• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
ज्योतिचरण का स्पर्श पा ज्योतित हुई चोटिला की भूमि

ज्योतिचरण का स्पर्श पा ज्योतित हुई चोटिला की भूमि

January 3, 2025
यरेवान में ज़ेलेंस्की और स्टारमर की मुलाकात, रक्षा सहयोग पर हुई विस्तृत चर्चा

यरेवान में ज़ेलेंस्की और स्टारमर की मुलाकात, रक्षा सहयोग पर हुई विस्तृत चर्चा

May 4, 2026
भारतीय विरासत को मिला सम्मान: जयशंकर का जमैका के ऐतिहासिक ओल्ड हार्बर दौरा

भारतीय विरासत को मिला सम्मान: जयशंकर का जमैका के ऐतिहासिक ओल्ड हार्बर दौरा

May 4, 2026
सैन्य तनाव के बीच ट्रंप का सतर्क रुख: ईरान में हत्याएं और फांसी रुक गई

ट्रंप ने ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ की घोषणा की, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में फंसे जहाजों को सुरक्षित मार्ग देने का दावा

May 4, 2026
वक्फ कानून पर भारत का पाकिस्तान को करारा जवाब

भारत का सख्त रुख: नेपाल के लिपुलेख दावे को बताया निराधार

May 4, 2026
ओटावा में उग्र नारे और तिरंगा अपमान, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति

कनाडा ने खालिस्तानी चरमपंथ को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा माना

May 4, 2026
कैलास मानसरोवर

मानसरोवर यात्रा पर नया विवाद: लिपुलेख मार्ग को लेकर नेपाल ने जताई आपत्ति

May 4, 2026
सऊदी अरब का बड़ा फैसला: भारत के प्राइवेट हज कोटे में 80% कटौती

हज किराए में 10 हजार बढ़ोतरी पर कांग्रेस आक्रामक, वापसी की मांग

May 4, 2026
पुणे कांड पर सियासत तेज, सरकार पर विपक्ष का तीखा हमला

पुणे कांड पर सियासत तेज, सरकार पर विपक्ष का तीखा हमला

May 4, 2026
भारत से मुकाबला ना खेलने के फैसले पर कपिल देव का कड़ा रुख

वैभव सूर्यवंशी पर कपिल देव का संतुलित रुख, बोले—बिना देखे नहीं दूंगा राय

May 4, 2026
भारतीय डेफ क्रिकेट टीम का परचम, दक्षिण अफ्रीका को दोनों सीरीज में किया क्लीन स्वीप

भारतीय डेफ क्रिकेट टीम का परचम, दक्षिण अफ्रीका को दोनों सीरीज में किया क्लीन स्वीप

May 4, 2026
किशोर कुमार के आख़िरी दिन और उनकी अंतिम रिकॉर्डिंग का रहस्य

किशोर कुमार और गोविंदा का अनोखा जुड़ाव: दो गीतों ने रचा इतिहास

May 4, 2026
अमिताभ बच्चन ने जताया अफसोस, बताया क्या चीजें उन्होंने समय पर नहीं सीखी

अमिताभ बच्चन बोले—हर अनुभव से सीखना चाहिए, जीवनभर जारी रहती है सीखने की प्रक्रिया

May 4, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, May 4, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

ज्योतिचरण का स्पर्श पा ज्योतित हुई चोटिला की भूमि

12 कि.मी. का विहार कर चोटिला के जलाराम मंदिर में पधारे शांतिदूत

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
January 3, 2025
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
ज्योतिचरण का स्पर्श पा ज्योतित हुई चोटिला की भूमि
ज्योतिचरण का स्पर्श पा ज्योतित हुई चोटिला की भूमि
ज्योतिचरण का स्पर्श पा ज्योतित हुई चोटिला की भूमि
ज्योतिचरण का स्पर्श पा ज्योतित हुई चोटिला की भूमि
ज्योतिचरण का स्पर्श पा ज्योतित हुई चोटिला की भूमि
ज्योतिचरण का स्पर्श पा ज्योतित हुई चोटिला की भूमि

चोटिला, सुरेन्द्रनगर (गुजरात) : सौराष्ट्र की धरा को पावन बनाते हुए एवं जन-जन पर कल्याणकारी आशीष की वृष्टि करते हुए जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के वर्तमान अधिशास्ता, भगवान महावीर के प्रतिनिधि, अहिंसा यात्रा के प्रणेता आचार्यश्री महाश्रमणजी अपनी धवल सेना के साथ निरंतर गतिमान हैं। शुक्रवार को प्रातः युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी ने मघरीखाडा से मंगल प्रस्थान किया। उत्तर भारत में पड़ने वाली कड़ाके की ठंड का असर गुजरात के इस क्षेत्र में भी देखने को मिल रहा है। विहार के दौरान भी दर्शन करने वाले लोगों पर मधुर मुस्कान के साथ आशीर्वाद प्रदान करते हुए आचार्यश्री अगले गंतव्य की ओर बढ़ते जा रहे थे। लगभग 12 किलोमीटर का विहार कर आचार्यश्री चोटिला में स्थित जलाराम मंदिर में पधारे। यहां से संबंधित लोगों व अन्य श्रद्धालुओं ने आचार्यश्री का भावपूर्ण स्वागत किया। एकदिवसीय प्रवास हेतु आचार्यश्री मंदिर परिसर में पधारे। ज्योतिचरण का स्पर्श पाकर चोटिला की भूमि भी मानों ज्योतित हो उठी।

शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमणजी ने समुपस्थित श्रद्धालु जनता को पावन पाथेय प्रदान करते हुए कहा कि आदमी के मन में लोभ नाम की वृत्ति भी अथवा कषाय भी दसमगुणस्थान तक विद्यमान रहता है। दसवें गुणस्थान का लोभ भले कमजोर रहे, लेकिन लोभ होता ही है। लोभ जब उभरता है तो आदमी विविध अपराधों में जा सकता है। लोभ के कारण आदमी हिंसा, हत्या में जा सकता है। लोभ के कारण आदमी मृषावाद का प्रयोग कर सकता है और भी अनेक कार्य आदमी लोभ से प्रेरित होकर कर सकता है। गृहस्थ जीवन के लिए परिग्रह भी आवश्यक होता है। अर्थ का अर्जन भी आदमी करता है और अर्थ के अर्जन के लिए आदमी कई बार अशुद्ध साधनों का भी सहारा ले सकता है। आदमी उसके लिए झूठ बोल सकता है, छल कर सकता है, अनैतिक साधनों से अर्थ का अर्जन करने में लग जाता है।

गृहस्थ जीवन में अर्थ का अर्जन एक बड़ा आयाम होता है तो धर्म भी एक महत्त्वपूर्ण आयाम है। आर्षवाणी में कहा गया है कि गृहस्थ जीवन में नैतिकता रखने का प्रयास होना चाहिए। परम पूज्य आचार्यश्री तुलसी ने अणुव्रत की बात बताई। छोटे-छोटे नियम गृहस्थ जीवन में आए तो आदमी का जीवन अच्छा रह सकता है। अणुव्रत आदमी के घर में रहे, बाजार में रहे, विद्यालयों में, चिकित्सालयों में रहे अर्थात् आदमी के जीवन में रहे। आदमी भले ही किसी धर्म को माने, यह अलग बात है। कोई आस्तिक है अथवा नास्तिक है, अणुव्रत में किसी से कोई आपत्ति नहीं है। अणुव्रत कहता है कि जीवन व्यवहार में नैतिकता, अहिंसा, संयम आदि तत्त्वों का समावेश होना चाहिए। उसमें लोभ एक ऐसी वृत्ति है जो आदमी को अनैतिकता की ओर धकेल सकता है। लोभ हिंसा की ओर ले जा सकती है, अपराध और असंयम की ओर अग्रसर कर सकता है। अनेक अपराधों के मूल में लोभ बैठा होता है, जिसके कारण आदमी अपराध करने के लिए उत्प्रेरित होता है। लोभी को यदि कोई सोने-चांदी का पर्वत भी दे दे तो उसका लोभ समाप्त नहीं किया जा सकता, क्योंकि इच्छाएं आकाश के समान अनंत होती है।

आदमी को अपने जीवन में अणुव्रत और प्रेक्षाध्यान के द्वारा अपने जीवन में अहिंसा, संयम और नैतिकता का विकास करने का प्रयास करना चाहिए। आदमी को लोभ का त्याग कर संतोष को धारण करने का प्रयास करना चाहिए। अपनी इच्छाओं पर नियंत्रण रखना और भोग और उपभोग में संयम रखने से लोभ का नाश किया जा सकता है। इसलिए जीवन से लोभ को नियंत्रित रखने और संतोष को वर्धमान रखने का प्रयास करना चाहिए। मंगल प्रवचन के उपरान्त आचार्यश्री ने गांववासियों को पावन आशीर्वाद प्रदान किया।

जलाराम मंदिर के ट्रस्टी व महामंत्री श्री दामजी भाई राठौड़ ने अपनी भावाभिव्यक्ति दी और आचार्यश्री से मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। जैन समाज की ओर से श्री पारसभाई ने भी आचार्यश्री के स्वागत में अपनी श्रद्धाभिव्यक्ति दी।

Previous Post

दिल्ली में भाजपा सरकार का ‘जहां झुग्गी-वहां मकान’ वादा पूरा, 1600 गरीबों को मिले शानदार फ्लैट

Next Post

स्कंद षष्ठी: जनवरी 2025 में पूजन विधि, शुभ मुहूर्त और योग

Next Post
स्कंद षष्ठी: जनवरी 2025 में पूजन विधि, शुभ मुहूर्त और योग

स्कंद षष्ठी: जनवरी 2025 में पूजन विधि, शुभ मुहूर्त और योग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • यरेवान में ज़ेलेंस्की और स्टारमर की मुलाकात, रक्षा सहयोग पर हुई विस्तृत चर्चा
  • भारतीय विरासत को मिला सम्मान: जयशंकर का जमैका के ऐतिहासिक ओल्ड हार्बर दौरा
  • ट्रंप ने ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ की घोषणा की, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में फंसे जहाजों को सुरक्षित मार्ग देने का दावा
  • भारत का सख्त रुख: नेपाल के लिपुलेख दावे को बताया निराधार
  • कनाडा ने खालिस्तानी चरमपंथ को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा माना
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In