित शर्मा ने यूं जाहिर की खुशी

’23 जून जादू लेकर आता है’, पद्मश्री मिलने के बाद रोहित शर्मा ने यूं जाहिर की खुशी

June 24, 2026
कोलकाता की सड़कों से मिटा देंगे मुगलों और पठानों के नाम; शुभेंदु का बड़ा ऐलान

कोलकाता की सड़कों से मिटा देंगे मुगलों और पठानों के नाम; शुभेंदु का बड़ा ऐलान

June 24, 2026
‘ईरान ने परमाणु जांच से मना किया तो बातचीत रद्द कर देंगे’, ट्रंप की खुली धमकी, होर्मुज से निकला रिकॉर्ड तेल

‘ईरान ने परमाणु जांच से मना किया तो बातचीत रद्द कर देंगे’, ट्रंप की खुली धमकी, होर्मुज से निकला रिकॉर्ड तेल

June 24, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 24, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर मध्य प्रदेश

बागेश्वर बाबा नहीं भूलते शेख मुबारक की वह मदद, 2 मुसलमान जिनसे उनका गहरा रिश्ता

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
September 3, 2024
in मध्य प्रदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
बागेश्वर बाबा नहीं भूलते शेख मुबारक की वह मदद, 2 मुसलमान जिनसे उनका गहरा रिश्ता

बागेश्वर बाबा के नाम से पूरे देश में चर्चित कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अक्सर हिंदू और हिंदुत्व को लेकर अपने एजेंडे की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। सोशल मीडिया पर कई लोग उन पर इस्लाम और मुस्लिम विरोधी होने का भी आरोप लगाते हैं। हालांकि, ना सिर्फ बागेश्वर बाबा के दरबार में कई मुस्लिम भक्त भी आते हैं, बल्कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के जीवन में दो मुस्लिम व्यक्तियों की काफी अहमियत है। शास्त्री अक्सर इनकी तारीफ करते दिखते हैं।

आइए बताते हैं उन दो मुस्लिम व्यक्तियों के बारे में जिनकी धीरेंद्र शास्त्री से काफी करीबी है। दोनों से ही उनका नाता वर्षों पुराना है। इनमें से एक हैं धीरेंद्र शास्त्री के बचपन के दोस्त शेख मुबारक और दूसरे उनके शिक्षक अलीम खान।

कैसे हुई शेख मुबारक से दोस्ती

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से छह साल बड़े शेख मुबारक पेशे से एक प्राकृतिक चिकित्सक हैं। उनकी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से गहरी दोस्ती है। धीरेंद्र से पीठाधीश्वर बनने के सफर में शेख मुबारक हर कदम उनके साथ रहे। दोनों के बीच दोस्ती इतनी पक्की कि समय मिलते ही धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शेख को अपने पास बुला लेते हैं या फिर खुद उनसे मिलने पहुंच जाते हैं।

शेख मुबारक बागेश्वर बाबा के साथ अपनी दोस्ती को लेकर एक दिलचस्प किस्सा बताते हैं। वह कहते हैं कि उनकी पहली मुलाकात अचानक गंज गांव के पास बारिश के दौरान हुई थी। पहली मुलाकात में दोनों का झगड़ा हो गया, लेकिन बाद में गहरी दोस्ती हो गई। शेख याद करते हैं कि शुरुआत में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की आर्थिक स्थिति ठीक नही थी, सभी दोस्त उनकी मदद करते थे। जब शास्त्री ने अपनी बहन की शादी तय की तो सभी दोस्तों ने उनकी आर्थिक मदद की। उन्होंने भी तब करीब 20 हजार रुपए दिए थे। धीरेंद्र शास्त्री इसे आज तक नहीं भूले और कई बार मंचों से भी इसका जिक्र कर देते हैं।

शेख मुबारक चुरारन गांव के रहने वाले है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री गढ़ा गांव के दोनो के गांव में काफी दूरी है। इसके बावजूद दोनों में पारिवारिक संबंध हैं। शेख कहते हैं कि त्योहारों पर एक दूसरे के घर आना-जाना होता है। अभी रक्षा बंधन पर उन्होंने भी शास्त्री की बहन से राखी बंधवाई थी।

समय मिलते ही दौड़े चले आते हैं मिलने

शेख मुबारक बताते है कि भले ही आज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की प्रसिद्धि पूरी दुनिया में हो लेकिन वे इतने सरल है की समय मिलते ही मुझ से मिलने के लिए आ जाते है। कई बार रास्ते में जब मैं उन्हें नहीं देख पता हूं तो वो खुद अपना काफिला पीछे करवाते हैं और मुझ से मिलते हैं। उनकी दोस्ती आज भी पहले जैसे ही है कुछ भी नही बदला है।

धीरेंद्र शास्त्री के खान सर

हलीम खान दूसरे ऐसे मुस्लिम व्यक्ति हैं जिनकी धीरेंद्र शास्त्री के जीवन में बड़ा महत्व है। हलीम खान धीरेंद्र शास्त्री के बचपन के शिक्षक हैं। गंज गांव के शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल में वह धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को गणित पढ़ाते थे। दोनों के बीच काफी स्नेह था और गुरु शिष्य का यह रिश्ता आज भी पहले की तरह कायम है। पिछले महीने स्वतंत्रता दिवस पर जब धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने स्कूल में पहुंचे तो दोनों एक दूसरे का सम्मान करते दिखे थे।

हलीम खान जहां आगे बढ़कर अपने शिष्य को रिसीव करने पहुंचे तो धीरेंद्र शास्त्री ने सिर झुकाकर उनका अभिवादन किया। एक दूसरे का हाथ थामे हुए दोनों मंच तक पहुंचे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने हलीम खान की तारीफ की और बताया था कि कैसे उनसे प्यार और स्नेह मिलता था। खान सर भी अपने चर्चित शिष्य की खूब तारीफ करते हैं। वह कहते हैं, ‘धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बचपन से ही पढ़ाई में होशियार थे। 5वीं से लेकर 8वीं,,10 वीं और 12वीं में प्रथम श्रेणी से पास हुए हैं।’

Previous Post

सैलरी से ज्यादा पेंशन…? SEBI चीफ माधबी बुच पर कांग्रेस का नया हमला

Next Post

तपस्यारत साध्वी धैर्यप्रभाजी का हुआ देवलोकगमन

Next Post
तपस्यारत साध्वी धैर्यप्रभाजी का हुआ देवलोकगमन

तपस्यारत साध्वी धैर्यप्रभाजी का हुआ देवलोकगमन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, विपक्ष ने कहा—‘असंतुलन बढ़ा
  • मुंबई में जलभराव पर सियासत गरम, आदित्य ठाकरे ने सरकार को घेरा
  • मूसलाधार बारिश से मुंबई बेहाल, रेलवे ट्रैक जलमग्न; अंधेरी सबवे बंद
  • न्यायिक प्रक्रिया से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, फर्जी दस्तावेजों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
  • संयुक्त राष्ट्र में भारत का स्पष्ट संदेश: पुरानी मध्यस्थता व्यवस्थाओं की हो समीक्षा
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In