• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026: मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 17.69% वोटिंग

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान संपन्न, टीएमसी-भाजपा मुकाबला तेज

April 29, 2026
एग्जिट पोल संकेत: बंगाल में रोमांच, असम-तमिलनाडु में स्पष्ट रुझान

एग्जिट पोल संकेत: बंगाल में रोमांच, असम-तमिलनाडु में स्पष्ट रुझान

April 29, 2026
साधक का परम लक्ष्य है कर्म निर्जरा : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

साधक का परम लक्ष्य है कर्म निर्जरा : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

April 29, 2026
भवानीपुर में मतदान के दौरान राजनीतिक तनातनी, शुभेंदु अधिकारी और टीएमसी समर्थकों में नारेबाजी

भवानीपुर में मतदान के दौरान राजनीतिक तनातनी, शुभेंदु अधिकारी और टीएमसी समर्थकों में नारेबाजी

April 29, 2026
भगवंत मान का भाजपा पर सीधा निशाना

मानहानि मामले में भगवंत मान को अदालत की चेतावनी, अगली सुनवाई पर हाजिरी के निर्देश

April 29, 2026
हरदोई में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया लोकार्पण, उत्तर प्रदेश को मिली नई गति

हरदोई में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया लोकार्पण, उत्तर प्रदेश को मिली नई गति

April 29, 2026
श्रीलंका ने बांग्लादेश को धूल चटाई, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

श्रीलंका क्रिकेट में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा

April 29, 2026
रूस के सहयोग से बांग्लादेश की पहली परमाणु ऊर्जा परियोजना

रूस के सहयोग से बांग्लादेश की पहली परमाणु ऊर्जा परियोजना

April 29, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

देशभर में मौसम का बड़ा बदलाव: 19 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी

April 29, 2026
पाकिस्तान में भारत-विरोधी तत्वों का ‘द एंड’ कौन कर रहा है?

पाकिस्तान में भारत-विरोधी तत्वों का ‘द एंड’ कौन कर रहा है?

April 29, 2026
दिल्ली में बिहार के युवक की हत्या पर बवाल, मांझी के बयान से सियासी विवाद

दिल्ली में बिहार के युवक की हत्या पर बवाल, मांझी के बयान से सियासी विवाद

April 29, 2026
पाकिस्तान की स्थिति तनावपूर्ण, सीमा पर जारी संघर्ष और अंतरराष्ट्रीय ध्यान

अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर फिर भड़का तनाव

April 29, 2026
एससीओ बैठक के इतर राजनाथ सिंह की द्विपक्षीय वार्ता, मध्य एशिया से बढ़ा रक्षा संबंध

एससीओ बैठक के इतर राजनाथ सिंह की द्विपक्षीय वार्ता, मध्य एशिया से बढ़ा रक्षा संबंध

April 29, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, April 29, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान संपन्न, टीएमसी-भाजपा मुकाबला तेज

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 29, 2026
in पश्चिम बंगाल
Reading Time: 1 min read
A A
0
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026: मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 17.69% वोटिंग

File Photo

डेस्क : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में बुधवार को मतदाताओं ने उत्साह के साथ मतदान किया। शाम पांच बजे तक 89.99 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ था और निर्धारित समय शाम छह बजे तक रखा गया। कई मतदान केंद्रों पर देर शाम तक मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं।

चुनाव आयोग के अनुसार, पूर्वी बर्धमान जिले में सबसे अधिक 92.46 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि कोलकाता दक्षिण जिले में सबसे कम 86.11 प्रतिशत वोट पड़े। अन्य जिलों में भी मतदान प्रतिशत ऊंचा रहा। हुगली में 90.34 प्रतिशत, हावड़ा में 89.44 प्रतिशत, कोलकाता उत्तर में 87.77 प्रतिशत, नदिया में 90.28 प्रतिशत, उत्तर 24 परगना में 89.74 प्रतिशत और दक्षिण 24 परगना में 89.57 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

सबसे चर्चित सीटों में शामिल भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में शाम पांच बजे तक 85.51 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मुकाबले भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी चुनाव मैदान में हैं। मतदान के दौरान कालीघाट इलाके में सुवेंदु अधिकारी को विरोध का सामना करना पड़ा, जहां तृणमूल कांग्रेस समर्थकों ने नारेबाजी की।

हालांकि कुछ इलाकों से झड़प और तनाव की खबरें भी सामने आईं, लेकिन अधिकांश क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव आयोग ने निष्पक्ष और निर्भीक मतदान सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय सुरक्षा बलों की 2,407 कंपनियां तैनात की हैं।

दूसरे चरण में राज्य की 142 विधानसभा सीटों पर मतदान कराया गया, जहां कुल 1,448 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसके लिए 41,001 मतदान केंद्र बनाए गए, जिनमें 39,301 मुख्य और 1,700 सहायक केंद्र शामिल हैं। इनमें 25,083 ग्रामीण और 14,218 शहरी मतदान केंद्र हैं। साथ ही 258 मॉडल मतदान केंद्र बनाए गए, जबकि 8,845 मतदान केंद्रों का संचालन पूरी तरह महिलाओं ने संभाला।

इस चरण में कुल 3.22 करोड़ से अधिक मतदाता मतदान के पात्र थे, जिनमें 1.64 करोड़ पुरुष, 1.57 करोड़ महिलाएं और 792 उभयलिंगी मतदाता शामिल हैं। राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या 6.44 करोड़ है।

राज्य में मुख्य मुकाबला तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच माना जा रहा है, जबकि कांग्रेस और वाम दल भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की कोशिश में हैं। चुनाव के दौरान बांग्ला फिल्म जगत की कई हस्तियों ने भी मतदान किया और लोगों से वोट डालने की अपील की। अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती भी मतदान करने पहुंचे।

गौरतलब है कि पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर मतदान हुआ था, जिसमें 93.19 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई थी। दोनों चरणों के नतीजे चार मई को घोषित किए जाएंगे।

Previous Post

साधक का परम लक्ष्य है कर्म निर्जरा : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

Next Post

एग्जिट पोल संकेत: बंगाल में रोमांच, असम-तमिलनाडु में स्पष्ट रुझान

Next Post
एग्जिट पोल संकेत: बंगाल में रोमांच, असम-तमिलनाडु में स्पष्ट रुझान

एग्जिट पोल संकेत: बंगाल में रोमांच, असम-तमिलनाडु में स्पष्ट रुझान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • एग्जिट पोल संकेत: बंगाल में रोमांच, असम-तमिलनाडु में स्पष्ट रुझान
  • पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान संपन्न, टीएमसी-भाजपा मुकाबला तेज
  • साधक का परम लक्ष्य है कर्म निर्जरा : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
  • भवानीपुर में मतदान के दौरान राजनीतिक तनातनी, शुभेंदु अधिकारी और टीएमसी समर्थकों में नारेबाजी
  • मानहानि मामले में भगवंत मान को अदालत की चेतावनी, अगली सुनवाई पर हाजिरी के निर्देश
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In