• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
थोक महंगाई निचले स्तर पर, फिर भी उछल रहे आलू-प्याज

थोक महंगाई निचले स्तर पर, फिर भी उछल रहे आलू-प्याज

September 18, 2024
भजनलाल शर्मा

सरकारी धन से निजी मोबाइल बिल चुकाने वालों पर गिरेगी गाज

June 9, 2026
भारत कोई धर्मशाला नहीं, राष्ट्रविरोधी सोच को नहीं मिलेगी जगह : योगी

भारत कोई धर्मशाला नहीं, राष्ट्रविरोधी सोच को नहीं मिलेगी जगह : योगी

June 9, 2026
रुतुराज गायकवाड़ ने छुआ द्रविड़-गंभीर का मुकाम

रुतुराज गायकवाड़ ने छुआ द्रविड़-गंभीर का मुकाम

June 9, 2026
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

‘टू-फिंगर टेस्ट’ पर पूर्ण प्रतिबंध, झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

June 9, 2026
जीने की कला सिखाता है धर्म : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”

जीने की कला सिखाता है धर्म : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”

June 9, 2026
भारत ए की रोमांचक जीत, श्रीलंका ए को 8 रन से हराया

भारत ए की रोमांचक जीत, श्रीलंका ए को 8 रन से हराया

June 9, 2026
कुवैत अमीर से पीएम मोदी की चर्चा, भारतीय समुदाय की सुरक्षा पर जताया आभार

कुवैत अमीर से पीएम मोदी की चर्चा, भारतीय समुदाय की सुरक्षा पर जताया आभार

June 9, 2026
डोभाल के बयान का समर्थन, भारत ने फिर दोहराया आतंकवाद पर सख्त नीति

पीओजेके हिंसा पर भारत ने पाकिस्तान को ठहराया जिम्मेदार

June 9, 2026
बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता के भरोसेमंद हुए अलग

कोलकाता में बड़ा घटनाक्रम: ममता बनर्जी के घर पहुंची सीआईडी

June 9, 2026
आत्मा का अशाश्वत आवास है शरीर : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

आत्मा का अशाश्वत आवास है शरीर : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

June 9, 2026
प्रसिद्ध कृष्णा

भारतीय टीम को झटका: सिराज बाहर, प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी

June 9, 2026
जर्जर ढांचा बना हादसे का कारण: धनौती नदी का पुल गिरा, आवागमन ठप

जर्जर ढांचा बना हादसे का कारण: धनौती नदी का पुल गिरा, आवागमन ठप

June 9, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 9, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

थोक महंगाई निचले स्तर पर, फिर भी उछल रहे आलू-प्याज

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
September 18, 2024
in देश, बिजनेस
Reading Time: 1 min read
A A
0
थोक महंगाई निचले स्तर पर, फिर भी उछल रहे आलू-प्याज

डेस्क। सब्जियों, खाद्य पदार्थों और ईंधन के सस्ते होने से थोक महंगाई अगस्त में चार महीने के निचले स्तर 1.31 प्रतिशत पर आ गई। हालांकि, प्याज और आलू की कीमतों में तेजी देखने को मिली। सरकार ने मंगलवार को थोक मूल्य सूचकांक (WPI) आधारित मुद्रास्फीति के आंकड़े जारी किए। जारी आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में खाद्य वस्तुओं की थोक महंगाई दर में भी गिरावट दर्ज की गई। अगस्त में यह 3.11 प्रतिशत रही, जबकि जुलाई में यह 3.45 प्रतिशत थी। सब्जियों की कीमतों में अगस्त में 10.01 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, आलू और प्याज की महंगाई अगस्त में क्रमश 77.96 प्रतिशत और 65.75 प्रतिशत के उच्च स्तर पर बनी रही।

खुदरा महंगाई पर असर

रेटिंग एजेंसी इक्रा ने कहा कि हालांकि खरीफ की बुवाई अब तक अच्छी रही है, लेकिन चालू महीने में अतिरिक्त वर्षा से खरीफ की कटाई में देरी हो सकती है। हालांकि, अखिल भारतीय स्तर पर जलाशयों में पर्याप्त भंडारण होने से रबी फसलों की बुवाई में तेजी आने की संभावना है। वहीं बार्कलेज ने कहा कि ऊर्जा और धातु की कीमतों में गिरावट के कारण विनिर्माण लागत में कमी आने से खुदरा महंगाई पर प्रभाव पड़ने का जोखिम कम हो गया है।

नीतिगत ब्याज दर में कटौती के संकेत

आरबीआई गर्वनर शक्तिकांत दास ने संकेत दिए हैं कि यदि आने वाले दिनों में महंगाई काबू में रहती है तो नीतिगत ब्याज दर में कटौती संभव है। इसका फैसला दीर्घकालिक महंगाई दर के आधार पर ही लिया जाएगा। आरबीआई की मौद्रिक समीक्षा समिति की बैठक अक्तूबर में होनी है। आरबीआई दिसंबर में होने वाली बैठक में कटौती पर फैसला ले सकता है।

मैन्यूफैक्चरिंग लागत में कमी से मुद्रास्फीति सूचकांक में गिरावट दर्ज हुई

राष्ट्रीय लोक वित्त एवं नीति संस्थान की एसोसिएट प्रोफेसर राधिका पांडेय कहती हैं कि थोक मूल्य सूचकांक में मैन्यूफैक्चरिंग क्षेत्र की हिस्सेदारी करीब 65 फीसदी है, जिसमें टैक्सटाइल, मशीनरी और अन्य तरह का उत्पादन शामिल है। तेल व अन्य तरह की ऊर्जा की कीमतों में कमी के चलते बीते महीने मैन्यूफैक्चरिंग लागत में कमी आई है, जिस कारण से डब्ल्यूपीआई में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में अधिक हिस्सेदारी खाद्य पदार्थों से जुड़े मूल्य की होती है। बीते कुछ महीनों में सीपीआई में भी गिरावट देखी गई है लेकिन उसमें अभी तक बड़ी गिरावट इसलिए नहीं आई है, क्योंकि कहीं न कहीं खाद्य वस्तुओं की कीमतों में अभी तेजी बनी हुई है।

ऐसे आया उतार-चढ़ाव

अगस्त 1.31

जुलाई 2.04

जून 3.36

मई 2.61

अप्रैल 1.26

मार्च 0.26

फरवरी 0.20

● आंकड़े प्रतिशत में

Previous Post

AI के दौर में पेजर हैक कर हिजबुल्लाह पर वार, इजरायल ने कैसे बरपाया दुश्मन पर कहर

Next Post

आदिवासी के घर खीर खाकर भावुक हुए PM, बताया पहले कैसे मां के साथ मनाते थे बर्थडे

Next Post
आदिवासी के घर खीर खाकर भावुक हुए PM, बताया पहले कैसे मां के साथ मनाते थे बर्थडे

आदिवासी के घर खीर खाकर भावुक हुए PM, बताया पहले कैसे मां के साथ मनाते थे बर्थडे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सरकारी धन से निजी मोबाइल बिल चुकाने वालों पर गिरेगी गाज
  • भारत कोई धर्मशाला नहीं, राष्ट्रविरोधी सोच को नहीं मिलेगी जगह : योगी
  • रुतुराज गायकवाड़ ने छुआ द्रविड़-गंभीर का मुकाम
  • ‘टू-फिंगर टेस्ट’ पर पूर्ण प्रतिबंध, झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश
  • जीने की कला सिखाता है धर्म : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In