जालंधर : आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हरभजन सिंह के खिलाफ पंजाब में नाराजगी सामने आने लगी है। शनिवार को कुछ नाराज कार्यकर्ता जालंधर स्थित उनके आवास के बाहर पहुंचे और दीवार पर ‘गद्दार’ लिख दिया। घटना के बाद क्षेत्र में हलचल मच गई।
बताया जा रहा है कि प्रदर्शन कर रहे लोगों ने हरभजन सिंह के पार्टी बदलने पर नाराजगी जताई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थिति संभालने का प्रयास किया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है।
हरभजन सिंह हाल ही में आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं। उनके इस फैसले के बाद पंजाब की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है।
सूत्रों के अनुसार, पार्टी नेतृत्व इस मामले को गंभीरता से देख रहा है। वहीं राजनीतिक जानकारों का कहना है कि राज्यसभा सांसदों के दल बदलने से आने वाले समय में पंजाब की राजनीति और गरमा सकती है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
