• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
सीएम योगी आदित्यनाथ

बेटी पर बुरी नजर डाली तो बोले-हाथ अलग, पैर अलग कर देंगे, सीएम योगी ने दी चेतावनी

September 6, 2024
हिंद महासागर क्षेत्र को अस्थिर वैश्विक दौर के लिए तैयार रहना होगा: एस. जयशंकर

पासपोर्ट केवल दस्तावेज नहीं, आर्थिक शक्ति का माध्यम है: एस. जयशंकर

June 19, 2026
‘सिर्फ गलत आदेश जजों पर ऐक्शन का आधार नहीं’, सुको ने न्यायिक अधिकारी की बर्खास्तगी रद्द

राजनीतिक दल-बदल पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, बढ़ी चिंता

June 19, 2026
समता की साधना ही सच्चा धर्म: मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’ का आध्यात्मिक संदेश

समता की साधना ही सच्चा धर्म: मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’ का आध्यात्मिक संदेश

June 19, 2026
अल कायदा से नफरत है, तानाशाहों से नहीं” – गब्बार्ड का स्पष्ट संदेश

कोविड-19 की उत्पत्ति पर नया विवाद, तुलसी गबार्ड के बयान से हड़कंप

June 19, 2026
वंदे मातरम् पर सियासत तेज, संजय सिंह ने भाजपा और आरएसएस पर साधा निशाना

भ्रष्टाचार के आरोपों पर संजय सिंह का बयान, जांच एजेंसी को देंगे दस्तावेज

June 19, 2026
असार संसार में कोई किसी का नाथ नहीं : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

असार संसार में कोई किसी का नाथ नहीं : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

June 19, 2026
कर्मचारियों की हड़ताल से मुंबई की परिवहन व्यवस्था चरमराई

कर्मचारियों की हड़ताल से मुंबई की परिवहन व्यवस्था चरमराई

June 19, 2026
श्रमिकों के सम्मान और सुरक्षा पर फोकस, योगी सरकार ने की कई अहम घोषणाएं

“15 दिन और इंतजार करें” — राम मंदिर चढ़ावे पर सीएम योगी का बड़ा बयान

June 19, 2026
बिहार में PM किसान के साथ-साथ कर्पूरी सम्मान निधि, अब 6000 के बदले 9000 मिलेंगे

पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किस्त जारी करने की तैयारी पूरी

June 19, 2026
फेड का झटका नहीं, तोहफ़ा: सोना चमका, चांदी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, निवेशकों को झटका

June 19, 2026
टेलीग्राम बैन पर कोर्ट का फैसला, केंद्र सरकार के आदेश को मिली वैधता

टेलीग्राम बैन पर कोर्ट का फैसला, केंद्र सरकार के आदेश को मिली वैधता

June 19, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी के नए रेट जारी, पेट्रोल-डीजल को लेकर अटकलें तेज

June 19, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, June 19, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर उत्तर प्रदेश

बेटी पर बुरी नजर डाली तो बोले-हाथ अलग, पैर अलग कर देंगे, सीएम योगी ने दी चेतावनी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
September 6, 2024
in उत्तर प्रदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
सीएम योगी आदित्यनाथ

File Photo

डेस्क:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को मनचलों को चेतावनी देते हुये कहा कि किसी ने भी बेटी पर गंदी नजर डाली तो वह अपने पैरों पर नहीं चल सकेगा। राह चलती बेटी पर हाथ डालने का प्रयास किया तो उसके हाथ अलग होंगे, पैर अलग होंगे। बेटियों पर बुरी नजर डालने वाले लोग बख्शे नहीं जाएंगे। उनका चौराहों पर जुलूस निकलवाएंगे। उन्होंने कहा कि हम सभी को सुरक्षा और सम्मान और प्रदान करने को कटिबद्ध है। अपराधियों को किसी भी रूप में बख्शेगें नहीं। सीएम योगी प्रयागराज में मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर फूलपुर स्थित इफको में आयोजित स्वामी विवेकानंनद युवा सशक्तीकरण रोजगार एवं ऋण वितरण मेला में लोगों को सम्बोधित कर रहे थे।

योगी ने करीब 650 करोड़ रूपए की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। रोजगार मेले में करीब 90 कंपनियां आई थी। उन्होने10 हजार छात्र-छात्राओं को लैपटाप एवं स्मार्ट फोन का भी वितरण किया। योगी ने मंच से कुछ छात्र और छात्राओं को अपने हाथ से लैपटॉप और समार्ट फोन दिया। उन्होंने कहा कि हर बेटी को सुरक्षा प्रदान करना सरकार का दायित्व है। हर व्यापारी को सुरक्षा प्रदान करने का कार्य सरकार करेगी।

योगी ने कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि माफिया अगर सिर उठाने का काम करेगा तो उसे मिट्टी में मिलाने का काम करेंगे। यही कहने के लिए आया हूं कि जो बड़ी बड़ी घोषणा कर रहे हैं, ये वो लोग हैं, जो माफिया के सामने कभी नाक रगड़ते थे। दंगाइयों के सामने नाक रगड़ते थे।

अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा कि बुलडोजर चलाने के लिए हम्मित चाहिए। ये दंगाइयों और माफियाओं के सामने नाक रगड़ने वाले क्या बुलडोजर चलाएंगे। इन्हें बुलडोजर देखते ही हार्ट अटैक आ जाएगा। योगी ने कहा कि हमने पहले भी लोगों से कहा था कि अपराध और अपराधियों को बख्शेंगे नहीं। जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करेंगे। हम सुरक्षा और सम्मान सबको देंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन्हीं माफियाओं ने राजू पाल की हत्या की थी। राजू पाल एक गरीब परिवार से थे। विधायक बने थे। लेकिन, किस निर्ममता के साथ उनकी हत्या हो गई थी। उस समय इन्हें याद नहीं आ रहा था। इन्हें अपनी कुर्सी की चिंता थी। राजू पाल जैसे गरीब मारे जाते हैं। उमेश पाल जैसे लोग मारे जाते हैं। ये जो जाति-जाति के नाम पर लड़ाने वाले लोग हैं। आज जो तमाम प्रकार की बात कर रहे हैं। तमाम प्रकार की घोषणा कर अपने मनबढ़ई में करने का फिर से दुस्साहस कर रहे हैं। ये वही लोग हैं, जो टीपू सुल्तान बनने का ख्वाब फिर से देख रहे हैं। यही टीपू थे जो माफिया के सामने नाक रगड़कर आपके सामने पहचान का संकट खड़ा करते थे। इन माफियाओं को गले का हार बनाकर रखते थे।

योगी ने कहा हमारी सरकार में दंगे नहीं हुए हैं। पहले महीनों-महीनों तक दंगे होते थे। हमारी सरकार में साढ़े सात सालों में कोई दंगा हुआ है। पहले बड़े-बड़े दंगे होते थे। अब कोई दंगा कर पाएगा क्या। दंगे करने की कीमत क्या होती है, जब उनके पोस्टर लगे, सात पीढ़ियों तक वसूली की जाएगी। अब दंगाई दंगा करना भूल गए हैं। ये माफिया समाज के कोढ़ हैं। जब तक आप इन्हें निकालकर बाहर नहीं करेंगे, तब तक ये लोग वर्तमान और भवष्यि दोनों खराब करने का काम करते रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नौजवानों के साथ जो खिलवाड़ करेगा। उसे जेल भिजवा देंगे। हमने प्रयागराज में माफिया की जमीन को कब्जा मुक्त करा गरीबों के लिए आवास बनवाए हैं। हम समाज के अलग-अलग तबके के लिए सुविधा उपलब्ध कराएंगे। कार्य करने का एक जज्बा होना चाहिए। उन्होंने कहा अच्छा काम करते हैं तो व्यक्ति को सम्मान मिलता है। हमारे शहर- जनपद का नाम रोशन होता है। नई पहचान मिलती है। आप कहीं जाएंगे, कहेंगे कि प्रयागराज और फूलपुर से हूं। तो लोग आपको सम्मान देंगे। 2017 से पहले क्या यह सम्मान मिलता था क्या।

Previous Post

500 करोड़ के पार हुई ‘स्त्री 2’

Next Post

आम आदमी पार्टी के राजेंद्र पाल गौतम ने इस्तीफा दिया, कांग्रेस में शामिल हुए

Next Post
राजेंद्र पाल गौतम

आम आदमी पार्टी के राजेंद्र पाल गौतम ने इस्तीफा दिया, कांग्रेस में शामिल हुए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पासपोर्ट केवल दस्तावेज नहीं, आर्थिक शक्ति का माध्यम है: एस. जयशंकर
  • राजनीतिक दल-बदल पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, बढ़ी चिंता
  • समता की साधना ही सच्चा धर्म: मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’ का आध्यात्मिक संदेश
  • कोविड-19 की उत्पत्ति पर नया विवाद, तुलसी गबार्ड के बयान से हड़कंप
  • भ्रष्टाचार के आरोपों पर संजय सिंह का बयान, जांच एजेंसी को देंगे दस्तावेज
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In