• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
पाकिस्तान में हिंसा का आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी पर प्रभाव

पाकिस्तान में हिंसा का आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी पर प्रभाव

November 27, 2024
वरुण धवन की ट्रोलिंग पर करण जौहर बोले—असलियत हमेशा जीतती है

करण जौहर का बड़ा कदम: मलयालम सिनेमा में पहली फिल्म का ऐलान

June 16, 2026
कर्णप्रयाग में हिंसक झड़प: तलवारें निकलने के बाद भिड़ंत, कई लोग जख्मी; बदरीनाथ यात्रा बाधित

कर्णप्रयाग में हिंसक झड़प: तलवारें निकलने के बाद भिड़ंत, कई लोग जख्मी; बदरीनाथ यात्रा बाधित

June 16, 2026
शिवसेना ने महाराष्ट्र में नकली वोटरों पर SIR की मांग की

शिवसेना में हलचल तेज: संजय निरुपम के दावों ने बढ़ाया राजनीतिक पारा

June 16, 2026
युधवीर सिंह चोटिल, भारत ए टीम में अशोक शर्मा को मिला मौका

युधवीर सिंह चोटिल, भारत ए टीम में अशोक शर्मा को मिला मौका

June 16, 2026
पाकिस्तान में बैन ‘धुरंधर’ का पाइरेटेड वर्जन 50 रुपये में धड़ल्ले से बिक रहा

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ पर प्रकाश पादुकोण की प्रतिक्रिया, बोले— “हिंसा थोड़ी ज्यादा है”

June 16, 2026
सूडान में ड्रोन युद्ध का कहर: पांच महीनों में 1,000 से अधिक नागरिकों की मौत

सूडान का मौन नरसंहार : क्या दुनिया की चुप्पी भी अपराध नहीं?

June 16, 2026
भारत ने खोली पाकिस्तान की पोल, इस्लामोफोबिया के नाम पर दोहरा चेहरा उजागर

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार के लिए भारत की जोरदार पैरवी

June 16, 2026
फेड का झटका नहीं, तोहफ़ा: सोना चमका, चांदी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड

सोना-चांदी खरीदारों को राहत, लगातार तेजी के बाद कीमतों में आई गिरावट

June 16, 2026
राहुल गांधी दोहरी नागरिकता मामले में नया मोड़, जज ने सुनवाई से किया किनारा

इंडिया गठबंधन में बढ़ी तल्खी, डीएमके ने राहुल गांधी को ठहराया जिम्मेदार

June 16, 2026
नीट यूजी 2026 परीक्षा रद्द, पेपर लीक के आरोपों के बाद एनटीए का बड़ा फैसला

नीट री-एग्जाम पर फोकस, अफवाहों पर लगाम के लिए टेलीग्राम ब्लॉक

June 16, 2026
सुप्रीम कोर्ट के नोटिस के बीच बोले दीपक प्रकाश – पहले भी मंत्री था, अब भी हूं

सुप्रीम कोर्ट के नोटिस के बीच बोले दीपक प्रकाश – पहले भी मंत्री था, अब भी हूं

June 16, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, डीजल खरीद पर 200 लीटर की सीमा लागू

June 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 16, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home खेल

पाकिस्तान में हिंसा का आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी पर प्रभाव

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
November 27, 2024
in खेल
Reading Time: 1 min read
A A
0
पाकिस्तान में हिंसा का आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी पर प्रभाव

स्पोर्ट्स डेस्क:पाकिस्तान में इस समय हालात सही नहीं हैं। भारत के पड़ोसी मुल्क में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और सरकार के बीच संघर्ष खून-खराबे में बदल गया। कई लोग इसमें अपनी जान गंवा चुके हैं। हालांकि, बुधवार की रात के इमरान समर्थक और सेना के बीच हुआ विरोध प्रदर्शन थम गय, लेकिन इस घटना ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं, जिसे फरवरी-मार्च में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी करनी है। अगर हालात जल्द ठीक नहीं होते हैं तो फिर पाकिस्तान से इसकी मेजबानी छिन सकती है। हालांकि, एक बात तय है कि अब पाकिस्तान को इस टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल पर आयोजित करने के लिए झुकना पड़ सकता है।

पाकिस्तान में क्यों हो रही है हिंसा?
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ दिन पहले पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम में कम्यूनल वॉयलेंस हुआ। अफगान सीमा के करीब कुर्रम के जनजातीय जिले में यह हिंसा हुई। करीब 80 लोगों ने इसमें अपनी जान गंवा दी। हाल ही में शिया समुदाय के सुरक्षा से घिरे हुए एक काफिले पर हमला हुआ था, जिसमें करीब 40 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद से ये हिंसा और भी ज्यादा भड़क गई। हालांकि, एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, शिया और सुन्नी समुदाय के नेताओं के बीच बातचीत हो गई है और हिंसा को रोकने पर सहमत हो गए हैं, लेकिन जमीन पर अभी हालात सामान्य नहीं हैं। वहीं, एक अन्य बड़ी घटना इस्लामाबाद में देखने को मिली, जहां इमरान खान के समर्थन और सेना के बीच टकराव देखने को मिला। बात गोलीबारी तक पहुंच गई, जिसमें 10 लोगों की जान चली गई। इनमें 4 सैनिक भी शामिल हैं।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर असर
पाकिस्तान में जारी हिंसा का असर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर पड़ने की पूरी उम्मीद है और इसकी शुरुआत श्रीलंका के पाकिस्तान दौरे के साथ शुरू हो चुकी है। श्रीलंका ए ने पाकिस्तान का दौरा हिंसा के कारण कैंसिल कर दिया है। इसके अलावा इसी शुक्रवार को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी की बैठकर चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर होनी है। अगर उस समय तक हालात सामान्य नहीं होते हैं तो फिर पीसीबी से मेजबानी छिनने का भी खतरा है।

बांग्लादेश में हाल ही में तख्तापलट हुआ था और उस समय बांग्लादेश में आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप होना था, लेकिन इसे यूएई शिफ्ट कर दिया गया। अगर पाकिस्तान में भी यही हालात जारी रहते हैं तो फिर चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर भी ऐसा ही ऐलान आईसीसी की ओर से हो सकता है। हालांकि, अब भारत का पॉइंट प्रूव हो गया है कि इन हालातों में टीम इंडिया का पाकिस्तान जाना सुरक्षित नहीं है और ऐसे में टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल पर आयोजित किया जाएगा। इसकी पुष्टि शुक्रवार को हो सकती है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस बात पर अड़िग है कि टूर्नामेंट पूरी तरह पाकिस्तान में होना चाहिए, लेकिन मौजूदा हालातों के कारण पाकिस्तान को झुकना पड़ेगा। हालांकि, जिन तीन शहरों में चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी होनी है। उनमें कोई बड़ी हिंसा या हमले की खबर नहीं है, लेकिन पाकिस्तान एक छोटा देश है तो फिर कुछ भी कहना सेफ नहीं होगा। यही कारण है कि फिलहाल के लिए आईसीसी हाइब्रिड मॉडल का प्रस्ताव पारित कर सकती है। अगर बाद में हालात खराब रहते हैं तो इसे शिफ्ट करने पर विचार किया जा सकता है।

पाकिस्तान में हो रहे हमले
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बृहस्पतिवार को आतंकवादियों ने यात्रियों को ले जा रहे तीन वाहनों को निशाना बनाकर हमला किया था, जिसमें करीब 50 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद से ये हिंसा भड़की, लेकिन इससे पहले भी कुछ हमले पाकिस्तान में हुए हैं। नवंबर की शुरुआत में ही पाकिस्तानी अलगाववादियों ने दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत के एक रेलवे स्टेशन पर बम विस्फोट किया था, जिसमें 14 सैनिकों सहित 26 लोगों की जान चली गई थी। आए दिन पाकिस्तान में ये होता रहता है। ऐसे में भारतीय टीम का पाकिस्तान जाना सुरक्षित नहीं है। भारत सरकार चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम को वहां भेजने की अनुमति नहीं देगी।

Previous Post

18 की उम्र में वेन अजान सिरिपान्यो बने संन्यासी

Next Post

संभल बवाल: 100 से अधिक उपद्रवी चिन्हित, सख्त कार्रवाई तय

Next Post
युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण जी एवं आचार्य शिवमुनि का आत्मीय मिलन

संभल बवाल: 100 से अधिक उपद्रवी चिन्हित, सख्त कार्रवाई तय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • करण जौहर का बड़ा कदम: मलयालम सिनेमा में पहली फिल्म का ऐलान
  • कर्णप्रयाग में हिंसक झड़प: तलवारें निकलने के बाद भिड़ंत, कई लोग जख्मी; बदरीनाथ यात्रा बाधित
  • शिवसेना में हलचल तेज: संजय निरुपम के दावों ने बढ़ाया राजनीतिक पारा
  • युधवीर सिंह चोटिल, भारत ए टीम में अशोक शर्मा को मिला मौका
  • रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ पर प्रकाश पादुकोण की प्रतिक्रिया, बोले— “हिंसा थोड़ी ज्यादा है”
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In