• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
AI के दौर में पेजर हैक कर हिजबुल्लाह पर वार, इजरायल ने कैसे बरपाया दुश्मन पर कहर

AI के दौर में पेजर हैक कर हिजबुल्लाह पर वार, इजरायल ने कैसे बरपाया दुश्मन पर कहर

September 18, 2024
भारत ए की रोमांचक जीत, श्रीलंका ए को 8 रन से हराया

भारत ए की रोमांचक जीत, श्रीलंका ए को 8 रन से हराया

June 9, 2026
कुवैत अमीर से पीएम मोदी की चर्चा, भारतीय समुदाय की सुरक्षा पर जताया आभार

कुवैत अमीर से पीएम मोदी की चर्चा, भारतीय समुदाय की सुरक्षा पर जताया आभार

June 9, 2026
डोभाल के बयान का समर्थन, भारत ने फिर दोहराया आतंकवाद पर सख्त नीति

पीओजेके हिंसा पर भारत ने पाकिस्तान को ठहराया जिम्मेदार

June 9, 2026
बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता के भरोसेमंद हुए अलग

कोलकाता में बड़ा घटनाक्रम: ममता बनर्जी के घर पहुंची सीआईडी

June 9, 2026
आत्मा का अशाश्वत आवास है शरीर : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

आत्मा का अशाश्वत आवास है शरीर : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

June 9, 2026
प्रसिद्ध कृष्णा

भारतीय टीम को झटका: सिराज बाहर, प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी

June 9, 2026
जर्जर ढांचा बना हादसे का कारण: धनौती नदी का पुल गिरा, आवागमन ठप

जर्जर ढांचा बना हादसे का कारण: धनौती नदी का पुल गिरा, आवागमन ठप

June 9, 2026
ग्रेट निकोबार में ₹13,000 करोड़ के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को मंजूरी

ग्रेट निकोबार में ₹13,000 करोड़ के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को मंजूरी

June 9, 2026
न्यूनतम प्रतिरोध से अधिक संतुलन तक: भारत की बदलती परमाणु रणनीति

न्यूनतम प्रतिरोध से अधिक संतुलन तक: भारत की बदलती परमाणु रणनीति

June 9, 2026
हिमालय की बाधाएँ होंगी खत्म: ज़ोजिला टनल से खुलेगा सालभर का रास्ता

ज़ोजिला सुरंग: हिमालय की बर्फ़ में उभरता भारत का संकल्प

June 9, 2026
हाई कोर्ट ने संभल मस्जिद ध्वस्तीकरण रोकने से किया इनकार, वैकल्पिक उपाय सुझाया

नाबालिग लड़कियों की गुमशुदगी पर हाईकोर्ट सख्त

June 9, 2026
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

सेवानिवृत्त रेलकर्मी की हत्या कर शव के टुकड़े करने वाले भाई-बहन को मौत की सजा, बहू को उम्रकैद

June 9, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 9, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

AI के दौर में पेजर हैक कर हिजबुल्लाह पर वार, इजरायल ने कैसे बरपाया दुश्मन पर कहर

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
September 18, 2024
in मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
AI के दौर में पेजर हैक कर हिजबुल्लाह पर वार, इजरायल ने कैसे बरपाया दुश्मन पर कहर

आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस (एआई) के दौर में इजरायल ने एक पुरानी तकनीक के जरिए हिजबुल्लाह को हैरान कर दिया है। लेबनान में मंगलवार को हुए कई पेजर विस्फोटों ने आठ लोगों की जान ले ली और लगभग 2700 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हिजबुल्लाह ने एक बयान में कहा कि दोपहर 3:30 बजे उनके संगठन के पेजर रहस्यमय तरीके से फटने लगे। मगर सवाल यह है कि इजरायल ने हिजबुल्लाह के अंदर खौफ पैदा करने के लिए पेजर को ही क्यों चुना और आज के जमाने में जब मोबाइल फोन काफी उन्नत है, तब पेजर का इस्तेमाल क्यों किया जा रहा है।

पेजर एक पुरानी तकनीक है जो कई दशकों से इस्तेमाल हो रही है। यह एक छोटा और पोर्टेबल इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस होता है जिसका मुख्य उद्देश्य शॉर्ट मैसेज या अलर्ट प्राप्त करना होता है। कुछ मामलों में पेजर का उपयोग संदेश भेजने के लिए भी किया जाता है। यह डिवाइस रेडियो फ्रिक्वेंसी का उपयोग कर संदेश प्राप्त करता है और टेक्स्ट व नंबर को पेजर की स्क्रीन पर दिखाता है।

पेजर की कई किस्में होती हैं। न्यूमैरिक पेजर में केवल नंबर दिखाई देते हैं और इन्हें साधारण संचार के लिए इस्तेमाल किया जाता है। वहीं, अल्फान्यूमेरिक पेजर टेक्स्ट और नंबर दोनों को डिस्प्ले कर सकते हैं, जिससे अधिक विस्तृत संदेश भेजे जा सकते हैं। पेजर के घटते उपयोग के बावजूद, यह अभी भी कुछ विशेष उद्योगों में उपयोग किए जाते हैं। खासकर स्वास्थ्य देखभाल और आपातकालीन सेवाओं में इनका उपयोग होता है। इसके अलावा खुफिया संदेश भेजने के लिए भी पेजर का उपयोग किया जाता रहा है।

हालांकि, मोबाइल फोन के आने के साथ पेजर का उपयोग काफी कम हो गया है। मोबाइल फोन कॉल्स, टेक्स्ट मैसेजेस और इंटरनेट एक्सेस जैसे सुविधाएं प्रदान करते हैं। इसके बावजूद पेजर का उपयोग कुछ विशेष परिस्थितियों में अभी भी किया जाता है।

लेबनान में हुए पेजर विस्फोट की घटना को लेकर हिजबुल्लाह के अज्ञात अधिकारी ने समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस (एपी) से कहा कि ये विस्फोट सुरक्षा ऑपरेशन का परिणाम हो सकते हैं। अधिकारी का कहना है कि इजरायल इस घटना के पीछे हो सकता है। इसके अलावा, उन्होंने यह भी कहा कि हिजबुल्लाह के सदस्यों के पेजर में लिथियम बैटरी लगी हुई थी। लिथियम बैटरी गर्म होने की क्षमता के लिए जानी जाती है और यह धुआं पैदा कर सकती है, पिघल सकती है और आग पकड़ सकती है। ये बैटरियां आमतौर पर उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे कि मोबाइल फोन, लैपटॉप और इलेक्ट्रिक वाहनों में पाई जाती हैं।

इजरायली सर्विलांस से बचने के लिए हिज्बुल्लाह के लड़ाके पेजर जैसे कम्युनिकेशन सिस्टम का इस्तेमाल कर रहे थे, जिससे वे इजरायल की निगरानी से बच पाते थे। हाल ही में हुए पेजर ब्लास्ट में दावा किया जा रहा है कि हिज्बुल्लाह ने अल्फान्यूमेरिक पेजर्स खरीदे थे जो ताइवान की गोल्ड अपोलो कंपनी लिमिटेड द्वारा बनाए गए थे। इजरायली मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इन्हीं पेजर्स में विस्फोट हुआ।

हिज्बुल्लाह ने धमाके के लिए इजरायल को जिम्मेदार ठहराया है और इसे बड़ी सुरक्षा चूक माना है। इस घटना के बाद, हिज्बुल्लाह ने अपने लड़ाकों को पेजर का इस्तेमाल बंद करने की सलाह दी है। पेजर ब्लास्ट के पीछे साइबर हमले की भी संभावना जताई जा रही है लेकिन फिलहाल न तो इजरायल ने इन आरोपों का खंडन किया है और न ही हिज्बुल्लाह ने कोई ठोस सबूत पेश किया है।

Previous Post

जम्मू-कश्मीर में पहले फेज के लिए वोटिंग आज, जानें कहां-कहां पड़ेंगे वोट

Next Post

थोक महंगाई निचले स्तर पर, फिर भी उछल रहे आलू-प्याज

Next Post
थोक महंगाई निचले स्तर पर, फिर भी उछल रहे आलू-प्याज

थोक महंगाई निचले स्तर पर, फिर भी उछल रहे आलू-प्याज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • भारत ए की रोमांचक जीत, श्रीलंका ए को 8 रन से हराया
  • कुवैत अमीर से पीएम मोदी की चर्चा, भारतीय समुदाय की सुरक्षा पर जताया आभार
  • पीओजेके हिंसा पर भारत ने पाकिस्तान को ठहराया जिम्मेदार
  • कोलकाता में बड़ा घटनाक्रम: ममता बनर्जी के घर पहुंची सीआईडी
  • आत्मा का अशाश्वत आवास है शरीर : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In