• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
केजरीवाल का गुजरात में रोड शो, बोले- AAP ही भाजपा की एकमात्र दवा

गुजरात चुनाव से पहले केजरीवाल हर सप्ताह करेंगे राज्य का दौरा

July 6, 2022
“मर्यादा ही संगठन की शक्ति और साधना का आधार” : मुनिश्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’

“मर्यादा ही संगठन की शक्ति और साधना का आधार” : मुनिश्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’

July 13, 2026
प्रथम कोटि की आवश्यकता है हवा, जल और अन्न : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

प्रथम कोटि की आवश्यकता है हवा, जल और अन्न : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

July 13, 2026
लॉर्ड्स पर लहराया तिरंगा, भारतीय बेटियों ने रचा स्वर्णिम इतिहास

लॉर्ड्स पर लहराया तिरंगा, भारतीय बेटियों ने रचा स्वर्णिम इतिहास

July 13, 2026
महंगाई का झटका! जून में रिटेल इंफ्लेशन बढ़कर 4.38%, आरबीआई की बढ़ी चिंता

महंगाई का झटका! जून में रिटेल इंफ्लेशन बढ़कर 4.38%, आरबीआई की बढ़ी चिंता

July 13, 2026
ईरान के समर्थन में रूस का बड़ा संकेत, तेहरान में उतरा ‘डूम्सडे प्लेन’

ईरान के समर्थन में रूस का बड़ा संकेत, तेहरान में उतरा ‘डूम्सडे प्लेन’

July 13, 2026
फडणवीस

महाराष्ट्र की गेमचेंजर योजना में बड़ा बदलाव, ई-केवाईसी के बाद 92 लाख महिलाएं बाहर

July 13, 2026
दतिया में भावुक पल: नरोत्तम मिश्रा मंच पर रो पड़े, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संभाला

दतिया में भावुक पल: नरोत्तम मिश्रा मंच पर रो पड़े, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संभाला

July 13, 2026
भारत-रूस ऊर्जा व्यापार में बढ़ोतरी, कच्चे तेल के आयात में तेज़ी

सस्ता रूसी तेल और भारत की ऊर्जा कूटनीति

July 13, 2026
अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर रिलीज, फैंस हुए निराश

ओटीटी पर भारतीय सिनेमा का जलवा, पाकिस्तान में खूब देखी जा रही ये फिल्में

July 13, 2026
गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी फिर शुरू, गांवों में आसान हुई आपूर्ति व्यवस्था

छोटे कारोबारियों की जरूरत को ध्यान में रखकर आया हल्का एलपीजी सिलेंडर

July 13, 2026
खामेनेई के अंतिम संस्कार में गूंजे ‘किल ट्रंप’ के नारे, तेहरान में प्रतिशोध की हुंकार

ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में ट्रंप समेत 13 वैश्विक नेता, बढ़ा तनाव

July 13, 2026
खान सर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, कठोर कार्रवाई पर रोक

कोचिंग सेंटर फायरिंग मामले में खान सर को अग्रिम जमानत

July 13, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, July 13, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर गुजरात

गुजरात चुनाव से पहले केजरीवाल हर सप्ताह करेंगे राज्य का दौरा

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 6, 2022
in गुजरात
Reading Time: 1 min read
A A
0
केजरीवाल का गुजरात में रोड शो, बोले- AAP ही भाजपा की एकमात्र दवा

File Photo

Share on FacebookShare on Twittershare on whatsapp

अहमदाबाद:गुजरात में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि वह भ्रष्टाचार और खेती जैसे विभिन्न मुद्दों पर जनता के साथ बातचीत करने के लिए हर सप्ताह राज्य का दौरा करेंगे।

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक ने दावा किया कि अगर लोग राज्य में एक ‘ईमानदार पार्टी’ को सत्ता में लाते हैं, तो उन्हें मुफ्त बिजली उपलब्ध कराना संभव है। केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी ने दिल्ली और पंजाब में दिखाया है कि वे अपने वादे पर कायम रहते हैं।

केजरीवाल ने बिजली के मुद्दे पर आयोजित एक बैठक के दौरान कहा ‘‘गुजरात को भी सस्ती, मुफ्त और 24 घंटे बिजली मिल सकती है, लेकिन शर्त केवल एक है कि आपको राजनीति, सरकार बदलनी होगी और एक ईमानदार पार्टी सत्ता में लानी होगी…मैं रविवार को गुजरात की बिजली समस्या के समाधान के साथ वापस आऊंगा।”

जब कुछ लोगों ने उन्हें प्रभावित करने वाले विभिन्न मुद्दों को उठाया तो ‘आप’ नेता ने कहा कि वह उन पर अलग से चर्चा करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘आज हमें बिजली पर चर्चा करनी चाहिए। हम अन्य मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे। मैं हर सप्ताह गुजरात का दौरा करूंगा और भ्रष्टाचार, कृषि, एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) के मुद्दों पर ‘जन संवाद’ करूंगा।”

केजरीवाल ने कहा कि अगर गुजरात के मंत्री हज़ारों यूनिट की खपत के बावजूद शून्य बिजली बिल का आनंद ले सकते हैं, तो आम जनता को क्यों नहीं।

बैठक के दौरान एक किसान द्वारा उठाए गए एक मुद्दे का जिक्र करते हुए, केजरीवाल ने कहा कि अगर गुजरात में किसानों को रात में बिजली की आपूर्ति की जाती है, तो मंत्रियों को भी सचिवालय में कुछ समय के लिए रात में काम करने का अवसर दिया जाना चाहिए।

केजरीवाल ने किसी का नाम लिये बगैर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं पर झूठ बोलने का आरोप लगाया कि गुजरात में बिजली कटौती नहीं होती है।

उन्होंने कहा कि गुजरात के एक ‘‘बहुत बड़े नेता” ने कहा कि राज्य के लोग मुफ्त में कुछ नहीं चाहते। केजरीवाल ने कहा, ‘‘पहले आप मुफ्त बिजली त्याग दीजिए…।’’

केजरीवाल ने कहा, ‘‘उन्हें (भाजपा) डर है कि अगर लोगों को मुफ्त बिजली मुहैया करा दी गई तो उनके पास लूटने के लिए कुछ नहीं बचेगा।”

उन्होंने कहा, ‘‘हम बिजली कंपनियों से पैसे नहीं मांगते हैं, हम उन्हें सुधारते हैं, हम जनता के हित में काम करते हैं। अन्य दल ऐसी कंपनियों से चुनाव के लिए चंदा मांगते हैं, लेकिन हम चंदा नहीं मांगते हैं। आप हमारा चंदा हैं।”

दिल्ली के अनुभव को साझा करते हुए केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी के सत्ता में आते ही बिजली कंपनियों को चेतावनी दी गई कि वे बिजली की दर नहीं बढ़ाएं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हमने बिजली कंपनियों से कहा कि अगर आपने पिछली सरकारों को पैसा दिया है, तो हमारा उससे कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन हमारी सरकार ईमानदार है और हम आपसे एक पैसा भी नहीं मांगेंगे। आपको बिजली की दरें नहीं बढ़ानी होंगी। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में पिछले सात साल से बिजली की दरों में वृद्धि नहीं हुई है।”

उन्होंने कहा, ‘‘हम भ्रष्टाचार पर पैसा बचाकर जनता को सब्सिडी प्रदान करते हैं, यही कारण है कि वहां लोग मुफ्त बिजली का आनंद ले रहे हैं। जब हम दिल्ली में ऐसा करने में कामयाब रहे, तो भाजपा और कांग्रेस ने कहा कि यह एक बड़े राज्य में नहीं किया जा सकता है, इसलिए हम पंजाब में जीते और कर दिखाया।”

उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में 73 प्रतिशत लोगों का बिजली बिल शून्य आता है। उन्होंने कहा कि पंजाब में यह योजना एक जुलाई से शुरू की गई है, यह 80 प्रतिशत तक होगा।

Previous Post

फिनलैंड-स्वीडन की नाटो से जुड़ने की राह आसान, 30 देशों ने किए हस्ताक्षर

Next Post

पीएम मोदी पर पर्सनल अटैक से परहेज, बीजेपी की नीतियों पर घेरेंगे.. मिशन गुजरात के लिए कांग्रेस की रणनीति

Next Post
महंगाई को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेगी कांग्रेस

पीएम मोदी पर पर्सनल अटैक से परहेज, बीजेपी की नीतियों पर घेरेंगे.. मिशन गुजरात के लिए कांग्रेस की रणनीति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • “मर्यादा ही संगठन की शक्ति और साधना का आधार” : मुनिश्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’
  • प्रथम कोटि की आवश्यकता है हवा, जल और अन्न : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
  • लॉर्ड्स पर लहराया तिरंगा, भारतीय बेटियों ने रचा स्वर्णिम इतिहास
  • महंगाई का झटका! जून में रिटेल इंफ्लेशन बढ़कर 4.38%, आरबीआई की बढ़ी चिंता
  • ईरान के समर्थन में रूस का बड़ा संकेत, तेहरान में उतरा ‘डूम्सडे प्लेन’
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In