मुंबई:महाराष्ट्र में गुरुवार शाम को भव्य आयोजन में देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। उनके डिप्टी के तौर पर एकनाथ शिंदे और अजित पवार सरकार में शामिल हुए। सीएम बनने के लिए देवेंद्र फडणवीस ने पहली बार प्रेस को संबोधित किया। उन्होंने पहले ही बयान में विपक्ष पर चुटकी ली। फडणवीस ने कहा कि हम विपक्ष की आवाज को नहीं दबाएंगे, टेस्ट मैच की तरह खेलेंगे। एकनाथ शिंदे की नाराजगी को लेकर फडणवीस ने कहा कि हम साथ में नई सरकार बनाने जा रहे हैं। हमारे रोल भले ही चेंज हो चुके हैं, लेकिन हमारी मंजिल एक ही है।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र सामाजिक, बुनियादी ढांचे, औद्योगिक क्षेत्रों में तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा। उन्होंने कहा कि जो भी मुश्किल आएगी, हम (एकनाथ शिंदे और अजित पवार) उसका मिलकर समाधान निकालेंगे। हम विपक्ष की आवाज को दबाने में यकीन नहीं रखते हैं। हम विपक्ष की आवाज को नहीं दबाएंगे, टेस्ट मैच की तरह खेलेंगे।
कैबिनेट विस्तार के सवाल पर फडणवीस ने कहा कि मैं नहीं मानता कि शपथग्रहण में देरी हुई है। आगामी 9 दिसंबर को स्पीकर पद का चुनाव होगा और उसी दिन राज्यपाल विधानसभा सत्र की शुरुआत करेंगे। हम नागपुर अधिवेशन शुरू होने से पहले ही पोर्टफोलियो का काम पूरा कर लेंगे। उन्होंने कहा कि मंत्रीमंडल में ज्यादा बदलाव नहीं होने वाला है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

