• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
आईपीओ का इंतजार कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है

आईपीओ से एक साल में जुटाए 1.11 लाख करोड़ रुपये

March 30, 2022
डोभाल के बयान का समर्थन, भारत ने फिर दोहराया आतंकवाद पर सख्त नीति

पाकिस्तान में 125 वर्ष पुराना ऐतिहासिक गुरुद्वारा ध्वस्त, भारत ने जताया कड़ा विरोध

July 2, 2026
जीनत अमान का बड़ा बयान: “शादी से पहले साथ रहना जरूरी, वरना पछताना पड़ सकता है”

जीनत अमान का बड़ा बयान: “शादी से पहले साथ रहना जरूरी, वरना पछताना पड़ सकता है”

July 2, 2026
सनी देओल का फिटनेस मंत्र: “नो एक्सक्यूज़, स्टे फिट, स्टे हैप्पी”

सनी देओल ने रिटायरमेंट पर दिया बड़ा बयान: “मैं कभी ये लाइन नहीं छोड़ूंगा”

July 2, 2026
नीले आसमान का सफर: इंडिगो का संकट और सफलता

इंडिगो ने लॉन्च किया ‘लाइट’ किराया: केवल केबिन बैग यात्रियों के लिए सस्ती हवाई यात्रा का नया विकल्प

July 2, 2026
हुंडई

ह्युंडई की बड़ी योजना: बाजार में जल्द लॉन्च होंगी 4 दमदार एसयूवी, बढ़ेगा मुकाबला

July 2, 2026
सिंधी आलू टुक: कुरकुरे स्वाद की पारंपरिक विरासत

सिंधी आलू टुक: कुरकुरे स्वाद की पारंपरिक विरासत

July 2, 2026
परिवर्तनी एकादशी: भगवान विष्णु के करवट बदलने का पावन पर्व

जुलाई की पावन एकादशियाँ: भक्ति, आत्मशुद्धि और भगवान विष्णु की कृपा का महापर्व

July 2, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल : 2 जुलाई 2026, गुरुवार

July 2, 2026
आकिंचन रहना है सच्ची साधना : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

आकिंचन रहना है सच्ची साधना : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

July 1, 2026
तमिलनाडु में सत्ता पलटने की साजिश का आरोप, ₹35 करोड़ ऑफर का दावा

तमिलनाडु में सत्ता पलटने की साजिश का आरोप, ₹35 करोड़ ऑफर का दावा

July 1, 2026
सिंधु के पानी पर बौखलाया पाकिस्तान, बिलावल भुट्टो की परमाणु संकेत वाली चेतावनी

सिंधु के पानी पर बौखलाया पाकिस्तान, बिलावल भुट्टो की परमाणु संकेत वाली चेतावनी

July 1, 2026
लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन ने संभाला थलसेना उप-सेनाध्यक्ष का पदभार

लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन ने संभाला थलसेना उप-सेनाध्यक्ष का पदभार

July 1, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, July 2, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home ओपिनियन

आईपीओ से एक साल में जुटाए 1.11 लाख करोड़ रुपये

पेटीएम और जोमैटो ने निवेशकों को किया कंगाल

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 30, 2022
in ओपिनियन, बिजनेस
Reading Time: 1 min read
A A
0
आईपीओ का इंतजार कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है

Image Courtesy: Google

नई दिल्ली:कोरोना संकट की चुनौतियों से जूझ रही अर्थव्यवस्था के बीच शेयर बाजार में आईपीओ को लेकर कंपनियों का उत्साह घटने की बजाय और बढ़ गया है। चालू वित्त वर्ष में 52 कंपनियां अपना आईपीओ पेश कर चुकी हैं। इससे रिकॉर्ड 1.11 लाख करोड़ रुपये की राशि जुटाई जा चुकी है। वहीं आईपीओ को लेकर खुदरा निवेशकों का उत्साह भी चरम पर है। पिछले तीन साल में आईपीओ में खुदरा निवेशकों की भागीदारी दो गुना से अधिक बढ़ी है।

हालांकि, इस अवधि में आए पेटीएम और जोमैटो के आईपीओ ने निवेशकों को नुकसान पहुंचाया है। पेटीएम का शेयर सूचीबद्ध भाव से करीब 75 फीसदी नीचे पहुंच गया है,लेकिन कुल आए आईपीओ में करीब 60 फीसदी कंपनियों ने निवेशकों को अब तक 10 फीसदी का रिटर्न दिया है। यही वजह है कि खुदरा निवेशक आईपीओ में बड़े निवेशकों से होड़ लेते दिख रहे हैं।

प्राइम डेटाबेस के आंकड़ों के मुताबिक चालू वित्त वर्ष में बाजार नियामक सेबी के 137 आईपीओ के लिए आवेदन दिए गए, जिनमें 52 को मंजूरी मिली है। विशेषज्ञों का कहना है कि बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद जिस तरह चालू वित्त वर्ष में निवेशकों और कंपनियों ने उत्साह दिखाया है वह अगले वित्त वर्ष में देखने को मिल सकता है।

आईपीओ लाने और उससे राशि जुटाने में नए जमाने की कंपनियां यानी स्टार्टअप दिग्गजों से आगे निकलते दिख रहे हैं। प्राइम डेटाबेस के आंकड़ों के मुताबिक चालू वित्त वर्ष में स्टार्टअप ने आईपीओ से 38,734 करोड़ रुपये का राशि जुटाई है। इसके अलावा आईपीओ से जुटाई जाने वाली राशि भी बढ़कर औसतन 2143 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गई है।

छोटे निवेशकों की भागीदारी दोगुना बढ़ी

आईपीओ में छोटे यानी खुदरा निवेशक जमकर पैसा लगा रहे हैं। प्रति आईपीओ खुदरा निवेशकों की संख्या बढ़कर 14.05 लाख पहुंच गई है। जबकि वर्ष 2020-21 में यह 12.73 लाख थी। वहीं 2019-20 में 6.88 लाख थी। इस तरह महज तीन साल में खुदरा निवेशकों की भागीदारी आईपीओ में तीन गुना बढ़ी है। विशेषज्ञों का कहना है बाजार नियामक सेबी ने शेयरों में निवेश को आसान बनाने के लिए कई तरह के सुधार किए हैं। इसका असर खुदरा निवेशकों की भागीदारी में स्पष्ट दिखाई दे रहा है।

रिटर्न में आपीओ ने निराश नहीं किया

चालू वित्त वर्ष में आए 52 आईपीओ में से 30 से 10 फीसदी से अधिक रिटर्न दिया है। इससे खुदरा निवेशकों का उत्साह जोर पर है। कुल आए आईपीओ में से 29 को 10 गुना से अधिक बोली (अभिदान) मिली। यानी जितनी राशि के लिए आईपीओ पेश किया गया था निवेशकों ने उससे 10 गुना अधिक पैसा लगाने की बोली लगाई। इसमें से पांच आईपीओ को 100 गुना बोलिया मिलीं। जबकि आठ आईपीओ को तीन गुना से अधिक बोलिया मिलीं। खुदरा निवेशकों के उत्साह को देखते हुए कई कंपनियों ने खुदरा निवेशकों के ज्यादा शेयर निर्धारित किए।

विदेशी निवेशक भी मेहरबान

आंकड़ों के मुताबिक कुल 52 आईपीओ में बड़े निवेशकों की हिस्सेदारी 39 फीसदी रही। हालांकि, निवेश के पैमाने पर उनके निवेश का मूल्य 25 फीसदी रहा। वहीं म्यूचुअल फंड कंपनियों ने आईपीओ में 11 फीसदी राशि लगाई। वहीं प्रर्वतक समूह द्वारा 33,258 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है जो कुल आईपीओ आकार का 30 फीसदी है। चालू वित्त वर्ष में आए आईपीओ में ऐसा पहली बार दिखा है कि छोटे निवेशकों से लेकर बड़े और संस्थागत निवेशकों ने भी बाजार पर भरोसा दिखाया।

 

Previous Post

पाम ऑयल को छोड़कर सरसों समेत सभी खाद्य तेलों की खुदरा कीमतों में बढ़ोतरी

Next Post

पेट्रोल गुजरात से बिहार तक 100 के पार, मुंबई में डीजल ने भी लगाया शतक

Next Post
पेट्रोल- डीजल के दाम

पेट्रोल गुजरात से बिहार तक 100 के पार, मुंबई में डीजल ने भी लगाया शतक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पाकिस्तान में 125 वर्ष पुराना ऐतिहासिक गुरुद्वारा ध्वस्त, भारत ने जताया कड़ा विरोध
  • जीनत अमान का बड़ा बयान: “शादी से पहले साथ रहना जरूरी, वरना पछताना पड़ सकता है”
  • सनी देओल ने रिटायरमेंट पर दिया बड़ा बयान: “मैं कभी ये लाइन नहीं छोड़ूंगा”
  • इंडिगो ने लॉन्च किया ‘लाइट’ किराया: केवल केबिन बैग यात्रियों के लिए सस्ती हवाई यात्रा का नया विकल्प
  • ह्युंडई की बड़ी योजना: बाजार में जल्द लॉन्च होंगी 4 दमदार एसयूवी, बढ़ेगा मुकाबला
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In