अयोध्या: 43वें रामायण मेला के उद्घाटन कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभल हिंसा को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, “संभल और बांग्लादेश की घटना एक जैसी है। दोनों घटनाओं में शामिल लोगों का डीएनए एक है।”
राम कथा पार्क में सरयू तट पर आयोजित इस कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ ने कहा, “याद करो 500 साल पहले बाबर के आदमी ने अयोध्या कुंभ में क्या किया था। संभल में भी यही हुआ था और बांग्लादेश में भी वही हो रहा है। तीनों की प्रकृति और उनका डीएनए एक ही है। अगर कोई इस पर विश्वास करता है कि बांग्लादेश में हो रहा है, तो वही तत्व यहां भी मौजूद हैं, जो समाज में विद्वेष फैलाने के लिए इंतजार कर रहे हैं। इन लोगों ने सामाजिक एकता को तोड़ने की पूरी तैयारी कर ली है। कुछ लोग, जिनके पास विदेशों में संपत्ति है, इन मुद्दों पर बात करते हैं, लेकिन जब संकट आएगा तो वे भाग जाएंगे और दूसरों को संकट में छोड़ देंगे।”
आज के समाजवादियों पर तंज
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में आज के समाजवादियों पर तंज भी कसा। उन्होंने कहा, “आज के समाजवादी परिवारवादी हो गए हैं। अगर उन्हें अपराधियों का संरक्षण न मिले, तो वे बिन पानी के मछली की तरह तड़पते हैं। जो लोग लोहिया के नाम पर राजनीति करते हैं, वे लोहिया के आदर्शों को अपनाने में पीछे हैं।”
राम के आदर्श का महत्व
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम के आदर्श का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, “हमने प्रभु राम को आदर्श माना है, और उनके आदर्श से कुछ भी सिख सके तो जीवन धन्य हो जाएगा। आज के समय में जब लोग छोटे-छोटे स्वार्थ के लिए हिंसा पर उतारू रहते हैं, तब श्रीराम का आदर्श हमें मार्गदर्शन देता है। उन्होंने पिता की आज्ञा मानकर क्षणभर की भी देरी किए बिना अयोध्या का राजपाट त्याग दिया और स्वयं वन जाने का निर्णय लिया।”
रामायण मेला को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने की अपील
इससे पहले, जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी राम दिनेश आचार्य ने दीपावली की तरह सीता-राम विवाह उत्सव के अवसर पर होने वाले रामायण मेला को भी वैश्विक स्तर पर स्थापित करने की अपेक्षा जताई। मुख्यमंत्री योगी ने इस अपेक्षा पर हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

