• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ

यूपी में बड़ा ऐक्शन: फर्जी ढंग से नौकरी लेने में कलक्ट्रेट के 24 बाबू बर्खास्त

November 28, 2024
भजनलाल शर्मा

सरकारी धन से निजी मोबाइल बिल चुकाने वालों पर गिरेगी गाज

June 9, 2026
भारत कोई धर्मशाला नहीं, राष्ट्रविरोधी सोच को नहीं मिलेगी जगह : योगी

भारत कोई धर्मशाला नहीं, राष्ट्रविरोधी सोच को नहीं मिलेगी जगह : योगी

June 9, 2026
रुतुराज गायकवाड़ ने छुआ द्रविड़-गंभीर का मुकाम

रुतुराज गायकवाड़ ने छुआ द्रविड़-गंभीर का मुकाम

June 9, 2026
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

‘टू-फिंगर टेस्ट’ पर पूर्ण प्रतिबंध, झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

June 9, 2026
जीने की कला सिखाता है धर्म : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”

जीने की कला सिखाता है धर्म : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”

June 9, 2026
भारत ए की रोमांचक जीत, श्रीलंका ए को 8 रन से हराया

भारत ए की रोमांचक जीत, श्रीलंका ए को 8 रन से हराया

June 9, 2026
कुवैत अमीर से पीएम मोदी की चर्चा, भारतीय समुदाय की सुरक्षा पर जताया आभार

कुवैत अमीर से पीएम मोदी की चर्चा, भारतीय समुदाय की सुरक्षा पर जताया आभार

June 9, 2026
डोभाल के बयान का समर्थन, भारत ने फिर दोहराया आतंकवाद पर सख्त नीति

पीओजेके हिंसा पर भारत ने पाकिस्तान को ठहराया जिम्मेदार

June 9, 2026
बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता के भरोसेमंद हुए अलग

कोलकाता में बड़ा घटनाक्रम: ममता बनर्जी के घर पहुंची सीआईडी

June 9, 2026
आत्मा का अशाश्वत आवास है शरीर : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

आत्मा का अशाश्वत आवास है शरीर : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

June 9, 2026
प्रसिद्ध कृष्णा

भारतीय टीम को झटका: सिराज बाहर, प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी

June 9, 2026
जर्जर ढांचा बना हादसे का कारण: धनौती नदी का पुल गिरा, आवागमन ठप

जर्जर ढांचा बना हादसे का कारण: धनौती नदी का पुल गिरा, आवागमन ठप

June 9, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 10, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर उत्तर प्रदेश

यूपी में बड़ा ऐक्शन: फर्जी ढंग से नौकरी लेने में कलक्ट्रेट के 24 बाबू बर्खास्त

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
November 28, 2024
in उत्तर प्रदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ

File Photo

लखनऊ:यूपी के एटा में योगी सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। 30 वर्ष पहले फर्जी तरीके से नौकरी पाने वाले कलक्ट्रेट के 24 बाबू बर्खास्त कर दिए गए हैं। 1993 से 1995 के बीच बिना किसी सरकारी आदेश के इनको नियुक्त किया गया था। इनमें से 13 एटा के तो 11 कासगंज के हैं (तब कासगंज, एटा जिले में ही शामिल था)। इनमें से 15 लिपिक तो सेवानिवृत्त भी हो चुके है। इन सभी से सैलरी के पैसे की रिकवरी के आदेश जारी किए गए हैं।

उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद की ओर से वर्ष 1995 में डीएम एटा को एक पत्र मिला। इसमें 24 लोगों को नियुक्ति देने के निर्देश दिए गए। इस आदेश के बाद उस समय डीएम रहे मेजर आरके दुबे ने इन्हें नौकरी दे दी। नौकरी के चार वर्ष बीतने के बाद एक शिकायत की गई। इसमें दी गई नौकरी का आदेश फर्जी बताया गया था। शिकायत के बाद राजस्व परिषद से भेजे गए पत्र के बारे में पूछा गया। इसमें जवाब आया कि परिषद की ओर से ऐसा कोई आदेश हुआ ही नहीं। ये जानकर उस समय तैनात रहे अधिकारी दंग रहे गए।

डीएम को जांच के निर्देश दिए गए। धीरे-धीरे जांच गर्त में चली गई। किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। वर्ष 2019 में मंडलायुक्त अलीगढ़ को दोबारा शिकायत की गई। इस शिकायत पर तत्कालीन डीएम एटा सुखलाल भारती को जांच कराने के आदेश दिए गए। उन्होंने नियुक्ति सबंधी पत्रावली जब तलब की तो यह फाइल कलक्ट्रेट में नहीं मिली। कर्मचारियों से पूछा गया तो वे टालमटोल करते रहे। सवाल था कि आखिर पूरी पत्रावली कार्यालय से कहां चली गई। बिना पत्रावली जांच भी संभव नहीं है। डीएम ने फिर से यह जांच शुरू कराई तो कलक्ट्रेट में हड़कंप मच गया। जांच में सच सामने आ गया। इन सभी कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया है। सभी से सरकारी पैसे की रिकवरी होगी। इसमें एटा में अभी चार कर्मचारी ही कार्यरत है। उनको सेवा पदच्युत कर दिया गया है।

एडीएम प्रशासन सत्यप्रकाश ने बताया, जांच टीम की ओर से सभी कर्मचारियों के लिए नोटिस जारी किए गए थे। पुनः समय मागे जाने पर फिर अवसर दिया गया था। • तब भी जवाब न देने पर एटा में वर्तमान में कार्यरत चार कर्मचारियों को सेवा से पदच्युत कर उनके सेवाकाल में लिए गये सभी प्रकार के भुगतानों की रिकवरी के आदेश पारित किए गए हैं। शेष 15 सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन रोकने की कार्रवाई करने एवं सेवा काल व सेवाकाल के उपरान्त उनकी ओर से लिए गए सभी भुगतानों की रिकवरी के आदेश पारित किए गए है। अभिलेखों के गायब होने में संदिग्ध दो कर्मचारियों के विरुद्ध पेंशन रोकने की कार्रवाई के आदेश पारित किये गये।

ये लगे थे आरोप

कलक्ट्रेट में वर्ष 1993 व 1995 में विनियमित किए गए 30 सीजनल सहायक के महत्वपूर्ण अभिलेखों के गायब होने के संबंध में शिकायत के बाद एसआईटी गठित की गई थी। इसमें एसआईटी की जॉच पर प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति की बैठक आठ सितंबर 2023 को हुई थी।

इसमें बताया गया था कि शासन की ओर से उपलब्ध कराए गए कार्यवृत्त में वर्ष 1993 व 1995 में कर्मचारियों के किए गए विनियमितीकरण को नियम विरुद्ध माना गया है। समिति की ओर से लिपिक संवर्ग में विनियमित हुए कार्यरत/सेवानिवृत्त 19 कर्मचारियों व अभिलेखों के गायव होने के साथ संदिग्ध दो कर्मचारियों समेत कुल 21 कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई का प्रस्ताव पारित किया गया। इसमें कुल 30 कर्मचारी शामिल थे। इसमें 11 कर्मचारी जनपद कासगंज के होने के कारण उन पर कार्रवाई किए जाने के लिए डीएम कासगंज को पत्र भेजा गया है।

1993 और 1995 में इनको मिली तैनाती

एटा। कलक्ट्रेट में फर्जी लिपिकों की तैनाती दो बार हुई। एक बार वर्ष 1993 में तथा दूसरी बार वर्ष 1995 में। दोनों वर्षों में 30 लोगों के नाम आए थे। इसमें एक ने ज्वाइन नहीं किया। ऐसे में एटा और कासगंज में 29 लोगों ने कलक्ट्रेट पर नौकरी करना शुरू कर दिया। वर्ष 1995 में होतीलाल (सेवानिवृत्त), वासुदेव (सेवानिवृत्त), मोहनलाल, महेश यादव (कार्यरत), रूप किशोर, भैरो प्रसाद, मोहम्मद इंतजार (सेवानिवृत्त), नरेंद्र सिंह यादव (कार्यरत), कैलाश नारायण (सेवानिवृत्त), संजीव कुमार, दीपक, विनीत कुमार (कार्यरत), परशुराम (सेवानिवृत्त), जयराम सिंह (मृतक), बच्चन लाल (सेवानिवृत्त), दाउदखा (सेवानिवृत्त), सरकार सिंह (सेवानिवृत्त), सर्वेश कुमार शर्मा (सेवानिवृत्त), अशोक कुमार (सेवानिवृत्त), अशरफ अजीज (मृतक), राजीव कुमार (सेवानिवृत्त), आराम सिंह (सेवानिवृत्त), रियाजुद्दीन (नियुक्ति नहीं ली), होतीलाल (सेवानिवृत्त), महेंद्रपाल सिंह (पदच्युत), रतनपाल सिंह (सेवानिवृत्त), सत्येंद्र पाल सिंह वर्मा (मृतक), राकेश कुमार शर्मा (मृतक), रामस्वरुप (सेवानिवृत्त), रमेशचंद्र (सेवानिवृत्त) के नाम शामिल हैं।

Previous Post

‘द दिल्ली फाइल्स’: विवेक अग्निहोत्री की नई फिल्म 15 अगस्त को होगी रिलीज

Next Post

गुरु प्रदोष व्रत 2024: विधि, कथा और पूजा महत्व

Next Post
प्रदोष

गुरु प्रदोष व्रत 2024: विधि, कथा और पूजा महत्व

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सरकारी धन से निजी मोबाइल बिल चुकाने वालों पर गिरेगी गाज
  • भारत कोई धर्मशाला नहीं, राष्ट्रविरोधी सोच को नहीं मिलेगी जगह : योगी
  • रुतुराज गायकवाड़ ने छुआ द्रविड़-गंभीर का मुकाम
  • ‘टू-फिंगर टेस्ट’ पर पूर्ण प्रतिबंध, झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश
  • जीने की कला सिखाता है धर्म : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In