• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
राहुल गांधी की रैली में नहीं पहुंचे उद्धव, CM फेस पर बढ़ी खींचतान के बीच झटका

राहुल गांधी की रैली में नहीं पहुंचे उद्धव, CM फेस पर बढ़ी खींचतान के बीच झटका

September 5, 2024
गावस्कर का दावा: भारत उतारे दो टी-20 टीमें, दोनों खेलेंगी फाइनल

बीसीसीआई से बोले सुनील गावस्कर, खिलाड़ियों के हित में सोचने की जरूरत

June 23, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

ब्रेंट क्रूड 80 डॉलर से नीचे, पेट्रोल-डीजल के दामों पर राहत की उम्मीद

June 23, 2026
लखनऊ के कोचिंग सेंटरों में सुरक्षा मानकों की धज्जियां, छात्रों की जान जोखिम में

लखनऊ के कोचिंग सेंटरों में सुरक्षा मानकों की धज्जियां, छात्रों की जान जोखिम में

June 23, 2026
हिमाचल में चुनावी घमासान, सुप्रीम कोर्ट ने खींची अंतिम रेखा

जज नियुक्ति पर बड़ा संकेत: कॉलेजियम प्रक्रिया पर नहीं होगी सामान्य न्यायिक समीक्षा

June 23, 2026
पेंटागन रिपोर्ट: अरुणाचल पर चीन का दावा ‘कोर इंटरेस्ट’ का हिस्सा

ईरान युद्ध के लिए पेंटागन ने कांग्रेस से मांगे 80 अरब डॉलर

June 23, 2026
हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य पर टोल वसूली का दावा, ट्रंप बोले—ईरान पर हमारी जीत

ईरान समझौते का पालन नहीं करेगा तो उठाएंगे आवश्यक कदम: ट्रंप

June 23, 2026
भारत और चीन ने सीमा और व्यापार में नई शुरुआत की

भारत–चीन रिश्तों में नरमी के संकेत: डोभाल–वांग यी वार्ता रही रचनात्मक

June 23, 2026
उत्तर भारत में मौसम का बदलेगा मिजाज, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

उत्तर भारत में मौसम का बदलेगा मिजाज, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

June 23, 2026
भारत की ब्रह्मोस मिसाइल का दुनिया में जलवा, अरब देशों भी खरीदने कतार में लगे

भारत-यूएई रक्षा संबंध मजबूत: ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने में दिखी रुचि

June 23, 2026
सपा प्रमुख मायावती ने फेंका 2027 का पासा, सर्वजन राजनीति फिर केंद्र में

मायावती की 2027 रणनीति: सवर्ण समाज पर साधा राजनीतिक फोकस

June 23, 2026
चुनाव के दौरान अमित शाह को दी थी धमकी, अब अभिषेक बनर्जी के खिलाफ बंगाल में FIR

टीएमसी में बड़ा सियासी बवाल, ‘बागी धड़े’ का दावा—ममता बनर्जी हटाई गईं, अभिषेक बनर्जी सस्पेंड

June 23, 2026
आकाश चोपड़ा

जायसवाल के बाहर होने पर विवाद, आकाश चोपड़ा ने जताई हैरानी

June 23, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 23, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

राहुल गांधी की रैली में नहीं पहुंचे उद्धव, CM फेस पर बढ़ी खींचतान के बीच झटका

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
September 5, 2024
in राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
राहुल गांधी की रैली में नहीं पहुंचे उद्धव, CM फेस पर बढ़ी खींचतान के बीच झटका

सांगली।  कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज से महाराष्ट्र के सांगली से विधानसभा चुनाव के प्रचार की शुरुआत की। इस दौरान कांग्रेस शक्ति प्रदर्शन करना चाहती थी, लेकिन इसमें शिवसेना के नेता उद्धव ठाकरे शामिल नहीं हुए। उनके इस कार्यक्रम में न आने को गठबंधन में सीएम पद के लिए उम्मीदवार पर खींचतान से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं राहुल गांधी ने सांगली में जनसभा को संबोधित किया और महाराष्ट्र के दिवंगत मंत्री पतंगराव कदम की आदमकद प्रतिमा का अनावरण भी किया। लोकसभा में विपक्ष के नेता गांधी महाराष्ट्र के एक दिवसीय दौरे पर हैं। इससे पहले दिन में गांधी ने नांदेड में दिवंगत सांसद वसंत चव्हाण के परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात की।

इसके बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सांगली आए, जहां उन्होंने वांगी में पतंगराव कदम की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। गांधी दिवंगत नेता को समर्पित एक संग्रहालय भी गए। इसके बाद उन्होंने सांगली में एक जनसभा को संबोधित किया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के प्रमुख शरद पवार, इसकी राज्य इकाई के प्रमुख जयंत पाटिल और राज्य से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इस मौके पर मौजूद थे।

उद्धव ठाकरे हालांकि जनसभा में मौजूद नहीं थे। अहम बात यह है कि उद्धव ठाकरे से इतर उनकी पार्टी का कोई और नेता भी मौजूद नहीं था। पिछले सप्ताह कदम के पुत्र एवं विधायक विश्वजीत कदम ने कहा था कि ठाकरे ने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के कारण इसमें शामिल होने की पुष्टि नहीं की है। महाराष्ट्र में शिवसेना (यूबीटी), राकांपा (एसपी) और कांग्रेस विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए) का हिस्सा हैं।

ठाकरे का जनसभा में शामिल नहीं होना इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि शिवसेना (यूबीटी) उम्मीदवार को कांग्रेस के बागी विशाल पाटिल ने सांगली निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव में हरा दिया था। ठाकरे इस बात पर जोर दे रहे हैं कि विधानसभा चुनाव से पहले एमवीए की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा की जाए, लेकिन शरद पवार और कांग्रेस इस पर एकमत नहीं हैं।

पवार ने बुधवार को कहा था कि मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला चुनाव परिणाम आने के बाद किया जा सकता है। उन्होंने कहा था कि एमवीए की ओर से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार इस आधार पर तय किया जाएगा कि कौन सी पार्टी सबसे अधिक विधानसभा सीट जीतती है। शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे ने हालांकि कहा है कि मुख्यमंत्री पद के मुद्दे पर कोई खींचतान नहीं है।

Previous Post

PM मोदी के ब्रूनेई दौरे से चीन के खड़े हुए कान? मुस्लिम देश से भी क्यों खींचतान

Next Post

पर्वाधिराज पावन पर्युषण के पंचम दिवस अणुव्रत दिवस

Next Post
पर्वाधिराज पावन पर्युषण के पंचम दिवस अणुव्रत दिवस

पर्वाधिराज पावन पर्युषण के पंचम दिवस अणुव्रत दिवस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • बीसीसीआई से बोले सुनील गावस्कर, खिलाड़ियों के हित में सोचने की जरूरत
  • ब्रेंट क्रूड 80 डॉलर से नीचे, पेट्रोल-डीजल के दामों पर राहत की उम्मीद
  • लखनऊ के कोचिंग सेंटरों में सुरक्षा मानकों की धज्जियां, छात्रों की जान जोखिम में
  • जज नियुक्ति पर बड़ा संकेत: कॉलेजियम प्रक्रिया पर नहीं होगी सामान्य न्यायिक समीक्षा
  • ईरान युद्ध के लिए पेंटागन ने कांग्रेस से मांगे 80 अरब डॉलर
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In