• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
जय शाह

जय शाह की लीडरशिप में आईसीसी की पहली बैठक

December 4, 2024
गर्मी की छुट्टियां बच्चों के लिए बनाएं यादगार और उपयोगी

गर्मी की छुट्टियां बच्चों के लिए बनाएं यादगार और उपयोगी

April 30, 2026
नरसिंह रूप: जब ईश्वर सीमाओं से परे प्रकट होते हैं

नरसिंह रूप: जब ईश्वर सीमाओं से परे प्रकट होते हैं

April 30, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल – 30 अप्रैल 2026

April 30, 2026
एग्जिट पोल संकेत: बंगाल में रोमांच, असम-तमिलनाडु में स्पष्ट रुझान

एग्जिट पोल संकेत: बंगाल में रोमांच, असम-तमिलनाडु में स्पष्ट रुझान

April 29, 2026
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026: मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 17.69% वोटिंग

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान संपन्न, टीएमसी-भाजपा मुकाबला तेज

April 29, 2026
साधक का परम लक्ष्य है कर्म निर्जरा : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

साधक का परम लक्ष्य है कर्म निर्जरा : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

April 29, 2026
भवानीपुर में मतदान के दौरान राजनीतिक तनातनी, शुभेंदु अधिकारी और टीएमसी समर्थकों में नारेबाजी

भवानीपुर में मतदान के दौरान राजनीतिक तनातनी, शुभेंदु अधिकारी और टीएमसी समर्थकों में नारेबाजी

April 29, 2026
भगवंत मान का भाजपा पर सीधा निशाना

मानहानि मामले में भगवंत मान को अदालत की चेतावनी, अगली सुनवाई पर हाजिरी के निर्देश

April 29, 2026
हरदोई में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया लोकार्पण, उत्तर प्रदेश को मिली नई गति

हरदोई में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया लोकार्पण, उत्तर प्रदेश को मिली नई गति

April 29, 2026
श्रीलंका ने बांग्लादेश को धूल चटाई, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

श्रीलंका क्रिकेट में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा

April 29, 2026
रूस के सहयोग से बांग्लादेश की पहली परमाणु ऊर्जा परियोजना

रूस के सहयोग से बांग्लादेश की पहली परमाणु ऊर्जा परियोजना

April 29, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

देशभर में मौसम का बड़ा बदलाव: 19 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी

April 29, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, April 30, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home खेल

जय शाह की लीडरशिप में आईसीसी की पहली बैठक

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
December 4, 2024
in खेल
Reading Time: 1 min read
A A
0
जय शाह

File Photo

स्पोर्ट्स डेस्क:आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर अभी कुछ भी आधिकारिक तौर पर फाइनल नहीं है। नवंबर के आखिर में आईसीसी बोर्ड की मीटिंग जरूर हुई, लेकिन कुछ भी टूर्नामेंट के लेकर निश्चित नहीं हुआ। इस बीच एक बार फिर से आईसीसी बोर्ड की मीटिंग होने वाली है। 5 दिसंबर को आईसीसी की मीटिंग होने की उम्मीद है। क्या इस बार की इस मीटिंग में मुद्दा चैंपियंस ट्रॉफी है? इसका जवाब है- नहीं। इस बार की मीटिंग जय शाह को लेकर होगी, जो पहली बार बोर्ड के सदस्यों से चेयरमैन बनने के बाद मिलेंगे। उन्होंने एक दिसंबर को कार्यकाल संभाला है।

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले दिनों में ये मीटिंग हो सकती है और संभावित तौर पर 5 दिसंबर को मीटिंग हो सकती है। हालांकि, टाइमिंग की पुष्टि अभी भी नहीं की जा सकती। माना जा रहा है कि आईसीसी के नए अध्यक्ष जय शाह के पदभार संभालने के बाद यह पहली बैठक होगी और यह सिर्फ एक इंट्रोडक्टरी सेशन हो सकता है। आईसीसी के चेयरमैन जय शाह बन चुके हैं, लेकिन उनसे पहले जॉर्ज बार्कले ने चैंपियंस ट्रॉफी पर आखिरी फैसला नहीं लिया था। जय शाह को चैंपियंस ट्रॉफी का मुद्दा सुलझाना है, लेकिन ये इस मीटिंग में नहीं होगा।

आईसीसी के दुबई ऑफिस अभी बंद हैं। जय शाह अगले कुछ दिन में दफ्तर पहुंच सकते हैं और एक वर्चुअल मीटिंग 5 दिसंबर को हो सकती है, जिसमें कोई विशेष मुद्दा नहीं होगा। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पर चर्चा और निर्णय होगा या नहीं, यह स्पष्ट नहीं है। पिछले शुक्रवार को हुई एक छोटी सी मीटिंग के बाद ये बात जरूर सामने आई है कि पीसीबी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी हाइब्रिड मॉडल पर करने के लिए तैयार है, लेकिन इसके लिए बोर्ड ने कुछ शर्तें रखी हैं। पीसीबी ने ज्यादा रेवेन्यू शेयर की डिमांड की है। इसे पार्टनरशिप फॉर्मूला या फ्यूजन फॉर्मूला नाम दिया है।

इसके अलावा पीसीबी ने ये भी डिमांड रखी है कि जिस तरह भारत ने मना किया है, उसी तरह आईसीसी के इवेंट जो भारत में होंगे, उसमें पाकिस्तान की टीम बाहर खेलेगी। 2026 में टी20 वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका में होना है। इस दौरान पाकिस्तान की टीम अपने मैच श्रीलंका में खेलेगी। इसके अलावा 2025 में एशिया कप भी होना है, जिसकी मेजबानी भारत के पास है। पाकिस्तान यहां भी चाहेगा कि इसके लिए हाइब्रिड मॉडल अपनाया जाए। बीसीसीआई इसको स्वीकार करेगी या नहीं, ये अभी तय नहीं है। बीसीसीआई इस मसले पर भारत सरकार से बात कर सकती है।

Previous Post

इंडिगो: दुनिया की सबसे खराब एयरलाइंस की सूची में शामिल

Next Post

नारायण चौरा: सुखबीर बादल पर हमला और मुख्यमंत्री हत्यारों को भगाने वाला आतंकी

Next Post
नारायण चौरा

नारायण चौरा: सुखबीर बादल पर हमला और मुख्यमंत्री हत्यारों को भगाने वाला आतंकी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • गर्मी की छुट्टियां बच्चों के लिए बनाएं यादगार और उपयोगी
  • नरसिंह रूप: जब ईश्वर सीमाओं से परे प्रकट होते हैं
  • आज का राशिफल – 30 अप्रैल 2026
  • एग्जिट पोल संकेत: बंगाल में रोमांच, असम-तमिलनाडु में स्पष्ट रुझान
  • पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान संपन्न, टीएमसी-भाजपा मुकाबला तेज
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In