• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
बांग्लादेश में मूर्ति विसर्जन जूलूस को बनाया निशाना, हिंदुओं पर ईंट-पत्थर से हमला

बांग्लादेश में मूर्ति विसर्जन जूलूस को बनाया निशाना, हिंदुओं पर ईंट-पत्थर से हमला

October 15, 2024
बेटी के भविष्य का निर्णय: सास के व्यवहार में छिपे अहम संकेत

बेटी के भविष्य का निर्णय: सास के व्यवहार में छिपे अहम संकेत

June 17, 2026
जलदान से आत्मदान तक : ज्येष्ठ मास की सनातन परंपरा

जलदान से आत्मदान तक : ज्येष्ठ मास की सनातन परंपरा

June 17, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल : 17 जून 2026

June 17, 2026
जी-7 में मोदी का संदेश: विश्वास और समानता पर टिके वैश्विक संबंध

जी-7 में मोदी का संदेश: विश्वास और समानता पर टिके वैश्विक संबंध

June 16, 2026
जी-7 समिट में मोदी और ट्रंप की मुलाकात, वैश्विक कूटनीति पर नजर

जी-7 समिट में मोदी और ट्रंप की मुलाकात, वैश्विक कूटनीति पर नजर

June 16, 2026
CM से तब तक ना मिलेंगे, जब तक… सिख मंत्रियों ने खोला भगवंत मान के खिलाफ मोर्चा

CM से तब तक ना मिलेंगे, जब तक… सिख मंत्रियों ने खोला भगवंत मान के खिलाफ मोर्चा

June 16, 2026
‘जिन्हें जाना है, जाएं’: उद्धव ठाकरे की बागियों को दो टूक- ‘मेरा वक्त फिर आएगा’

‘जिन्हें जाना है, जाएं’: उद्धव ठाकरे की बागियों को दो टूक- ‘मेरा वक्त फिर आएगा’

June 16, 2026
G7 अब दुनिया नहीं चलाता… कनाडाई PM ने किया भारत की ताकत का खुलकर गुणगान

G7 अब दुनिया नहीं चलाता… कनाडाई PM ने किया भारत की ताकत का खुलकर गुणगान

June 16, 2026
जीव का लक्षण है उपयोग : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

लुंचन के प्रति जागरूक रहे साधु : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण

June 16, 2026
वरुण धवन की ट्रोलिंग पर करण जौहर बोले—असलियत हमेशा जीतती है

करण जौहर का बड़ा कदम: मलयालम सिनेमा में पहली फिल्म का ऐलान

June 16, 2026
कर्णप्रयाग में हिंसक झड़प: तलवारें निकलने के बाद भिड़ंत, कई लोग जख्मी; बदरीनाथ यात्रा बाधित

कर्णप्रयाग में हिंसक झड़प: तलवारें निकलने के बाद भिड़ंत, कई लोग जख्मी; बदरीनाथ यात्रा बाधित

June 16, 2026
शिवसेना ने महाराष्ट्र में नकली वोटरों पर SIR की मांग की

शिवसेना में हलचल तेज: संजय निरुपम के दावों ने बढ़ाया राजनीतिक पारा

June 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 17, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

बांग्लादेश में मूर्ति विसर्जन जूलूस को बनाया निशाना, हिंदुओं पर ईंट-पत्थर से हमला

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
October 15, 2024
in मुख्य समाचार, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
बांग्लादेश में मूर्ति विसर्जन जूलूस को बनाया निशाना, हिंदुओं पर ईंट-पत्थर से हमला

ढाका। बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के दौरान एक पूजा पंडाल पर हमले के बाद अब मूर्ति विसर्जन जुलूस को निशाना बनाया गया है। ओल्ड ढाका में दुर्गा पूजा के समापन के बाद मूर्ति विसर्जन के लिए जा रहे हिंदू समुदाय के लोगों पर ईटें फेंकी गईं, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। इस दौरान पुलिस के साथ झड़प भी हुई। यह घटना रविवार रात हुई।

छतों से की गई पत्थरबाजी

द डेली स्टार अखबार में सोमवार को प्रकाशित खबर में एक प्रत्यक्षदर्शी के हवाले से बताया गया कि ओल्ड ढाका के पटुआतुली इलाके में नूर सुपर मार्केट की छत से अराजक तत्वों ने बूढ़ीगंगा नदी में मूर्ति विसर्जन के लिए जा रहे लोगों पर ईंटें फेंकीं। इसमें एक पुलिस अधिकारी समेत तीन लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद हिंदू समुदाय के लोगों ने नूर मार्केट में घुसने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया।

सेना को बुलाना पड़ा

कोतवाली पुलिस थाने के प्रभारी मोहम्मद इनामुल हसन ने बताया, ‘स्थानीय लोगों ने मार्केट में घुसने की कोशिश की। मार्केट की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हमने उन्हें वहां घुसने से रोका, जिससे झड़प हो गई।’ उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रित करने में नाकाम रहने पर पुलिस ने सेना को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सैनिकों ने भीड़ को तितर-बितर किया। अब स्थिति काफी हद तक नियंत्रण में है।

दुर्गा पंडाल में फेंका गया बम

इससे पहले शुक्रवार रात ओल्ड ढाका के तांती बाजार इलाके में एक दुर्गा पूजा पंडाल पर एक देसी बम फेंका गया था। हालांकि, बम में आग लग गई थी और कोई घायल नहीं हुआ था। बांग्लादेश में गत शुक्रवार तक दुर्गा पूजा उत्सव से संबधित करीब 35 अप्रिय घटनाओं के बाद 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 12 से अधिक मामले दर्ज किए गए।

बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा बढ़ी

बता दें कि बांग्लादेश में हिंसक छात्र आंदोलन के चलते गत पांच अगस्त को प्रधानमंत्री शेख हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग सरकार का पतन हो गया था। इस दौरान हिंसा में अल्पसंख्यक हिंदुओं को उत्पीड़न का सामना करना पड़ा। उनके व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और संपत्तियों में तोड़फोड़ की गई और मंदिरों को क्षतिग्रस्त किया गया।

मुकुट चोरी के लिए पुजारी पर दोष मढ़ने की कोशिश

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने मां काली का स्वर्ण मुकुट चोरी के लिए मंदिर के पुजारी और स्टाफ पर दोष मढ़ने की कोशिश की है। विदेश मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘दस अक्टूबर को सतखीरा जिला में जेशोरेश्वरी काली मंदिर से स्वर्ण मुकुट चोरी मामले में यह सामने आया है कि मुख्य पुजारी ने उस दिन दोपहर ढाई बजे तक नियमित पूजा की। उस समय तक मुकुट था।

यह पता लगाने के लिए जांच चल रही है कि पुजारी और मंदिर स्टाफ ने इतनी कीमती वस्तु को बिना सुरक्षा के क्यों छोड़ दिया था। इस मामले में चार लोग गिरफ्तार किए गए हैं।’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यह मुकुट उपहार में दिया था।

Previous Post

सब्जी, अनाज और दालों के दाम में उछाल पीछे मौसम का सबसे बड़ा हाथ

Next Post

जयराम रमेश की प्रधानमंत्री मोदी से उम्मीद: विपक्ष को विश्वास में लें

Next Post
जयराम रमेश

जयराम रमेश की प्रधानमंत्री मोदी से उम्मीद: विपक्ष को विश्वास में लें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • बेटी के भविष्य का निर्णय: सास के व्यवहार में छिपे अहम संकेत
  • जलदान से आत्मदान तक : ज्येष्ठ मास की सनातन परंपरा
  • आज का राशिफल : 17 जून 2026
  • जी-7 में मोदी का संदेश: विश्वास और समानता पर टिके वैश्विक संबंध
  • जी-7 समिट में मोदी और ट्रंप की मुलाकात, वैश्विक कूटनीति पर नजर
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In