• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
पप्पू यादव

पप्पू यादव को धमकी मामले में सीबीआई जांच की मांग, बिहार की राजनीति गरमाई

December 4, 2024
हरदोई में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया लोकार्पण, उत्तर प्रदेश को मिली नई गति

हरदोई में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया लोकार्पण, उत्तर प्रदेश को मिली नई गति

April 29, 2026
श्रीलंका ने बांग्लादेश को धूल चटाई, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

श्रीलंका क्रिकेट में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा

April 29, 2026
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026: मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 17.69% वोटिंग

पश्चिम बंगाल चुनाव: दूसरे चरण में दोपहर 1 बजे तक 61.11 प्रतिशत मतदान

April 29, 2026
रूस के सहयोग से बांग्लादेश की पहली परमाणु ऊर्जा परियोजना

रूस के सहयोग से बांग्लादेश की पहली परमाणु ऊर्जा परियोजना

April 29, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

देशभर में मौसम का बड़ा बदलाव: 19 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी

April 29, 2026
पाकिस्तान में भारत-विरोधी तत्वों का ‘द एंड’ कौन कर रहा है?

पाकिस्तान में भारत-विरोधी तत्वों का ‘द एंड’ कौन कर रहा है?

April 29, 2026
दिल्ली में बिहार के युवक की हत्या पर बवाल, मांझी के बयान से सियासी विवाद

दिल्ली में बिहार के युवक की हत्या पर बवाल, मांझी के बयान से सियासी विवाद

April 29, 2026
पाकिस्तान की स्थिति तनावपूर्ण, सीमा पर जारी संघर्ष और अंतरराष्ट्रीय ध्यान

अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर फिर भड़का तनाव

April 29, 2026
एससीओ बैठक के इतर राजनाथ सिंह की द्विपक्षीय वार्ता, मध्य एशिया से बढ़ा रक्षा संबंध

एससीओ बैठक के इतर राजनाथ सिंह की द्विपक्षीय वार्ता, मध्य एशिया से बढ़ा रक्षा संबंध

April 29, 2026
ट्रंप

ट्रम्प प्रशासन का बड़ा फैसला: राष्ट्रीय विज्ञान बोर्ड के सभी सदस्य बर्खास्त

April 29, 2026
किंग चार्ल्स तृतीय का अमेरिकी कांग्रेस में संबोधन, राजनीतिक हिंसा की कड़ी निंदा

किंग चार्ल्स तृतीय का अमेरिकी कांग्रेस में संबोधन, राजनीतिक हिंसा की कड़ी निंदा

April 29, 2026
ओपेक से यूएई का बाहर निकलना: भारत के लिए संभावित राहत

ओपेक से यूएई का बाहर निकलना: भारत के लिए संभावित राहत

April 29, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, April 29, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर बिहार

पप्पू यादव को धमकी मामले में सीबीआई जांच की मांग, बिहार की राजनीति गरमाई

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
December 4, 2024
in बिहार
Reading Time: 1 min read
A A
0
पप्पू यादव

File Photo

डेस्क:बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने लगातार मिल रहीं जान से मारने की धमकियों के मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो वह हाई कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाएंगे। उन्होंने पूर्णिया के एसपी कार्तिकेय के शर्मा पर एक पार्टी की तरह काम करने का आरोप लगाया। सांसद ने एसपी से बिना वर्दी में सामने आकर बात करने की चुनौती भी दी है। बता दें कि एक दिन पहले एसपी ने पप्पू यादव को धमकी भरे मैसेज और वीडियो भेजने के मामले का खुलासा करते हुए इसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ होने के दावों को खारिज किया था। उन्होंने आरा से गिरफ्तार एक शख्स के कबूलनामे का हवाला देते हुए पप्पू के सहयोगियों द्वारा ही साजिश रचने का दावा किया था। हालांकि, सांसद ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है।

पप्पू यादव ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें जो धमकी भरे कॉल, मैसेज और वीडियो आदि भेजे गए हैं, बिहार सरकार उनकी केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई से कराए। उन्होंने इस मामले को हाई कोर्ट में ले जाने की बात भी कही। सांसद ने पूर्णिया के एसपी के दावों को खारिज करते हुए कहा कि पलिस द्वारा लगाए गए आरोप अगर सही साबित हुए, तो वह राजनीति छोड़ देंगे।

पप्पू यादव ने कहा, “मुझे 23 से 24 धमकी भरे फोन कॉल आए, जिनमें से अधिकतर की अब तक जांच नहीं हुई है। मुझे सुरक्षा की कोई जरूरत नहीं है। मुझे जनता के साथथ रहना पसंद है। एसपी एक पार्टी के रूप में काम कर रहे हैं। चंद राजनेताओं के उकसावे पर वह मेरी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। सुरक्षा बढ़ाने के नाम पर मुझे फर्जी धमकी देने वाले मेरे करीबी सहयोगी का नाम सार्वजनिक कर दें, मैं इस्तीफा दे दूंगा।”

इससे पहले पूर्णिया सांसद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुए आरोप लगाया कि सत्ताधारी दलों के कुछ नेता पुलिस के साथ मिलकर उनकी हत्या करवाने की साजिश रच रहे हैं। अगर सरकार इसे गंभीरता से नहीं लेती है तो उनके पास अदालत का दरवाजा खटखटाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा।

पूर्णिया एसपी कार्तिकेय ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि पप्पू यादव को धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरा से रामबाबू यादव नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। उसने पूछताछ में बताया कि वह पप्पू यादव की पुरानी जन अधिकार पार्टी (जाप) से जुड़ा हुआ था। उसने यह भी कबूल किया कि उसने दो लाख रुपये के लिए यह काम किया। उसे 2000 रुपये दिए भी गए थे, जिसके बाद उसने धमकी भरे दो वीडियो बनाए थे। गिरफ्तार आरोपी ने दावा किया कि सांसद पप्पू यादव के एक करीबी सहयोगी ने ही ऐसा करने के लिए उससे संपर्क किया था। उसने राजनीति में कोई बड़ा पद देने का आश्वासन भी दिया था।

इस खुलासे के बाद बिहार की राजनीति में घमासान मच गया। पूर्णिया से जेडीयू के पूर्व सांसद संतोष कुमार ने इसकी निंदा करते हुए पप्पू यादव को जनता से माफी मांगने को कहा। साथ ही उन्होंने सांसद पर पूर्णिया और यहां के लोगों को बदनाम करने का आरोप लगाया। नाम न छापने की शर्त पर बीजेपी के एक नेता ने एचटी से कहा कि उन्हें पप्पू यादव का खेल पता था, जो आज सच साबित हुआ है। उन्होंने इसे पप्पू यादव की राजनीति के अंत की एक शुरुआत करार दिया।

Previous Post

महाराष्ट्र में अब देवेंद्र फडणवीस सरकार, अजित पवार और एकनाथ शिंदे के साथ पेश किया दावा

Next Post

अंडर-19 एशिया कप सेमीफाइनल में शान से पहुंचा भारत, यूएई को 10 विकेट से चटाई धूल

Next Post
भारत, यूएई को 10 विकेट से चटाई धूल

अंडर-19 एशिया कप सेमीफाइनल में शान से पहुंचा भारत, यूएई को 10 विकेट से चटाई धूल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • हरदोई में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया लोकार्पण, उत्तर प्रदेश को मिली नई गति
  • श्रीलंका क्रिकेट में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा
  • पश्चिम बंगाल चुनाव: दूसरे चरण में दोपहर 1 बजे तक 61.11 प्रतिशत मतदान
  • रूस के सहयोग से बांग्लादेश की पहली परमाणु ऊर्जा परियोजना
  • देशभर में मौसम का बड़ा बदलाव: 19 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In