जयपुर : महाप्रज्ञ इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को शांतिदूत आचार्य श्री महाश्रमण जी का ६५वां जन्म दिवस अत्यंत श्रद्धा, आध्यात्मिकता एवं संकल्पों की भावना के साथ मनाया गया। यह आयोजन मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण” एवं मुनि श्री संभव कुमार जी के पावन सान्निध्य में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर विद्यालय के सैकड़ों विद्यार्थियों ने प्रेरणादायक संकल्प ग्रहण किए। विद्यार्थियों ने यह प्रतिज्ञा ली कि वे भोजन करते समय टेलीविजन या मोबाइल जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्रयोग नहीं करेंगे तथा भोजन को ध्यानपूर्वक और संयम के साथ ग्रहण करेंगे।
संतों के प्रेरणादायी मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं ने यह भी संकल्प लिया कि वे क्रोध नहीं करेंगे और क्रोध की स्थिति में किसी भी प्रकार का अनुचित या गलत कदम नहीं उठाएंगे। साथ ही विद्यार्थियों को वाणी में मधुरता रखने तथा अपने व्यवहार को शिष्ट एवं उत्कृष्ट बनाने की प्रेरणा दी गई।
मुनि श्री संभव कुमार जी ने अपने भावपूर्ण गीत के माध्यम से विद्यार्थियों को क्रोध त्यागने और शांत जीवन जीने का संदेश दिया। वहीं मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण” ने आचार्य श्री महाश्रमण जी के पंचाचार सिद्धांतों की विस्तृत जानकारी देते हुए उन्हें जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. रश्मि जी परियानी ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया तथा उप-प्रधानाचार्या श्रीमती चन्द्रकंवर जी शेखावत ने आभार ज्ञापन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों द्वारा आचार्य श्री महाश्रमण जी पर आधारित भक्ति गीत की प्रस्तुति से हुआ, जिसने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। इस अवसर पर गायिका श्रीमती प्रिया जी बोथरा ने अपनी मधुर संगीत प्रस्तुति से सभी को भावविभोर कर दिया।
यह आयोजन न केवल एक जन्म दिवस उत्सव रहा, बल्कि विद्यार्थियों के लिए संयम, शांति और आत्म-अनुशासन का एक प्रेरक संदेश भी बन गया।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
