स्पोर्ट्स डेस्क: 2023 में भले ही टीम इंडिया ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और वर्ल्ड कप फाइनल में हार का सामना किया, लेकिन कुल मिलाकर भारत का प्रदर्शन अच्छा था। जून 2024 तक भारत रोहित शर्मा की कप्तानी और राहुल द्रविड़ की कोचिंग में टी20 विश्व कप जीत चुका था, लेकिन इसके बाद गौतम गंभीर ने टीम इंडिया की कमान संभाली। उन्होंने अपना सपोर्ट स्टाफ बदला और श्रीलंका के दौरे से हेड कोच के रूप में कार्यभार संभाला। शुरुआत टी20 सीरीज में जीत के साथ हुई, लेकिन उसके बाद भारत ने वनडे और टेस्ट क्रिकेट में शर्मनाक प्रदर्शन किया।
गौतम गंभीर तीनों फॉर्मेट के हेड कोच हैं, लेकिन उनकी कोचिंग में भारत ने वनडे और टेस्ट क्रिकेट में कई शर्मनाक हार झेली हैं। भारत ने सिर्फ मैच नहीं, बल्कि सीरीज भी हारी हैं, जो कई सालों बाद हुआ। एक समय था जब भारत के लिए घर पर टेस्ट मैच हारना मुश्किल था, लेकिन अब भारत ने सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना किया है। ऑस्ट्रेलिया में भी भारत ने 10 साल बाद टेस्ट सीरीज हारी है। अब एक नजर डालते हैं गौतम गंभीर के कोचिंग करियर पर:
गौतम गंभीर का कोचिंग करियर:
जीत:
- श्रीलंका में 3-0 से टी20 सीरीज जीती।
हार:
- 27 साल बाद श्रीलंका से द्विपक्षीय वनडे सीरीज 2-0 से गंवाई।
- 45 साल में पहली बार भारत ने 2024 में एक भी वनडे मैच नहीं जीता।
- घर पर न्यूजीलैंड से 36 साल बाद टेस्ट मैच गंवाया।
- बेंगलुरु में 19 साल बाद टेस्ट मैच हारा।
- पहली बार भारत घर पर 50 से कम रन पर ढेर हुआ (बेंगलुरु टेस्ट)।
- 12 साल बाद घर पर लगातार दो टेस्ट मैच हारे।
- घर पर न्यूजीलैंड से सीरीज हारी।
- 12 साल बाद घर पर टेस्ट सीरीज हारी।
- 12 साल बाद मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टेस्ट मैच हारा।
- पहली बार भारत घर पर 3 मैचों की सीरीज में व्हाइटवॉश हुआ।
- मेलबर्न टेस्ट मैच 13 साल बाद हारा।
- सिडनी टेस्ट मैच हारा।
- 10 साल बाद लगातार दो टेस्ट सीरीज हारी।
- 12 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में 3 टेस्ट मैच हारे।
- पहली बार भारत WTC Final में नहीं पहुंचा।
जीत:
- पर्थ में ऐतिहासिक जीत, जिसमें बुमराह की गेंदबाजी ने अहम भूमिका निभाई।
गौतम गंभीर के कार्यकाल में टीम इंडिया का प्रदर्शन अब तक काफी निराशाजनक रहा है, और उनका कोचिंग करियर सवालों के घेरे में है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

