• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
खामेनेई

मुसलमानों का भारत में उत्पीड़न, ईरान के सुप्रीम लीडर का चुभने वाला संदेश

September 17, 2024
तो क्या कसाब और हाफिज सईद जैसों को भी जमानत दे देंगे? सरकार का SC से तीखा सवाल

सहमति से बने संबंधों को चरित्र से न जोड़ें: सुप्रीम कोर्ट

June 9, 2026
‘यह संयोग नहीं, प्रयोग है’: यूथ कांग्रेस के विरोध पर भाजपा ने साधा राहुल गांधी पर निशाना

‘हार का शतक और रणनीति की बैठकें’, राहुल गांधी पर संबित पात्रा का तंज

June 9, 2026
महुआ के बयान से गरमाई राजनीति, यूसुफ पठान को बताया साहसी

महुआ के बयान से गरमाई राजनीति, यूसुफ पठान को बताया साहसी

June 9, 2026
विदेशी मुद्रा भंडार 723.77 अरब डॉलर पर पहुँचा, गोल्ड रिजर्व में भी उछाल

चौथी तिमाही में भारत का चालू खाता अधिशेष 7.1 अरब डॉलर रहा

June 9, 2026
भारत को 6 साल में 10 करोड़ टन स्टील उत्पादन क्षमता बढ़ाने का लक्ष्य

स्टील सेक्टर की ग्रोथ से रिफ्रैक्टरी उद्योग को लाभ

June 9, 2026
आईपीओ

बीयर बाजार में बड़ा दांव: कार्ल्सबर्ग इंडिया ला सकती है आईपीओ

June 9, 2026
500+ रन बनाने वाली टीमों की लिस्ट में किस स्थान पर है भारत

500+ रन बनाने वाली टीमों की लिस्ट में किस स्थान पर है भारत

June 9, 2026
इंडिया अंडर-19 ने दक्षिण अफ्रीका को 233 रनों से हराकर की क्लीन स्वीप

भारत का ऐतिहासिक टेस्ट रिकॉर्ड, टॉप 10 सूची में बड़ा बदलाव

June 9, 2026
किशोर कुमार के आख़िरी दिन और उनकी अंतिम रिकॉर्डिंग का रहस्य

किशोर कुमार का भावुक पल: इस गाने ने कर दिया था उन्हें बेहद प्रभावित

June 9, 2026
नो एंट्री 2 से वरुण धवन ने भी किया किनारा

वरुण धवन का खुलासा: इस बड़ी हिट फिल्म को किया था रिजेक्ट

June 9, 2026
रिश्तों और कार्यस्थल में तनाव को संभालने की समझ

रिश्तों और कार्यस्थल में तनाव को संभालने की समझ

June 9, 2026
मंगलवार और सिंदूर तिलक का आध्यात्मिक अर्थ

मंगलवार और सिंदूर तिलक का आध्यात्मिक अर्थ

June 9, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 9, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

मुसलमानों का भारत में उत्पीड़न, ईरान के सुप्रीम लीडर का चुभने वाला संदेश

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
September 17, 2024
in मुख्य समाचार, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
खामेनेई

डेस्क। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने कहा है कि भारत में मुसलमानों का उत्पीड़न हो रहा है। पैगंबर मोहम्मद की जयंती पर सोमवार को उन्होंने यह बात कही और दुनिया भर के मुसलमानों के बीच एकजुटता की जरूरत बताई। खामेनेई ने एक्स पर पोस्ट करके कहा, ‘अगर हम म्यांमार, गाजा, भारत या किसी अन्य स्थान पर किसी मुस्लिम को होने वाली पीड़ा से बेखबर हैं तो हमें खुद को मुसलमान नहीं मानना चाहिए।’ उन्होंने इसमें भारत के मुस्लिम अल्पसंख्यकों का जिक्र क्यों किया, इसे लेकर कुछ डिटेल में नहीं बताया है। भारतीय अधिकारियों की ओर से इस पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

अली खामेनेई ने कहा, ‘इस्लाम के दुश्मनों ने इस्लामिक उम्माह (समुदाय या राष्ट्र) के रूप में हमारी साझा पहचान को हमेशा बिगाड़ने की कोशिश की है।’ एक्स पर एक अलग पोस्ट में उन्होंने फिर से गाजा और फिलिस्तीन के उत्पीड़ित लोगों का मुद्दा उठाया। हालांकि, इसमें भारत का जिक्र नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि इस्लामिक उम्माह के सम्मान को बनाए रखने का लक्ष्य केवल एकता से ही हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा, ‘आज गाजा और फिलिस्तीन के सताए लोगों का समर्थन करना हमारा कर्तव्य है। जो कोई भी इससे मुंह मोड़ेगा, निश्चित तौर पर उससे अल्लाह पूछताछ करेंगे।’

कैसे हैं भारत और ईरान के संबंध

वैसे तो भारत और ईरान के बीच संबंध मजबूत रहे हैं। द्विपक्षीय संबंधों में कोई बड़ी अड़चन नहीं आई है। भारत चाबहार समझौते का अहम हिस्सा है। मई 2015 में चाबहार बंदरगाह के विकास के लिए नई दिल्ली ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए थे। मई 2016 में भारत, ईरान और अफगानिस्तान ने अंतर्राष्ट्रीय परिवहन के लिए त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसे चाबहार समझौते के रूप में भी जाना जाता है। पूर्व ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी और पूर्व विदेश मंत्री होसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन की मृत्यु के बाद संवेदना व्यक्त करने मई में आधिकारिक समारोह में भाग लेने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ गए थे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी इसी साल जुलाई में तेहरान में ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे।

खामेनेई पहले भी कर चुके ऐसी टिप्पणी

यह पहली बार नहीं है जब ईरान के सुप्रीम लीडर ने भारत के मुसलमानों के बारे में टिप्पणी की है। साल 2019 में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने पर उन्होंने कश्मीर में मुसलमानों की स्थिति पर चिंता जताई थी। खामेनेई ने कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से कश्मीर में उठाए गए इस कदम से मुसलमानों में डर बना हुआ है। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘हम कश्मीर में मुसलमानों की स्थिति के बारे में जानकार चिंतित हुए। भारत के साथ हमारे अच्छे संबंध हैं, मगर हम उम्मीद करते हैं कि भारत सरकार कश्मीर के कुलीन लोगों के प्रति न्यायपूर्ण नीति अपनाएगी। साथ ही, इस क्षेत्र में मुसलमानों के उत्पीड़न को रोकेगी।’ उन्होंने ब्रिटेन को भारत-पाकिस्तान के बीच विवाद का दोषी ठहराया। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों ने जानबूझकर कश्मीर में संघर्ष बनाए रखने के लिए उस क्षेत्र में कई ऐसे काम किए जो आज भी दोनों देशों को दिक्कत में डालते हैं।

Previous Post

अश्विन तोड़ सकते हैं ये 5 धांसू रिकॉर्ड, दो ऑस्ट्रेलियाई पछाड़ने का मौका

Next Post

केजरीवाल के इस्तीफे के बाद दिल्ली कैबिनेट में भी हो सकता है थोड़ा बदलाव

Next Post
केजरीवाल के इस्तीफे के बाद दिल्ली कैबिनेट में भी हो सकता है थोड़ा बदलाव

केजरीवाल के इस्तीफे के बाद दिल्ली कैबिनेट में भी हो सकता है थोड़ा बदलाव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सहमति से बने संबंधों को चरित्र से न जोड़ें: सुप्रीम कोर्ट
  • ‘हार का शतक और रणनीति की बैठकें’, राहुल गांधी पर संबित पात्रा का तंज
  • महुआ के बयान से गरमाई राजनीति, यूसुफ पठान को बताया साहसी
  • चौथी तिमाही में भारत का चालू खाता अधिशेष 7.1 अरब डॉलर रहा
  • स्टील सेक्टर की ग्रोथ से रिफ्रैक्टरी उद्योग को लाभ
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In