• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
जीडीपी

5.4% की दर से बढ़ी देश की इकोनॉमी, सात तिमाही की सबसे सुस्त रफ्तार

November 30, 2024
भारत में पहली बार स्टॉप-फ्री टोल सिस्टम शुरू, एनएच-48 पर बिना रुके कटेगा टोल

निजी निवेश में 67% की बढ़ोतरी, 7.7 लाख करोड़ पर पहुंचा कैपेक्स

May 11, 2026
चीन के दुर्लभ मृदा निर्यात अप्रैल में 6.42 करोड़ अमेरिकी डॉलर पर पहुँचे

चीन के दुर्लभ मृदा निर्यात अप्रैल में 6.42 करोड़ अमेरिकी डॉलर पर पहुँचे

May 11, 2026
सिर्फ ₹436 में बड़ा जीवन बीमा कवर, सरकार की योजना को समझिए

सिर्फ ₹436 में बड़ा जीवन बीमा कवर, सरकार की योजना को समझिए

May 11, 2026
फिट इंडिया से प्रेरित प्रिया-दीक्षा, एशियाई खेलों में चमक बिखेरने को तैयार

फिट इंडिया से प्रेरित प्रिया-दीक्षा, एशियाई खेलों में चमक बिखेरने को तैयार

May 11, 2026
अर्शदीप को बाहर रखने पर भड़के आर. अश्विन, टीम मैनेजमेंट पर उठाए सवाल

वैभव सूर्यवंशी पर अश्विन का बड़ा बयान: “बॉक्स ऑफिस खिलाड़ी, टेस्ट क्रिकेट में भी क्षमता”

May 11, 2026
एक ही घर, अलग निजी दुनिया: नीतू कपूर ने साझा की पारिवारिक सोच

मजबूत रिश्ता, लेकिन गहरे मतभेद भी थे: नीतू कपूर का खुलासा

May 11, 2026
मौसमी चटर्जी

मौसमी चटर्जी का बयान: राजेश खन्ना की गिरावट को बताया ‘कर्मों का परिणाम’

May 11, 2026
हाई प्रोटीन सत्तू छाछ – गर्मियों का पारंपरिक स्वास्थ्य पेय

हाई प्रोटीन सत्तू छाछ – गर्मियों का पारंपरिक स्वास्थ्य पेय

May 11, 2026
प्रदोष व्रत

मासिक शिवरात्रि मई 2026: शिव भक्ति का पावन अवसर

May 11, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल – 11 मई 2026

May 11, 2026
ज्ञान की आराधना है विशिष्ट साधना : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण

ज्ञान की आराधना है विशिष्ट साधना : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण

May 10, 2026
योगी सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार, भूपेंद्र चौधरी और मनोज पांडे बने मंत्री

योगी सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार, भूपेंद्र चौधरी और मनोज पांडे बने मंत्री

May 10, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, May 11, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

5.4% की दर से बढ़ी देश की इकोनॉमी, सात तिमाही की सबसे सुस्त रफ्तार

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
November 30, 2024
in देश, बिजनेस, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
जीडीपी

Image Courtesy: Google

डेस्क:देश की इकोनॉमी की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक जुलाई से सितंबर के बीच यानी दूसरी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ 5.4% की दर से बढ़ी, जो अप्रैल-जून तिमाही में 6.7% पर थी। एक साल पहले इसी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ की दर 8.1% थी। हालांकि, सितंबर तिमाही के ग्रोथ की रफ्तार सात तिमाहियों में सबसे धीमी है।

वहीं, जीडीपी की वृद्धि का पिछला निम्न स्तर 4.3 प्रतिशत था जो वित्त वर्ष 2022-23 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में दर्ज किया गया था। हालांकि, भारत दुनिया की सबसे तेज प्रमुख अर्थव्यवस्था बना हुआ है। बता दें कि इस साल जुलाई-सितंबर तिमाही में चीन की जीडीपी वृद्धि दर 4.6 प्रतिशत थी।

क्या कहते हैं आंकड़े

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के आंकड़ों से पता चलता है कि कृषि क्षेत्र वित्त वर्ष 2024-25 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 3.5 प्रतिशत बढ़ा जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 1.7 प्रतिशत बढ़ा था। बीती तिमाही में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की वृद्धि दर गिरकर 2.2 प्रतिशत रह गई, जबकि एक साल पहले इसमें 14.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई थी। दूसरी तिमाही के जीडीपी आंकड़े आने के साथ ही चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में जीडीपी वृद्धि छह प्रतिशत आंकी गई है। पिछले वित्त वर्ष की पहली छमाही में जीडीपी वृद्धि 8.2 प्रतिशत रही थी।

बेस ईयर बदलने की तैयारी

सरकार अर्थव्यवस्था की सटीक तस्वीर को दर्शाने के लिए जीडीपी की गणना को लेकर बेस ईयर बदलकर 2022-23 करने पर विचार कर रही है। यह फरवरी 2026 से अमल में आएगा। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) के सचिव सौरभ गर्ग ने यह जानकारी दी।

जीडीपी गणना के लिए आखिरी बार 2011-12 में संशोधन किया गया था और यह एक दशक से अधिक समय में पहला संशोधन होगा। बेस ईयर को नियमित रूप से संशोधित करना इसलिए जरूरी है, ताकि सूचकांक अर्थव्यवस्था की संरचना में बदलावों को सटीक रूप से दिखाए।

Previous Post

अडानी समूह पर अमेरिकी आरोप: MEA का बयान

Next Post

पाकिस्तान में निवेश की चुनौती: चीनी कंपनी की विदाई

Next Post
पाकिस्तान चीनी

पाकिस्तान में निवेश की चुनौती: चीनी कंपनी की विदाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • निजी निवेश में 67% की बढ़ोतरी, 7.7 लाख करोड़ पर पहुंचा कैपेक्स
  • चीन के दुर्लभ मृदा निर्यात अप्रैल में 6.42 करोड़ अमेरिकी डॉलर पर पहुँचे
  • सिर्फ ₹436 में बड़ा जीवन बीमा कवर, सरकार की योजना को समझिए
  • फिट इंडिया से प्रेरित प्रिया-दीक्षा, एशियाई खेलों में चमक बिखेरने को तैयार
  • वैभव सूर्यवंशी पर अश्विन का बड़ा बयान: “बॉक्स ऑफिस खिलाड़ी, टेस्ट क्रिकेट में भी क्षमता”
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In