• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
बैंकों

अब बैंक खातों में 4 नॉमिनी जोड़ने की अनुमति

December 4, 2024
अमेरिकी सेना

जर्मनी-अमेरिका संबंधों में नई खिंचाव, ट्रंप के बयान से बढ़ी कूटनीतिक चर्चा

May 1, 2026
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, रिजल्ट 4 मई को

निर्वाचन आयोग की नई पहल: मतगणना केंद्रों पर क्यूआर कोड आधारित पहचान व्यवस्था लागू होगी

May 1, 2026
‘झूठा प्रचार कर रही सरकार’—मल्लिकार्जुन खरगे का केंद्र पर तीखा हमला

सीएम पद को लेकर चल रही चर्चाओं पर ब्रेक, खड़गे बोले—कोई बदलाव नहीं

May 1, 2026
राजीव शुक्ला

एग्जिट पोल की हवा या हकीकत? राजीव शुक्ला ने सियासी शोर पर लगाया ब्रेक

May 1, 2026
अडानी बंदरगाह का मुनाफा बढ़ा, आय 38,736 करोड़ रुपये पहुँची

अडानी बंदरगाह का मुनाफा बढ़ा, आय 38,736 करोड़ रुपये पहुँची

May 1, 2026
स्मार्टफोन बाजार में बदलाव: ‘वैल्यू’ के साथ अब ‘वाइब’ भी जरूरी

स्मार्टफोन बाजार में बदलाव: ‘वैल्यू’ के साथ अब ‘वाइब’ भी जरूरी

May 1, 2026
फेड का झटका नहीं, तोहफ़ा: सोना चमका, चांदी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड

सुरक्षित निवेश की तलाश में सोना-चांदी ईटीएफ की ओर रुझान

May 1, 2026
भारत में फॉर्मूला-1 को बढ़ावा: श्रेयस अय्यर बने आधिकारिक कार्यक्रम के ब्रांड एंबेसडर

भारत में फॉर्मूला-1 को बढ़ावा: श्रेयस अय्यर बने आधिकारिक कार्यक्रम के ब्रांड एंबेसडर

May 1, 2026
इंडिया अंडर-19 ने दक्षिण अफ्रीका को 233 रनों से हराकर की क्लीन स्वीप

महिला टी20 विश्व कप 2026: भारतीय टीम का ऐलान 2 मई को होगा

May 1, 2026
रणवीर सिंह ने नहीं छोड़ी ‘प्रलय’, अफवाहों पर लगा विराम

रणवीर सिंह ने नहीं छोड़ी ‘प्रलय’, अफवाहों पर लगा विराम

May 1, 2026
इंडियाज़ गॉट लैटेंट’ विवाद फिर गरमाया, मुकेश खन्ना ने साधा निशाना

मुकेश खन्ना बोले—रणवीर सिंह नहीं हैं शक्तिमान के लिए सही चेहरा

May 1, 2026
कार्यावकाश का नया ट्रेंड: काम और यात्रा एक साथ कैसे संभव है?

कार्यावकाश का नया ट्रेंड: काम और यात्रा एक साथ कैसे संभव है?

May 1, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, May 1, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

अब बैंक खातों में 4 नॉमिनी जोड़ने की अनुमति

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
December 4, 2024
in देश, बिजनेस
Reading Time: 1 min read
A A
0
बैंकों

डेस्क:अब बैंक डिपॉजिटर्स को अपने खातों में 4 नॉमिनी रखने की मंजूरी मिलेगी। दरअसल, बैंककारी विधियां (संशोधन) विधेयक 2024 को लोकसभा में पारित कर दिया गया है। इस विधेयक में ही नॉमिनी की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया था।

इसके अलावा विधेयक में नकद भंडार (कैश रिजर्व्स) के लिए फोर्टनाइट की परिभाषा बदली गई है। वहीं, सहकारी बैंकों के निदेशकों का कार्यकाल बढ़ाया गया है। इसी तरह, सहकारी बैंकों के मामले में समान निदेशकों पर प्रतिबंध के प्रावधान किए गए हैं। वहीं, ऑडिटरों के पारिश्रमिक बैंकों को तय करने का अधिकार दिया गया है और दावा रहित रकम के निपटान के नियम तय किये गये हैं।

पांच कानूनों का संशोधन
बता दें कि लोकसभा में बैंकिंग संबंधी पांच कानूनों -भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) अधिनियम 1934, बैंकिंग विनियमन अधिनियम 1949, भारतीय स्टेट बैंक अधिनियम 1955, बैंकिंग कंपनी (उपक्रमों का अधिग्रहण और हस्तांतरण) अधिनियम 1970, और बैंकिंग कंपनी (उपक्रमों का अधिग्रहण और हस्तांतरण) कानून, 1980 में संशोधन करने वाले बैंककारी विधियां (संशोधन) विधेयक 2024 को पारित कर दिया गया है।

निर्मला सीतारमण ने क्या कहा
भारत की बैंकिंग प्रणाली की स्थिति को मजबूत और स्थिर बताते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि आज देश में सभी व्यावसायिक बैंक पेशेवर तरीके से संचालित हो रहे हैं और दशकों पहले बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया जाने का लाभ आज अधिक मिलता दिखाई दे रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सत्ता संभालने के बाद से बैंकिंग क्षेत्र में सतर्कता से आगे बढ़ा जा रहा है और इसे मजबूत करने के अनेक प्रयास आज फलदायक साबित हो रहे हैं। निर्मला सीतारमण ने कहा कि दुनिया भर में जहां कई देशों की बैंकिंग प्रणाली चरमरा गई है, वहीं भारत के लिए उसकी मौजूदा बैंकिंग व्यवस्था उपलब्धि का विषय है जिस पर देश को गर्व होना चाहिए।

सीतारमण ने कहा कि दशकों पहले देश में बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया गया था, लेकिन महिलाओं, गरीबों और ग्रामीणों तथा शहरी क्षेत्रों तक बैंकों को लाभ पहुंचाने का उसका लक्ष्य आज बेहतर तरीके से पूरा होता दिखाई दे रहा है। वित्त मंत्री ने कहा कि देश में 68 प्रतिशत पीएम मुद्रा ऋण महिलाओं को दिया गया है, ग्रामीण इलाकों में 12 लाख से अधिक बैंक मित्रों में से एक लाख से अधिक महिलाएं हैं।

Previous Post

जंगल कैंप्स आईपीओ: निवेश का शानदार मौका!

Next Post

बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हमले: मोहम्मद यूनुस ने की राष्ट्रीय एकता की अपील

Next Post
बांग्लादेश

बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हमले: मोहम्मद यूनुस ने की राष्ट्रीय एकता की अपील

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • जर्मनी-अमेरिका संबंधों में नई खिंचाव, ट्रंप के बयान से बढ़ी कूटनीतिक चर्चा
  • निर्वाचन आयोग की नई पहल: मतगणना केंद्रों पर क्यूआर कोड आधारित पहचान व्यवस्था लागू होगी
  • सीएम पद को लेकर चल रही चर्चाओं पर ब्रेक, खड़गे बोले—कोई बदलाव नहीं
  • एग्जिट पोल की हवा या हकीकत? राजीव शुक्ला ने सियासी शोर पर लगाया ब्रेक
  • अडानी बंदरगाह का मुनाफा बढ़ा, आय 38,736 करोड़ रुपये पहुँची
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In