• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
भूपेंद्र हुड्डा

हरियाणा चुनाव: कांग्रेस में उम्मीदवारों और गठबंधन पर मतभेद

September 6, 2024
हिंद महासागर क्षेत्र को अस्थिर वैश्विक दौर के लिए तैयार रहना होगा: एस. जयशंकर

पासपोर्ट केवल दस्तावेज नहीं, आर्थिक शक्ति का माध्यम है: एस. जयशंकर

June 19, 2026
‘सिर्फ गलत आदेश जजों पर ऐक्शन का आधार नहीं’, सुको ने न्यायिक अधिकारी की बर्खास्तगी रद्द

राजनीतिक दल-बदल पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, बढ़ी चिंता

June 19, 2026
समता की साधना ही सच्चा धर्म: मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’ का आध्यात्मिक संदेश

समता की साधना ही सच्चा धर्म: मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’ का आध्यात्मिक संदेश

June 19, 2026
अल कायदा से नफरत है, तानाशाहों से नहीं” – गब्बार्ड का स्पष्ट संदेश

कोविड-19 की उत्पत्ति पर नया विवाद, तुलसी गबार्ड के बयान से हड़कंप

June 19, 2026
वंदे मातरम् पर सियासत तेज, संजय सिंह ने भाजपा और आरएसएस पर साधा निशाना

भ्रष्टाचार के आरोपों पर संजय सिंह का बयान, जांच एजेंसी को देंगे दस्तावेज

June 19, 2026
असार संसार में कोई किसी का नाथ नहीं : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

असार संसार में कोई किसी का नाथ नहीं : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

June 19, 2026
कर्मचारियों की हड़ताल से मुंबई की परिवहन व्यवस्था चरमराई

कर्मचारियों की हड़ताल से मुंबई की परिवहन व्यवस्था चरमराई

June 19, 2026
श्रमिकों के सम्मान और सुरक्षा पर फोकस, योगी सरकार ने की कई अहम घोषणाएं

“15 दिन और इंतजार करें” — राम मंदिर चढ़ावे पर सीएम योगी का बड़ा बयान

June 19, 2026
बिहार में PM किसान के साथ-साथ कर्पूरी सम्मान निधि, अब 6000 के बदले 9000 मिलेंगे

पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किस्त जारी करने की तैयारी पूरी

June 19, 2026
फेड का झटका नहीं, तोहफ़ा: सोना चमका, चांदी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, निवेशकों को झटका

June 19, 2026
टेलीग्राम बैन पर कोर्ट का फैसला, केंद्र सरकार के आदेश को मिली वैधता

टेलीग्राम बैन पर कोर्ट का फैसला, केंद्र सरकार के आदेश को मिली वैधता

June 19, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी के नए रेट जारी, पेट्रोल-डीजल को लेकर अटकलें तेज

June 19, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, June 20, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर

हरियाणा चुनाव: कांग्रेस में उम्मीदवारों और गठबंधन पर मतभेद

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
September 6, 2024
in राज्य-शहर
Reading Time: 1 min read
A A
0
भूपेंद्र हुड्डा

File Photo

नई दिल्ली:हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवारों के नामों का ऐलान अब तक नहीं हुआ है। भाजपा की 67 उम्मीदवारों की लिस्ट आ गई है और इसी सप्ताह दो दिन लगातार मंथन के बाद भी कांग्रेस नामों का ऐलान नहीं कर सकी है। इसकी वजह यह भी मानी जा रही है कि आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन अब तक फाइनल नहीं हो सका है। राज्य में गुरुवार से नामांकन की शुरुआत हो चुकी है और 12 सितंबर आखिरी तारीख है। ऐसे में कांग्रेस की ओर से उम्मीदवारों के नाम घोषित किया न जाना चिंता की बात है। कई नेताओं की धुकधुकी भी बढ़ चुकी है क्योंकि उन्हें लगता है कि टिकट का भरोसा मिलने पर ही प्रचार तेज किया जाए।

आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर भी कांग्रेस में मतभेद की स्थिति है। राहुल गांधी के सुझाव के बाद एक वर्ग गठबंधन के लिए उत्साहित है, लेकिन भूपिंदर सिंह हुड्डा गुट इसे लेकर नाखुश है। उसने अपनी राय वरिष्ठ नेताओं के सामने भी जाहिर कर दी है। लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन हुआ था। तब आम आदमी पार्टी को कुरुक्षेत्र की लोकसभा सीट ऑफर की गई थी, लेकिन उसे हार ही मिली थी। AAP के सुशील गुप्ता को भाजपा के नवीन जिंदल के मुकाबले करारी हार मिली थी। कहा जा रहा है कि तब भी भूपिंदर सिंह हुड्डा इसके लिए तैयार नहीं थे।

अब भूपिंदर सिंह हुड्डा गुट का कहना है कि कांग्रेस अकेले ही जीत हासिल कर सकती है। ऐसी स्थिति में आम आदमी पार्टी को साथ लेने से एक तरफ यह मेसेज जाएगा कि कांग्रेस खुद को कमजोर मान रही है। इसके अलावा कुछ ऐसी सीटों पर कांग्रेस के नेताओं में नाराजगी का खतरा है, जहां वे खुद को मजबूत मान रहे हैं और चुनाव के लिए दावेदारी कर रहे हैं। हुड्डा लोकसभा चुनाव के बाद से ही लगातार कह रहे हैं कि हम अकेले ही चुनाव में उतर सकते हैं। उनका कहना है कि कांग्रेस की संभावनाएं बेहद मजबूत हैं और ऐसी स्थिति है कि 90 सीटों के लिए ढाई हजार आवेदन आए हैं।

भूपिंदर हुड्डा गुट का सवाल है कि जब हर सीट पर अच्छा माहौल है और इतने ज्यादा आवेदन आ रहे हैं तो फिर AAP के साथ जाने की क्या जरूरत है। इससे आखिर कांग्रेस को क्या फायदा होगा? नेताओं ने कहा कि इस गठबंधन से तो सिर्फ आम आदमी पार्टी को ही लाभ होगा। इसके अलावा एक खतरा यह भी है कि आम आदमी पार्टी को मिली सारी सीटें हारने का भी खतरा है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि आम आदमी पार्टी को 2019 के आम चुनाव में हरियाणा में महज 0.36 फीसदी वोट मिले थे।

Previous Post

डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया एलन मस्क को ‘चीफ’ बनाने का ऐलान, सरकार बनी तो मिलेगा यह पद

Next Post

500 करोड़ के पार हुई ‘स्त्री 2’

Next Post
फिल्म 'स्त्री 2' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम

500 करोड़ के पार हुई 'स्त्री 2'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पासपोर्ट केवल दस्तावेज नहीं, आर्थिक शक्ति का माध्यम है: एस. जयशंकर
  • राजनीतिक दल-बदल पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, बढ़ी चिंता
  • समता की साधना ही सच्चा धर्म: मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’ का आध्यात्मिक संदेश
  • कोविड-19 की उत्पत्ति पर नया विवाद, तुलसी गबार्ड के बयान से हड़कंप
  • भ्रष्टाचार के आरोपों पर संजय सिंह का बयान, जांच एजेंसी को देंगे दस्तावेज
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In