• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
एकनाथ शिंदे

एकनाथ शिंदे ने जीत का श्रेय जनता और बीजेपी को दिया

November 27, 2024
आज का मौसम: मंगलवार को गर्मी से राहत; इन इलाकों में होगी बारिश, IMD ने बताया

बारिश का नया दौर शुरू, उत्तर भारत में कई राज्यों के लिए आईएमडी का अलर्ट

June 16, 2026
शांति पहल के बीच भारत की भूमिका पर सवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

शांति पहल के बीच भारत की भूमिका पर सवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

June 16, 2026
2027 की जंग के लिए विपक्ष तैयार, सपा-कांग्रेस में सीटों पर सहमति

उत्तर प्रदेश की राजनीति में नया मोड़, गठबंधन की एकजुटता पर सवाल

June 16, 2026
नीरज चोपड़ा

पीठ की चोट से वापसी के बाद नीरज चोपड़ा का पहला मुकाबला दोहा में

June 16, 2026
अर्शदीप को बाहर रखने पर भड़के आर. अश्विन, टीम मैनेजमेंट पर उठाए सवाल

भारत की संभावनाओं पर सवाल, अश्विन ने जताई सतर्क राय

June 16, 2026
स्वदेशी एआई पर बड़ा दांव: सर्वम एआई में 234 मिलियन डॉलर का निवेश

स्वदेशी एआई पर बड़ा दांव: सर्वम एआई में 234 मिलियन डॉलर का निवेश

June 16, 2026
वर्ष 2030 तक ट्रेनों की संचालन क्षमता होगी दोगुनी : अश्विनी वैष्णव

भारत में मेमोरी चिप निर्माण में बढ़ेगा निवेश: अश्विनी वैष्णव

June 16, 2026
आईपीओ बाजार में टेक्नो पेंट्स की एंट्री, सचिन तेंदुलकर के साथ बढ़ेगा विस्तार

क्राफ्ट पेय कंपनी एलबी ब्रूअर्स का बड़ा दांव, बिक्री और आईपीओ पर फोकस

June 16, 2026
“बड़ा मौका हाथ से निकल गया” – अमीषा पटेल का ‘तेरे नाम’ को लेकर खुलासा

अमीषा पटेल बोलीं: ‘गदर’ की असली ताकत उसकी भावनात्मक कहानी थी

June 16, 2026
बारिश, प्यार और संगीत का अमर संगम: ‘प्यार हुआ इकरार हुआ’

बारिश, प्यार और संगीत का अमर संगम: ‘प्यार हुआ इकरार हुआ’

June 16, 2026
करौंदे की चटपटी चटनी: स्वाद में खट्टापन, सेहत में मिठास

करौंदे की चटपटी चटनी: स्वाद में खट्टापन, सेहत में मिठास

June 16, 2026
हनुमान चालीसा: केवल स्तुति नहीं, जीवन का सूत्रग्रंथ

हनुमान चालीसा: केवल स्तुति नहीं, जीवन का सूत्रग्रंथ

June 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 16, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर महाराष्ट्र

एकनाथ शिंदे ने जीत का श्रेय जनता और बीजेपी को दिया

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
November 27, 2024
in महाराष्ट्र
Reading Time: 1 min read
A A
0
एकनाथ शिंदे

File Photo

मुंबई:महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन की बड़ी जीत के बाद सवाल बना हुआ है कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा। इस बीच, सीएम एकनाथ शिंदे ने बुधवार को कहा है कि मैं जनता का धन्यावाद करता हूं, इतना बड़ा मैनडेट कभी मिला नहीं है। जो महाविकास अघाड़ी ने काम रोक दिए थे, उन्हें हमने दोबारा शुरू किए। लोगों के लिए कल्याणकारी योजना लेकर आए और इसकी वजह से बड़े पैमाने पर लोगों ने हमारा साथ दिया। हम लोग सुबह-सुबह पांच बजे तक काम करते थे। हमने 90 से 100 तक सभाएं कीं। सारे कार्यकर्ताओं ने भी बहुत मेहनत की। आम आदमी को कहां-कहां परेशानी आती है, उसे हमने समझा।

सीएम शिंदे ने आगे कहा कि मैंने कभी भी खुद को मुख्यमंत्री नहीं समझा, बल्कि आम आदमी ही समझकर काम किया। मैंने सोचा था कि जब मेरे पास अधिकार आएंगे और जो बीमार हैं, उनके लिए कुछ काम करेंगे और योजना लेकर आएंगे। जो गरीब परिवार हैं, वे सफर करते हैं। इसपर लड़की बहन योजना समेत अन्य योजनाओं पर काम शुरू किया। परिवार में हर सदस्य को सरकार की ओर से कुछ न कुछ देने का प्रयास किया। सरकार लोगों के लिए काम करती है। अमित शाह का पूरा सपोर्ट था और मेरे पीछे खड़े रहे। उन्होंने कहा था कि आप जनता के लिए काम करिए, हम आपके लिए खड़े हैं। उन्होंने मुझ जैसे आम कार्यकर्ता को सपोर्ट किया। मुझे सीएम बनाया और इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी। मैंने योजनाओं में भी उनकी मदद की और राज्य की प्रगति के स्तर को बढ़ाया। इस वक्त भी राज्य की प्रगति की रफ्तार बहुत तेज है। मोदी-शाह ने मेरा बहुत सपोर्ट किया और मेरे साथ हमेशा खड़े रहे।

हाल ही में आए महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव के नतीजों में 132 सीटों के साथ बीजेपी राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। उनके सहयोगी शिवसेना ने 57 और एनसीपी ने 41 सीटें जीती हैं। चुनावी नतीजों के बाद से ही बीजेपी देवेंद्र फडणवीस को सीएम बनाना चाहती है तो शिवसेना एकनाथ शिंदे को ही मुख्यमंत्री बनाए रखने की मांग कर रही है। मालूम हो कि ढाई साल पहले उद्धव ठाकरे की सरकार गिराकर शिंदे ने बगावत कर दी थी, जिसके बाद वे बीजेपी की मदद से सीएम पद पर हैं। शिवसेना के तमाम नेताओं की मांग है कि शिंदे को ही मुख्यमंत्री बनाया जाए।

संजय शिरसाट बोले- शिवसेना से ही बने सीएम

शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने बुधवार को कहा कि महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री शिवसेना से ही होना चाहिए। ‘एएनआई’ से बात करते हुए शिरसाट ने कहा, “हम चाहते हैं कि सीएम शिवसेना से ही हो। हमने सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में चुनाव लड़ा था और मुझे विश्वास है कि शीर्ष नेता भी उन्हें आशीर्वाद देंगे। आप 2 दिसंबर तक महाराष्ट्र में नई सरकार देख पाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह बड़े पैमाने पर आयोजित किया जाएगा और मुझे लगता है कि यह संभवतः वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।”

Previous Post

राबड़ी देवी ने की अलग मिथिला राज्य की वकालत

Next Post

बाल विवाह मुक्त भारत: 2029 तक 5% दर का लक्ष्य

Next Post
बाल विवाह

बाल विवाह मुक्त भारत: 2029 तक 5% दर का लक्ष्य

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • बारिश का नया दौर शुरू, उत्तर भारत में कई राज्यों के लिए आईएमडी का अलर्ट
  • शांति पहल के बीच भारत की भूमिका पर सवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा
  • उत्तर प्रदेश की राजनीति में नया मोड़, गठबंधन की एकजुटता पर सवाल
  • पीठ की चोट से वापसी के बाद नीरज चोपड़ा का पहला मुकाबला दोहा में
  • भारत की संभावनाओं पर सवाल, अश्विन ने जताई सतर्क राय
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In