• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
राहुल गांधी

राहुल गांधी ने संभल हिंसा के लिए यूपी सरकार को ठहराया जिम्मेदार

November 25, 2024
आईसीसी से बड़ा कोई देश नहीं” : टी20 विश्व कप के बाद जय शाह का बड़ा बयान

आईसीसी की नई पहल: महिला खिलाड़ियों के लिए मातृत्व के बाद वापसी की गाइडलाइन जारी

June 23, 2026
बॉबी देओल

‘इंडियाज़ गॉट लेटेंट’ पर सवाल सुन बॉबी देओल का रिएक्शन—“यह कौन-सा शो है?”

June 23, 2026
विक्रम भट्ट का खुलासा: जेल के बाद बदल गए रिश्ते, कई दोस्तों ने तोड़ी बातचीत

“यह तो मेरी ही फिल्म है”—हॉलीवुड फिल्म देखकर भावुक हुए विक्रम भट्ट

June 23, 2026
DA का ब्रेक, सैलरी का बूस्ट? 8वें वेतन आयोग से पहले संकेत

वरिष्ठ नागरिकों के लिए एफडी पर आकर्षक ब्याज दरें, कई बैंकों में 8% से अधिक रिटर्न का मौका

June 23, 2026
इलेक्ट्रिक व्हीकल दक्षता में टाटा मोटर्स और महिंद्रा का शानदार प्रदर्शन

इलेक्ट्रिक व्हीकल दक्षता में टाटा मोटर्स और महिंद्रा का शानदार प्रदर्शन

June 23, 2026
आईपीओ

एडविट ज्वेल्स आईपीओ: निवेशकों के लिए खुला नया अवसर, बाजार में लिस्टिंग की तैयारी

June 23, 2026
टोफू की स्वादिष्ट सब्ज़ी: सेहत और स्वाद का बेहतरीन संगम

टोफू की स्वादिष्ट सब्ज़ी: सेहत और स्वाद का बेहतरीन संगम

June 23, 2026
हनुमान चालीसा: केवल स्तुति नहीं, जीवन का सूत्रग्रंथ

बड़े मंगल और सेवा का धर्म: भंडारे से आगे की यात्रा

June 23, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल : 23 जून 2026

June 23, 2026
कतर त्रासदी: गैस प्लांट विस्फोट में 13 की जान गई, राहत कार्य जारी

कतर त्रासदी: गैस प्लांट विस्फोट में 13 की जान गई, राहत कार्य जारी

June 22, 2026
लखनऊ हादसा: आग ने छीनी 15 जिंदगियां, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

लखनऊ हादसा: आग ने छीनी 15 जिंदगियां, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

June 22, 2026
प्रेग्नेंट थे एकनाथ शिंदे, छह गद्दार सांसदों को दिया जन्म; बरसे संजय राउत

प्रेग्नेंट थे एकनाथ शिंदे, छह गद्दार सांसदों को दिया जन्म; बरसे संजय राउत

June 22, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 23, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर उत्तर प्रदेश

राहुल गांधी ने संभल हिंसा के लिए यूपी सरकार को ठहराया जिम्मेदार

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
November 25, 2024
in उत्तर प्रदेश, देश, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
राहुल गांधी

File Photo

डेस्क:लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के संभल में हिंसा के लिए राज्य की भारतीय जनता पार्टी सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट को तत्काल हस्तक्षेप करना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि प्रशासन की ओर से सभी पक्षों को सुने बिना और संवेदनहीनता के साथ कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, संभल में मुगलकालीन मस्जिद का अदालत के आदेश पर हो रहे सर्वेक्षण का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच रविवार को हुई झड़प में तीन लोगों की मौत हो गई। करीब 20 सुरक्षाकर्मियों सहित कई अन्य घायल हो गए।

राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘संभल में हालिया विवाद पर राज्य सरकार का पक्षपात और जल्दबाजी भरा रवैया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। हिंसा और गोलीबारी में जिन्होंने अपनों को खोया है उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।’ उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन की ओर से सभी पक्षों को सुने बिना और संवेदनहीनता से की गई कार्रवाई ने माहौल और बिगाड़ दिया। उनके अनुसार, यह कार्रवाई कई लोगों की मृत्यु का कारण बनी जिसके लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार भाजपा सरकार है।

‘सुप्रीम कोर्ट से इस मामले में जल्द हस्तक्षेप की अपील’

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘भाजपा का सत्ता का उपयोग हिंदू-मुसलमान समाजों के बीच दरार और भेदभाव पैदा करने के लिए करना न प्रदेश के हित में है, न देश के। मैं उच्चतम न्यायालय से इस मामले में जल्द से जल्द हस्तक्षेप कर न्याय करने का अनुरोध करता हूं।’ उन्होंने यह भी कहा, ‘मेरी अपील है कि शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखें। हम सबको एक साथ जुड़ कर यह सुनिश्चित करना है कि भारत सांप्रदायिकता और नफरत नहीं, एकता और संविधान के रास्ते पर आगे बढ़े।’

संभल की घटना पर प्रियंका गांधी ने क्या कहा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने भी उच्चतम न्यायालय से संभल के मामले का संज्ञान लेने का आग्रह किया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, ‘संभल में अचानक उठे विवाद को लेकर राज्य सरकार का रवैया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इतने संवेदनशील मामले में बिना दूसरा पक्ष सुने, बिना दोनों पक्षों को विश्वास में लिए प्रशासन ने जिस तरह ​हड़बड़ी के साथ कार्रवाई की, उससे साफ है कि सरकार ने खुद माहौल खराब किया। प्रशासन ने जरूरी प्रक्रिया और कर्तव्य का पालन भी जरूरी नहीं समझा।’ उनका कहना है कि सत्ता में बैठकर भेदभाव, अत्याचार करने और फूट डालने का प्रयास करना न जनता के हित में है, न देश के हित में। प्रियंका ने कहा, ‘माननीय उच्चतम न्यायालय को इस मामले का संज्ञान लेकर न्याय करना चाहिए। प्रदेश की जनता से मेरी अपील है कि हर हाल में शांति बनाए रखें।’

Previous Post

पर्थ में भारत का परचम, ऑस्ट्रेलिया को मात देने वाले 5 हीरो

Next Post

तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश और हवाओं का अलर्ट

Next Post
लोपर तूफान ने पकड़ी रफ्तार, इन राज्यों में मूसलाधार बारिश के आसार

तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश और हवाओं का अलर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आईसीसी की नई पहल: महिला खिलाड़ियों के लिए मातृत्व के बाद वापसी की गाइडलाइन जारी
  • ‘इंडियाज़ गॉट लेटेंट’ पर सवाल सुन बॉबी देओल का रिएक्शन—“यह कौन-सा शो है?”
  • “यह तो मेरी ही फिल्म है”—हॉलीवुड फिल्म देखकर भावुक हुए विक्रम भट्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों के लिए एफडी पर आकर्षक ब्याज दरें, कई बैंकों में 8% से अधिक रिटर्न का मौका
  • इलेक्ट्रिक व्हीकल दक्षता में टाटा मोटर्स और महिंद्रा का शानदार प्रदर्शन
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In