• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
महाराष्ट्र चुनाव हार से कांग्रेस मुख्यालय में छाई मायूसी

बैलेट पेपर से चुनाव के लिए देश भर में चलाएंगे अभियान, कांग्रेस का बड़ा ऐलान

November 26, 2024
दोहरे विस्फोट से कांपा बन्नू, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

दोहरे विस्फोट से कांपा बन्नू, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

June 20, 2026
बांग्लादेश में धार्मिक विवाद गहराया, हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन

बांग्लादेश में धार्मिक विवाद गहराया, हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन

June 20, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

रसोई गैस उपभोक्ताओं को राहत, कीमतें यथावत

June 20, 2026
खान सर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, कठोर कार्रवाई पर रोक

खान सर को फिलहाल गिरफ्तारी से राहत, अगली सुनवाई तक रोक बरकरार

June 20, 2026
हाई कोर्ट ने संभल मस्जिद ध्वस्तीकरण रोकने से किया इनकार, वैकल्पिक उपाय सुझाया

हर प्रेम कहानी का अंत विवाह में हो, यह जरूरी नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट

June 20, 2026
संजय राउत का सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग पर हमला

बागी सांसदों पर भड़के संजय राउत, कहा- कुत्ते हैं, पर वफादार नहीं

June 20, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, उपभोक्ताओं को राहत

June 20, 2026
ईरान ने होर्मुज पर नियंत्रण कड़ा किया, जहाजों से वसूलेगा टोल

दुनिया की तेल जीवनरेखा पर नया प्रोटोकॉल, होर्मुज के लिए बदले नियम

June 20, 2026
बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता के भरोसेमंद हुए अलग

टीएमसी का आंतरिक संकट गहराया, पार्टी फंड पर उठे सवाल

June 20, 2026
उद्धव-राज की नजदीकी पर शिंदे का तंज, ‘गद्दार’ शब्द उन्हीं पर फिट

शिवसेना के स्थापना दिवस पर शिंदे का उद्धव गुट पर तीखा हमला, बोले- ‘यह तो सिर्फ ट्रेलर है’

June 20, 2026
सपा प्रमुख मायावती ने फेंका 2027 का पासा, सर्वजन राजनीति फिर केंद्र में

‘हमारा आधार कार्यकर्ता, नहीं पूंजीपति’, मायावती का पलटवार

June 20, 2026
एफएटीएफ उपाध्यक्ष चुने गए विवेक अग्रवाल, विश्व मंच पर भारत का बढ़ा प्रभाव

एफएटीएफ उपाध्यक्ष चुने गए विवेक अग्रवाल, विश्व मंच पर भारत का बढ़ा प्रभाव

June 20, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, June 20, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

बैलेट पेपर से चुनाव के लिए देश भर में चलाएंगे अभियान, कांग्रेस का बड़ा ऐलान

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
November 26, 2024
in देश
Reading Time: 1 min read
A A
0
महाराष्ट्र चुनाव हार से कांग्रेस मुख्यालय में छाई मायूसी

File Photo

नई दिल्ली:कांग्रेस ने बैलेट पेपर से चुनाव की मांग के लिए देशव्यापी अभियान चलाने का ऐलान किया है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि बैलेट पेपर से ही चुनाव हो और इसके लिए हम भारत जोड़ा यात्रा की तर्ज पर पूरे देश में अभियान चलाएंगे। खरगे ने कहा, ‘मैं एक बात कहूंगा कि पूरी शक्ति लगाकर ओबीसी, एससी, एसटी और कमजोर तबके के लोग जो वोट दे रहे हैं, वह फिजूल जा रहा है। हमारा कहना है कि सब छोड़ दो और बैलेट पेपर से वोट की हम मांग करते हैं। उन लोगों को मशीन अपने घर में रख लेने दो। अहमदाबाद में बहुत से गोदाम बने हैं, वे वहां ले जाकर मशीनों को रख दें। हमारी एक ही डिमांड है कि बैलेट पेपर से चुनाव कराया जाए। यदि ऐसा हो जाए तो इन लोगों को पता चल जाएगा कि वे कहां खड़े हैं।’

पार्टी अध्यक्ष ने कहा, ‘मेरा कहना है कि हमारी पार्टी को एक मुहिम शुरू करनी चाहिए और सभी पार्टियों को भी इसके लिए साथ लेना चाहिए। हम राहुल गांधी जी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा की तरह पूरे देश में अभियान चलाएंगे।’ इस दौरान मल्लिकार्जुन खरगे ने जातीय जनगणना का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी जातीय जनगणना से डरते हैं। लेकिन उन्हें यह समझ लेना चाहिए कि समाज का हर तबका अपनी हिस्सेदारी चाहता है और उसे मांग रहा है।

उन्होंने कहा कि यदि वास्तव में आप देश में एकता चाहते हैं तो फिर नफरत फैलाना बंद करना होगा। यही नहीं संविधान दिवस के मौके पर मल्लिकार्जुन खरगे ने यह मांग भी उठाई कि दो दिन संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे लोगों को संविधान के बारे में जानकारी मिलेगी और उसकी रक्षा कैसे होगी, इस पर भी चर्चा की जाएगी।

महाराष्ट्र चुनाव के बाद ईवीएम पर फिर विपक्ष ने उठाए सवाल

बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति को मिली जोरदार जीत के बाद एक बार फिर से विपक्षी दलों ने ईवीएम का मसला उठाया है। उद्धव सेना के संजय राउत का कहना है कि दोबारा चुनाव कराने चाहिए और बैलेट पेपर से वोटिंग होगी तो सही रिजल्ट आएगा। यही नहीं शरद पवार ने भी इस बार ईवीएम को लेकर संदेह जताया है। उल्लेखनीय है कि चुनाव आयोग बार-बार ईवीएम को लेकर जताए जाने वाले संदेहों को खारिज कर चुका है।

Previous Post

चंडीगढ़ में दो जगहों पर हुआ धमाका

Next Post

संविधान: भारत के विकास और सुरक्षा का मार्गदर्शक

Next Post
पीएम मोदी

संविधान: भारत के विकास और सुरक्षा का मार्गदर्शक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • दोहरे विस्फोट से कांपा बन्नू, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
  • बांग्लादेश में धार्मिक विवाद गहराया, हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन
  • रसोई गैस उपभोक्ताओं को राहत, कीमतें यथावत
  • खान सर को फिलहाल गिरफ्तारी से राहत, अगली सुनवाई तक रोक बरकरार
  • हर प्रेम कहानी का अंत विवाह में हो, यह जरूरी नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In