• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
पाकिस्तान चीनी

पाकिस्तान में निवेश की चुनौती: चीनी कंपनी की विदाई

November 30, 2024

Me88 casino login: what you need to know

May 11, 2026
भारत में पहली बार स्टॉप-फ्री टोल सिस्टम शुरू, एनएच-48 पर बिना रुके कटेगा टोल

निजी निवेश में 67% की बढ़ोतरी, 7.7 लाख करोड़ पर पहुंचा कैपेक्स

May 11, 2026
चीन के दुर्लभ मृदा निर्यात अप्रैल में 6.42 करोड़ अमेरिकी डॉलर पर पहुँचे

चीन के दुर्लभ मृदा निर्यात अप्रैल में 6.42 करोड़ अमेरिकी डॉलर पर पहुँचे

May 11, 2026
सिर्फ ₹436 में बड़ा जीवन बीमा कवर, सरकार की योजना को समझिए

सिर्फ ₹436 में बड़ा जीवन बीमा कवर, सरकार की योजना को समझिए

May 11, 2026
फिट इंडिया से प्रेरित प्रिया-दीक्षा, एशियाई खेलों में चमक बिखेरने को तैयार

फिट इंडिया से प्रेरित प्रिया-दीक्षा, एशियाई खेलों में चमक बिखेरने को तैयार

May 11, 2026
अर्शदीप को बाहर रखने पर भड़के आर. अश्विन, टीम मैनेजमेंट पर उठाए सवाल

वैभव सूर्यवंशी पर अश्विन का बड़ा बयान: “बॉक्स ऑफिस खिलाड़ी, टेस्ट क्रिकेट में भी क्षमता”

May 11, 2026
एक ही घर, अलग निजी दुनिया: नीतू कपूर ने साझा की पारिवारिक सोच

मजबूत रिश्ता, लेकिन गहरे मतभेद भी थे: नीतू कपूर का खुलासा

May 11, 2026
मौसमी चटर्जी

मौसमी चटर्जी का बयान: राजेश खन्ना की गिरावट को बताया ‘कर्मों का परिणाम’

May 11, 2026
हाई प्रोटीन सत्तू छाछ – गर्मियों का पारंपरिक स्वास्थ्य पेय

हाई प्रोटीन सत्तू छाछ – गर्मियों का पारंपरिक स्वास्थ्य पेय

May 11, 2026
प्रदोष व्रत

मासिक शिवरात्रि मई 2026: शिव भक्ति का पावन अवसर

May 11, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल – 11 मई 2026

May 11, 2026

Trusted Online Casinos in Singapore – What to Know

May 11, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, May 11, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

पाकिस्तान में निवेश की चुनौती: चीनी कंपनी की विदाई

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
November 30, 2024
in मुख्य समाचार, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
पाकिस्तान चीनी

File Photo

इस्लामाबाद:पड़ोसी देश पाकिस्तान में हालात इतने खराब हैं कि बहुत जतन के बाद वहां के रशकाई स्पेशल इकोनॉमिक जोन में स्थापित की गई चीनी स्टील कंपनी सेंचुरी मिल ने अपना संयंत्र बंद कर बोरिया-बिस्तर समेटने का ऐलान कर दिया है। इस कंपनी ने कहा था कि वह पाकिस्तान में 250 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी लेकिन चीनी कंपनी 30 मिलियन डॉलर का निवेश कर ही पछताने लगी और हालात इस कदर अनियंत्रित हुए कि अब वहां से रफूचक्कर होने का ऐलान कर दिया है। इस कंपनी ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को खत लिखकर 18 किस्म की शिकायतें गिनाई हैं और देश छोड़ने की धमकी दी है। अब पाकिस्तान के स्कॉलर शरीफ सरकार की खिल्ली उड़ा रहे हैं।

इस्लामाबाद स्थित नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ मॉडर्न लैंग्वेजेज के इंटरनेशनल रिलेशंस डिपार्टमेंट में 14 वर्षों तक संकाय सदस्य रह चुके स्कॉलर डॉ. कमर चीमा ने अपने पॉडकास्ट में पाकिस्तान सरकार की इस बात के लिए आलोचना की है कि उसे उद्योग नहीं खैरात चाहिए। कमर चीमा कहते हैं कि कोई भी निवेशक पाकिस्तान में कारोबार कर ही नहीं सकता क्योंकि यहां न तो राजनीतिक स्थिरता है और न ही ब्यूरोक्रेसी का सपोर्ट। बकौल चीमा पाकिस्तान में स्पेशल जोन में होने के बावजूद इस स्टील कंपनी को बिजली नीं मिल पा रही थी।

उन्होंने बताया कि सेंचुरी स्टील मिल ने सालाना 5 लाख टन स्टील उत्पादन का लक्ष्य रखा था लेकिन पांच सालों में वह 25 लाख टन की जगह सिर्फ 15 लाख टन स्टील का ही उत्पादन कर सकी। कमर चीमा कहते हैं कि पाकिस्तान में इंडस्ट्रियल ग्रोथ का एनवॉयरमेंट नहीं है, जबकि पड़ोसी भारत में एफडीआई खूब फल-फूल रहा है और वहां विदेशी कंपनियां निवेश करने के लिए लालायित हैं। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान सरकार और वहां के लोग विदेशी कंपनियों को निचोड़-निचोड़ कर बेदम कर दे रहे हैं। इससे तंग आकर वहां से कंपनियां तुरंत अपना बोरिया- बिस्तर समेट ले रही हैं।

यूट्यूब पर पोस्ट अपने पॉडकास्ट वीडियो में चीमा कहते हैं कि चीनी भारत इसलिए जाना चाहते हैं क्योंकि उन्हें भारत में सारी सुविधाएं मिल रही है। उन्होंने शरीफ सरकार की बदइंतजामी की पोल खोलते हुए कहा कि यहां एक तो करंसी की वैल्यू बहुत कम है, दूसरी बात महंगाई चरम पर है। पाकिस्तानी मुद्रा स्थिर नहीं है और आर्थिक मंदी और अस्थिरता है। राजनीतिक उठापटक है। उन्होंने बताया कि दो दिनों के अंदर स्टॉक एक्सचेज में 485 अरब रुपया की गिरावट आई है। उन्होंने इस बात को लेकर भी पाक सरकार की खिल्ली उड़ाई कि यहां की मानसिकता खैरात लेने की है।

बता दें कि स्टील कंपनी ने भी पीएम को लिखी चिट्ठी में कहा था कि उसे मशीनरी आयात में बाधाएं झेलनी पड़ रही हैं। इसके अलावा स्टील की बढ़ती लागत और अत्यधिक सुरक्षा व्यय कंपनी के सामने आने वाली चुनौतियों से परेशान है। कंपनी ने पाकिस्तान सरकार को अंतिम चेतावनी दी और स्थिति में सुधार करने का आग्रह किया था।

Previous Post

5.4% की दर से बढ़ी देश की इकोनॉमी, सात तिमाही की सबसे सुस्त रफ्तार

Next Post

यूक्रेन में सैन्य कर तिगुना, ट्रंप की ताजपोशी से पहले उठाया कदम

Next Post
ट्रंप जेलेंस्की

यूक्रेन में सैन्य कर तिगुना, ट्रंप की ताजपोशी से पहले उठाया कदम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Me88 casino login: what you need to know
  • निजी निवेश में 67% की बढ़ोतरी, 7.7 लाख करोड़ पर पहुंचा कैपेक्स
  • चीन के दुर्लभ मृदा निर्यात अप्रैल में 6.42 करोड़ अमेरिकी डॉलर पर पहुँचे
  • सिर्फ ₹436 में बड़ा जीवन बीमा कवर, सरकार की योजना को समझिए
  • फिट इंडिया से प्रेरित प्रिया-दीक्षा, एशियाई खेलों में चमक बिखेरने को तैयार
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In