• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
चंडीगढ़ में दो जगहों पर हुआ धमाका

चंडीगढ़ में दो जगहों पर हुआ धमाका

November 26, 2024
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया

बेंगलुरु भगदड़: 35 हजार की जगह पहुँचे 3 लाख लोग, मुख्यमंत्री ने दी सफाई

June 4, 2025
राहुल गांधी

सैनिकों की पिटाई वाले बयान पर राहुल को फटकार

June 4, 2025
इंदौर रिश्वत विवाद में इमारत विस्फोट: जांच का आदेश

इंदौर रिश्वत विवाद में इमारत विस्फोट: जांच का आदेश

June 4, 2025
जीतनराम मांझी

संपत्ति बचाने का खेल” – मांझी ने खोली लालू परिवार की पोल!

June 4, 2025
बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार: लोकसभा में हस्तक्षेप की मांग

मॉनसून सत्र 2025: पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा का मंच

June 4, 2025
संजय राउत

संजय राउत का वार-पलटवार: संसद सत्र की मांग

June 4, 2025
भारत का बड़ा पलटवार: ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को भारी नुकसान

भारत का बड़ा पलटवार: ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को भारी नुकसान

June 4, 2025
आचार्यश्री

जब तक शरीर सक्षम, कर लें धर्म का समाचरण : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

June 4, 2025
गजवा-ए-हिंद का अंतिम भाषण: दिल ने भी सुनने से इनकार कर दिया

गजवा-ए-हिंद का अंतिम भाषण: दिल ने भी सुनने से इनकार कर दिया

June 4, 2025
बीएसएफ

डीआरडीओ से मदद मांगकर बीएसएफ का बड़ा कदम

June 4, 2025
सिसोदिया और जैन

स्कूल क्लासरूम घोटाले में सिसोदिया-जैन को समन

June 4, 2025
ईरान में लापता तीन भारतीय सुरक्षित रिहा, अपहरणकर्ता गिरफ्तार

ईरान में लापता तीन भारतीय सुरक्षित रिहा, अपहरणकर्ता गिरफ्तार

June 4, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 4, 2025
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर हरियाणा

चंडीगढ़ में दो जगहों पर हुआ धमाका

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
November 26, 2024
in हरियाणा, पंजाब
Reading Time: 1 min read
A A
0
चंडीगढ़ में दो जगहों पर हुआ धमाका

चंडीगढ़:मंगलवार सुबह दो नाइट क्लबों के बाहर धमाके होने से सनसनी फैल गई। चंडीगढ़ के सेक्टर 26 में सेविले बार एंड लाउंज और डिओरा क्लब के बाहर बाइक सवार दो नकाबपोशों ने बम फैंके और मौके से फरार हो गए। सेविले बार एंड लाउंज क्लब में मशहूर रैपर बादशाह की हिस्सेदारी है। धमाके के चलते क्लब के बाहर लगे शीशे टूट गए। पुलिस जांच में पता चला है कि क्लबों के बाहर देसी बम फेंके गए थे जो कम तीव्रता के थे, वारदात में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सैंपल लिए हैं।

वहीं राजधानी चंडीगढ़ में यह वारदात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से ठीक पहले होने से सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी के 3 दिसंबर को चंडीगढ़ आ रहे हैं। चंडीगढ़ के जिस इलाके में धमाके हुए, वह पॉश एरिया है।

वारदात के वक्त बंद थे क्लब

डीएसपी दिलबाग सिंह ने बताया कि सुबह 3.25 बजे हमें कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर गई तो वहां क्लब के शीशे टूटे हुए थे। बयान दर्ज करने के बाद पुलिस मामला दर्ज कर लिया है। नकाबपोश आरोपी सेक्टर-26 थाने के आगे से आए थे। आरोपियों ने स्लिप रोड पर बाइक खड़ी की। पहले उन्होंने सेविले बार एंड लाउंज के बाहर देसी बम फेंका। इसके बाद वे डिओरा क्लब के बाहर बम फेंकने पहुंचे। इन दोनों क्लबों के बीच करीब 30 मीटर की दूरी है।

चंडीगढ़ में क्लबों के बाहर जिस समय धमाके हुए, उस समय क्लब बंद थे। इस कारण जानी नुकसान नहीं हुआ। मौके पर केवल सिक्युरिटी गार्ड थे, जिन्होंने पुलिस को सूचना दी थी। गार्ड पूर्ण सिंह ने बताया है कि आरोपी बाइक पर आए थे। एक युवक बाइक स्टार्ट कर खड़ा था, दूसरे युवक ने विस्फोटक फेंका। दोनों के मुंह कपड़े से ढके थे।

पुलिस को फिरौती का शक

पुलिस इस वारदात के पीछे फिरौती के अंगल से भी जांच कर रही है। चंडीगढ़ के कई क्लब संचालकों से गैंगस्टर वसूली कर चुके हैं और कई को धमकी भी मिल चुकी है। ऐसे मे घटना के पीछे वसूली का मकसद हो सकता है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

2 महीने पहले रिटायर्ड प्रिंसिपल की कोठी पर हुआ था ग्रेनेड अटैक

2 महीने पहले चंडीगढ़ के सेक्टर-10 के पॉश एरिया में रिटायर्ड प्रिंसिपल की कोठी पर ग्रेनेड अटैक हुआ था। इससे घर में 7 से 8 इंच का गड्‌ढा पड़ गया था। खिड़कियों के शीशे टूट गए थे। तीन हमलावर ऑटो से आए थे और वारदात के बाद उसी ऑटो से भाग गए थे। हमलावर यहां किराये पर रहने वाले पंजाब पुलिस के रिटायर्ड एसपी को मारने के इरादे से आए थे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending News

  • 2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रामनवमी से पहले ही राम लला का सूर्याभिषेक देख भक्त हुए निहाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • स्वामी चिदम्बरानन्द महाराज के अवतरण महोत्सव व सिवा ट्रस्ट वार्षिकोत्सव का आयोजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 24 अगस्त से फिर शुरू हो रही है रामायण सर्किट रेल यात्रा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भारत से विभाजन के समय पाकिस्तान में थे 20 फीसदी हिंदू, धर्मांतरण और उत्पीड़न के बाद अब कितने बचे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बैलेंसिंग लाइफ ही जिंदगी को खुशहाल बना सकती है: रचना हिरण

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्य समाचार
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In