• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
रूस-यूक्रेन युद्ध ने बिगाड़ा खाने का स्वाद! सरसों सहित अन्य खाद्य तेल की कीमतों में इजाफा

पाम ऑयल को छोड़कर सरसों समेत सभी खाद्य तेलों की खुदरा कीमतों में बढ़ोतरी

March 30, 2022
योगी–ममता की बयानबाज़ी से सियासी घमासान तेज

योगी–ममता की बयानबाज़ी से सियासी घमासान तेज

April 21, 2026
परेश रावल

परेश रावल का खुलासा: टीवी कॉमेडी शो बन रहे फिल्मों के बड़े प्रतिद्वंदी

April 21, 2026
दार्जिलिंग में अमित शाह का बड़ा बयान: गोरखा समुदाय से अन्याय खत्म करने का वादा

दार्जिलिंग में अमित शाह का बड़ा बयान: गोरखा समुदाय से अन्याय खत्म करने का वादा

April 21, 2026
अमेरिका-पाक रिश्तों में नई गर्माहट, व्हाइट हाउस में हुई अहम बैठक

टांय-टांय फिस्स हुई मध्यस्थता, फिर भी शहबाज और आसिम मुनीर के लिए नोबेल की सिफारिश

April 21, 2026
संतोष व संयम का हो विकास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

संतोष व संयम का हो विकास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

April 21, 2026
अखिलेश का नया फॉर्मूला: पहले पकड़, फिर टिकट

महिला आरक्षण में नया मोड़: सपा का मुस्लिम-ओबीसी कोटा प्रस्ताव

April 21, 2026
ब्रह्मोस मिसाइल

बालिकातन 2026 में दिखेगी भारत की ब्रह्मोस, दक्षिण चीन सागर में बढ़ा सामरिक संदेश

April 21, 2026
अजित पवार का निधन: शरद पवार की अपील—इस त्रासदी पर राजनीति न हो

शरद पवार अस्पताल में भर्ती, रूटीन जांच के लिए हुए एडमिट

April 21, 2026
करुणा इंसानियत का सर्वोपरि गुण है — मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’

करुणा इंसानियत का सर्वोपरि गुण है — मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’

April 21, 2026
कोलकाता के प्रसिद्ध आनंदलोक अस्पताल में आग, सभी मरीज सुरक्षित निकाले गए

कोलकाता के प्रसिद्ध आनंदलोक अस्पताल में आग, सभी मरीज सुरक्षित निकाले गए

April 21, 2026
मुंबई के भायखला में हिंसा: यूसुफ पठान के ससुर समेत तीन गिरफ्तार

मुंबई के भायखला में हिंसा: यूसुफ पठान के ससुर समेत तीन गिरफ्तार

April 21, 2026
तेज प्रताप का राहुल गांधी पर तीखा वार, प्रियंका गांधी को बताया बेहतर विकल्प

तेज प्रताप का राहुल गांधी पर तीखा वार, प्रियंका गांधी को बताया बेहतर विकल्प

April 21, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, April 21, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home बिजनेस

पाम ऑयल को छोड़कर सरसों समेत सभी खाद्य तेलों की खुदरा कीमतों में बढ़ोतरी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 30, 2022
in बिजनेस
Reading Time: 1 min read
A A
0
रूस-यूक्रेन युद्ध ने बिगाड़ा खाने का स्वाद! सरसों सहित अन्य खाद्य तेल की कीमतों में इजाफा

Image Courtesy: Google

नई दिल्ली:पिछले साल नरमी के बाद इस साल जनवरी से ही खाद्य तेलों की कीमतों में उछाल जारी है। फरवरी में ब्रांडेड सनफ्लॉवर, वनस्पति, सरसों और मूंगफली तेल की बिक्री कीमतों में मासिक आधार पर नौ फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है।

रिटेल कीमतों पर नजर रखने वाले मंच बिजोम के डाटा के अनुसार, पिछले महीने पैकेटबंद सनफ्लॉवर तेल की कीमतों में जनवरी के मुकाबले चार फीसदी की बढ़ोतरी रही है। वहीं, समान अवधि में सरसों का तेल 8.7 फीसदी महंगा हुआ है। हालांकि, सोयाबीन तेल की कीमतों में 0.4 फीसदी की मामूली गिरावट आई है।
डाटा के अनुसार, फरवरी में वनस्पति तेल की कीमतों में 2.7 फीसदी और मूंगफली तेल की कीमतों में एक फीसदी की तेजी रही है।

भारतीय परिवारों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले पाम तेल की कीमतों में फरवरी में 12.9 फीसदी की बड़ी गिरावट रही है। हालांकि, एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले इसकी कीमत अभी भी 22.9 फीसदी ज्यादा है। बिजोम पूरे भारत में 75 लाख से ज्यादा खुदरा दुकानों की खुदरा कीमतों पर नजर रखता है।

बिजोम के डाटा के अनुसार, देश में खाद्य तेलों की कीमतों में पिछले साल सितंबर और दिसंबर तिमाही में नरमी रही है। डाटा के अनुसार, जनवरी 2022 से खाद्य तेलों की कीमतों में फिर से तेजी शुरू हुई है। हालांकि, जनवरी में खाद्य तेलों की कीमत दो साल के उच्च स्तर से 10 से 30 फीसदी तक कम थीं।

रूस-यूक्रेन युद्ध का खाद्य तेलों समेत प्रमुख कमोडिटी की कीमतों पर लंबे समय तक असर रहेगा। इसका कारण यह है कि यूक्रेन सनफ्लॉवर तेल का प्रमुख आपूर्तिकर्ता है। बिजोम के मुख्य विपणन अधिकारी अक्षय डिसूजा का कहना है कि सरकारी की ओर से किए गए उपायों के कारण पिछले दो वर्षों से खाद्य तेलों की कीमतों में स्थिरता रही है, लेकिन रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण अब अधिकांश खाद्य तेलों में परिदृश्य बदल चुका है।

वार्षिक आधार पर 20 फीसदी तक की बढ़त

बीएनपी परिबास की ओर से 17 मार्च को जारी रिपोर्ट के अनुसार, खाद्य तेलों की कीमत में वार्षिक आधार पर 15 से 20 फीसदी की तेजी आ गई है। अधिकांश खाद्य तेलों की कीमत प्री-कोविड स्तर से ऊंची बनी हुई हैं। फरवरी 2020 के मुकाबले सनफ्लॉवर तेल की कीमत 50 फीसदी ज्यादा है। वहीं, वनस्पति तेल 58 फीसदी और सोयाबीन तेल 20 फीसदी महंगा हो गया है।

Previous Post

परेशान तीमारदार ने ट्विटर पर जैसे ही डिप्‍टी सीएम से लगाई गुहार, अस्‍पताल ने लौटा दिए पैसे

Next Post

आईपीओ से एक साल में जुटाए 1.11 लाख करोड़ रुपये

Next Post
आईपीओ का इंतजार कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है

आईपीओ से एक साल में जुटाए 1.11 लाख करोड़ रुपये

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • योगी–ममता की बयानबाज़ी से सियासी घमासान तेज
  • परेश रावल का खुलासा: टीवी कॉमेडी शो बन रहे फिल्मों के बड़े प्रतिद्वंदी
  • दार्जिलिंग में अमित शाह का बड़ा बयान: गोरखा समुदाय से अन्याय खत्म करने का वादा
  • टांय-टांय फिस्स हुई मध्यस्थता, फिर भी शहबाज और आसिम मुनीर के लिए नोबेल की सिफारिश
  • संतोष व संयम का हो विकास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In