• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
ट्रंप जेलेंस्की

यूक्रेन में सैन्य कर तिगुना, ट्रंप की ताजपोशी से पहले उठाया कदम

November 30, 2024

Me88 casino login: what you need to know

May 11, 2026
भारत में पहली बार स्टॉप-फ्री टोल सिस्टम शुरू, एनएच-48 पर बिना रुके कटेगा टोल

निजी निवेश में 67% की बढ़ोतरी, 7.7 लाख करोड़ पर पहुंचा कैपेक्स

May 11, 2026
चीन के दुर्लभ मृदा निर्यात अप्रैल में 6.42 करोड़ अमेरिकी डॉलर पर पहुँचे

चीन के दुर्लभ मृदा निर्यात अप्रैल में 6.42 करोड़ अमेरिकी डॉलर पर पहुँचे

May 11, 2026
सिर्फ ₹436 में बड़ा जीवन बीमा कवर, सरकार की योजना को समझिए

सिर्फ ₹436 में बड़ा जीवन बीमा कवर, सरकार की योजना को समझिए

May 11, 2026
फिट इंडिया से प्रेरित प्रिया-दीक्षा, एशियाई खेलों में चमक बिखेरने को तैयार

फिट इंडिया से प्रेरित प्रिया-दीक्षा, एशियाई खेलों में चमक बिखेरने को तैयार

May 11, 2026
अर्शदीप को बाहर रखने पर भड़के आर. अश्विन, टीम मैनेजमेंट पर उठाए सवाल

वैभव सूर्यवंशी पर अश्विन का बड़ा बयान: “बॉक्स ऑफिस खिलाड़ी, टेस्ट क्रिकेट में भी क्षमता”

May 11, 2026
एक ही घर, अलग निजी दुनिया: नीतू कपूर ने साझा की पारिवारिक सोच

मजबूत रिश्ता, लेकिन गहरे मतभेद भी थे: नीतू कपूर का खुलासा

May 11, 2026
मौसमी चटर्जी

मौसमी चटर्जी का बयान: राजेश खन्ना की गिरावट को बताया ‘कर्मों का परिणाम’

May 11, 2026
हाई प्रोटीन सत्तू छाछ – गर्मियों का पारंपरिक स्वास्थ्य पेय

हाई प्रोटीन सत्तू छाछ – गर्मियों का पारंपरिक स्वास्थ्य पेय

May 11, 2026
प्रदोष व्रत

मासिक शिवरात्रि मई 2026: शिव भक्ति का पावन अवसर

May 11, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल – 11 मई 2026

May 11, 2026

Trusted Online Casinos in Singapore – What to Know

May 11, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, May 11, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

यूक्रेन में सैन्य कर तिगुना, ट्रंप की ताजपोशी से पहले उठाया कदम

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
November 30, 2024
in मुख्य समाचार, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
ट्रंप जेलेंस्की

File Photo

डेस्क:अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जनवरी में पदभार ग्रहण करेंगे लेकिन उससे पहले ही यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की घबराहट में ऐसे कदम उठा रहे हैं, जिसकी मार उन्हीं के नागरिकों पर पड़ने जा रही है। जेलेंस्की ने सैन्य करों को तिगुना से भी ज्यादा बढ़ा दिया है। उनका यह कदम उन आशंकाओं के बीच उठाया गया है, जिसमें कहा गया है कि डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने पर अमेरिका यूक्रेन को अपनी वित्तीय मदद कम कर सकता है। दरअसल, अपने चुनाव अभियान के दौरान ट्रम्प ने बार-बार यूक्रेन-रूस युद्ध को खत्म करने का वादा किया था। इसके साथ ही उन्होंने यह बात भी बार-बार कही कि अमेरिका यूक्रेन को सैन्य सहायता के तौर पर बहुत ज्यादा खर्च कर रहा है, जिसे वह कम करेंगे।

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति ने गुरुवार को एक कानून पर दस्तखत कर 2025 तक सैन्य कर को 1.5 फीसदी से बढ़ाकर अब पांच फीसदी कर दिया है, जो तीन गुना से ज्यादा है। यूक्रेन के वित्त मंत्री सेरही मार्चको ने कहा कि इस कानून के बन जाने से यूक्रेन को रक्षा क्षेत्र के लिए अत्यधिक धन मिल सकेगा। इतना ही नहीं जेलेंस्की ने आयकर में भी बढ़ोत्तरी की है। अब 1 दिसंबर से यूक्रेनियों को व्यक्तिगत आय पर भी पांच फीसदी टैक्स देना होगा। इस कदम से सरकार 3.4 अरब डॉलर की अतिरिक्त राशि जुटा सकेगी। इस विधेयक में बैंक मुनाफों पर भी 50 फीसदी टैक्स लगाने का फैसला किया या है।

साफ है कि जेलेंस्की सरकार ने करों में बढ़ोत्तरी ट्रंप की ताजपोशी से पहले किया है। एक दिन पहले ही ट्रंप ने कीथ केलॉग को यूक्रेन और रूस के लिए विशेष दूत के रूप में नामित किया है। केलॉग अमेरिकी सेना के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल हैं, जो ट्रंप के पहले कार्यकाल में उप राष्ट्रपति रहे माइक पैंस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार थे। केलॉग ने भी मई में एक योजना जारी कर कहा था कि यूक्रेन को सैन्य सहायता तब तक बंद कर दिया जाना चाहिए, जबतक कि वह रूस से शांति वार्ता न करे। केलॉग ने दोनों देशों के बीच संघर्ष को अपनी-अपनी सीमा रेखा में ही रखने की वकालत की थी।

इस बीच, रूस ने यूक्रेन के ऊर्जा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाते हुए बृहस्पतिवार को 200 से ज्यादा मिसाइल और ड्रोन से हमले किए। इन हमलों के कारण देश भर में 10 लाख से ज्यादा आबादी बिजली से वंचित है। यूक्रेन के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दो सप्ताह से भी कम समय में यूक्रेन के ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर रूस के दूसरे बड़े हवाई हमले से यह आशंका बढ़ गई है कि रूस का इरादा सर्दी से पहले यूक्रेन की ऊर्जा उत्पादन क्षमता को तहस-नहस करना है।

रूस ने पिछले वर्षों में यूक्रेन के बिजली संयंत्रों को निशाना बनाया है, जिसका उद्देश्य कड़ाके की ठंड के महीनों के दौरान नागरिकों को बिजली और पेयजल आपूर्ति से वंचित करना तथा यूक्रेन के उत्साह को तोड़ना है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि कुछ क्षेत्रों में, कलस्टर हथियारों से लैस कलिब्र क्रूज मिसाइलों ने नागरिक ठिकानों को निशाना बनाया। कलस्टर हथियार एक बड़े क्षेत्र में कई छोटे बम छोड़ते हैं, जिससे वे हमले के दौरान और उसके बाद नागरिकों के लिए ख़तरनाक हो जाते हैं।

यूक्रेन के अधिकारियों ने हाल में कहा था कि रूस ठंड के मौसम से पहले ऊर्जा संयंत्रों को निशाना बनाने के लिए क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलों का भंडार जमा कर रहा है। वहीं, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दावा किया कि उनकी सेना ने बृहस्पतिवार को 100 ड्रोन और 90 मिसाइलों से यूक्रेन के 17 ठिकानों पर हमला किया, जिनमें सैन्य सुविधाएं और उनकी ‘‘सहायता प्रणालियां’’ शामिल थीं।

Previous Post

पाकिस्तान में निवेश की चुनौती: चीनी कंपनी की विदाई

Next Post

नए लुक के साथ लॉन्च हुई भारतीय वनडे टीम की नई जर्सी, देखिए पहली झलक

Next Post
जर्सी

नए लुक के साथ लॉन्च हुई भारतीय वनडे टीम की नई जर्सी, देखिए पहली झलक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Me88 casino login: what you need to know
  • निजी निवेश में 67% की बढ़ोतरी, 7.7 लाख करोड़ पर पहुंचा कैपेक्स
  • चीन के दुर्लभ मृदा निर्यात अप्रैल में 6.42 करोड़ अमेरिकी डॉलर पर पहुँचे
  • सिर्फ ₹436 में बड़ा जीवन बीमा कवर, सरकार की योजना को समझिए
  • फिट इंडिया से प्रेरित प्रिया-दीक्षा, एशियाई खेलों में चमक बिखेरने को तैयार
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In