• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
लोकोत्तर दया, उपकार का भी प्रयास करे मानव : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

लोकोत्तर दया, उपकार का भी प्रयास करे मानव : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

March 24, 2025
आवश्यकता और इच्छा के बीच की रेखा ही जीवन का सार

आवश्यकता और इच्छा के बीच की रेखा ही जीवन का सार

April 22, 2026
पीएम मोदी को आतंकवादी कह बुरे फंसे कांग्रेस चीफ खरगे, चुनाव आयोग ने लिया ऐक्शन

पीएम मोदी को आतंकवादी कह बुरे फंसे कांग्रेस चीफ खरगे, चुनाव आयोग ने लिया ऐक्शन

April 22, 2026
‘वे आतंकवादियों और..’: मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर बोले उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

‘वे आतंकवादियों और..’: मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर बोले उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

April 22, 2026
पत्नी संग जिम गए थे IRS अफसर, पीछे बेटी का घर में ही कत्ल हो गया; खौफनाक कांड

पत्नी संग जिम गए थे IRS अफसर, पीछे बेटी का घर में ही कत्ल हो गया; खौफनाक कांड

April 22, 2026
होर्मुज के रास्ते भारत आ रहे जहाज पर ईरान का हमला, जब्त कर ले गया वापस

होर्मुज के रास्ते भारत आ रहे जहाज पर ईरान का हमला, जब्त कर ले गया वापस

April 22, 2026
ममता बनर्जी

ममता बनर्जी के कामों से खतरे में लोकतंत्र, बंगाल चुनाव के बीच SC की बड़ी टिप्पणी

April 22, 2026
वैभव सूर्यवंशी में दिखती है ब्रायन लारा की झलक; अब महान एलन बॉर्डर भी हो गए

वैभव सूर्यवंशी में दिखती है ब्रायन लारा की झलक; अब महान एलन बॉर्डर भी हो गए

April 22, 2026
नेपाल में एक महीने के अंदर फिर बवाल, बालेन शाह के होम मिनिस्टर का ही इस्तीफा

नेपाल में एक महीने के अंदर फिर बवाल, बालेन शाह के होम मिनिस्टर का ही इस्तीफा

April 22, 2026
आत्मा को जीतने वाले की होती है परम जय : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण

आत्मा को जीतने वाले की होती है परम जय : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण

April 22, 2026
तीन राज्यों में कितनी सीट पाएगी कांग्रेस; शाह की भविष्यवाणी, एक में 0 का अनुमान

तीन राज्यों में कितनी सीट पाएगी कांग्रेस; शाह की भविष्यवाणी, एक में 0 का अनुमान

April 22, 2026
ईवीएम से छेड़छाड़ रोकने को आयोग सख्त, बटन पर गोंद-स्याही लगाने पर होगी कार्रवाई

ईवीएम से छेड़छाड़ रोकने को आयोग सख्त, बटन पर गोंद-स्याही लगाने पर होगी कार्रवाई

April 22, 2026
चारधाम में सिर्फ सनातनियों को मिले व्यापार की अनुमति: टी राजा सिंह

चारधाम में सिर्फ सनातनियों को मिले व्यापार की अनुमति: टी राजा सिंह

April 22, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, April 22, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

लोकोत्तर दया, उपकार का भी प्रयास करे मानव : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 24, 2025
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
लोकोत्तर दया, उपकार का भी प्रयास करे मानव : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
लोकोत्तर दया, उपकार का भी प्रयास करे मानव : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
लोकोत्तर दया, उपकार का भी प्रयास करे मानव : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
लोकोत्तर दया, उपकार का भी प्रयास करे मानव : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

खारोई, कच्छ (गुजरात) : आदमी के भीतर निष्ठुरता, आक्रोशशीलता भी हो सकती है तो करुणा और क्षमाशीलता भी हो सकती है। दया, अनुकंपा, करुणा, मैत्री- ये सभी अहिंसा के परिवार के सदस्य होते हैं। जिस आदमी में दया और अनुकंपा की भावना होती है, वह हिंसा के पापों से बच सकता है और अन्य भी पापों से बच सकता है। दया और अनुकंपा को व्याख्यायित भी किया जा सकता है। एक लोकोत्तर अनुकंपा-दया है तो दूसरी लौकिक दया व अनुकंपा है। जहां आत्मा की रक्षा की बाद हो, पाप आचरणों से आत्मा को रक्षित रखने के रूप में दया लोकोत्तर दया और शरीर की रक्षा और शरीर को बचाना लौकिक दया होती है। बाह्य संदर्भ में लौकिक दया और आंतरिक, आध्यात्मिक रूप में लोकोत्तर दया हो जाती है। साधु किसी को चोरी का, किसी को नशे का, किसीको हिंसा-हत्या से बचने का संकल्प कराता है तो यह साधु का लोकोत्तर दया का प्रयास है। एक गृहस्थ किसी भूखे को भोजन करा रहा है, सर्दी में किसी को कम्बल, वस्त्र आदि बांट रहो, चिकित्सालयों में दवाईयां दिला रहा है, विकलांगों को ट्राईसाइकिल आदि बांटी जा रही है तो ये सभी उपकार लौकिक उपकार, दया होते हैं। किसी के आत्मा के संदर्भ में किया जाने वाला उपकार लोकोत्तर उपकार होता है। शरीर के संदर्भ में किया गया उपकार लौकिक उपकार हो जाता है।

इसी प्रकार एक लोकोत्तर दान और दूसरा लौकिक दान हो जाता है। दान के भी इस प्रकार दो भेद होते हैं। एक साधु को संयमी को विशुद्ध रूप में आहार आदि-आदि का दान दिया जाता है, और किसी व्यक्ति को धार्मिक, साहित्य, शास्त्र आदि का ज्ञान का दान देना भी लोकोत्तर दान होता है। साधुओं को स्थान आदि का दान देना भी लोकोत्तर दान है। प्राणियों को अभय दान देना छहकाय के जीवों को मारने का त्याग कर देना, लोकोत्तर अभय दान होता है। जो आत्मा के साथ जुड़े हुए कार्य लोकोत्तर दान, दया, उपकार, कार्य आदि लोकोत्तर की श्रेणी में तथा शरीर अथवा अन्य बाह्य संदभों में किया गया दान, दया, उपकार या कार्य लौकिक की श्रेणी में आता है। जो साधु तन-मन व वचन से किसी को दुःख नहीं देते, ऐसे अहिंसामूर्ति, दयामूर्ति साधुओं के दर्शन से भी कर्म झड़ते हैं।

गृहस्थ आदमी भी अपने जीवन में जितना संभव हो सके, ध्यान दिया जाए तो उनके जीवन में हिंसा में अल्पता आ सकती है। गृहस्थ जीवन में जितना संभव हो दया, अनुकंपा, अहिंसा की चेतना को रखने का प्रयास करना चाहिए। जहां तक संभव हो सके, किसीको ज्ञान दे देना, किसी को अच्छे सन्मार्ग पर ला देने का प्रयास करना भी लोकोत्तर दया और उपकार भी किया जा सकता है। इस प्रकार आदमी को आध्यात्मिक उपकार भी करने का प्रयास करना चाहिए। उक्त उपकार, दया, अनुकंपा की पावन प्रेरणा जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशमाधिशास्ता, शांतिदूत, युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी ने सोमवार को श्री खारोई ग्रुप प्राथमिकशाला में समुपस्थित श्रद्धालुओं को प्रदान की।

आचार्यश्री के स्वागत में ओसवाल समाज-खारोई की ओर से श्री मोतीलाल भाई नंदू ने अपनी भावाभिव्यक्ति दी। आचार्यश्री से मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।

इसके पूर्व सोमवार को प्रातःकाल की सुखद बेला में शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमणजी ने मंगल प्रस्थान किया। जन-जन के मानस का ताप और संताप हरते हुए मंगल प्रस्थान किया। लोगों को मंगल आशीष प्रदान करते हुए आचार्यश्री अगले गंतव्य की ओर बढ़ चले। स्थान-स्थान पर अनेकानेक लोगों को अपने दर्शन आर मधुर मुस्कान के साथ आशीष प्रदान करते हुए युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी लगभग 12 किलोमीटर का विहार सम्पन्न कर आचार्यश्री खारोई गांव में स्थित श्री खारोई ग्रुप प्राथमिकशला में पधारे। आचार्यश्री का एकदिवसीय प्रवास किया।

Previous Post

आठवले की टिप्पणी: औरंगजेब की कब्र हटाने से समाधान नहीं

Next Post

तमीम इकबाल को दिल का दौरा, हालत अब खतरे से बाहर

Next Post
तमीम इकबाल

तमीम इकबाल को दिल का दौरा, हालत अब खतरे से बाहर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आवश्यकता और इच्छा के बीच की रेखा ही जीवन का सार
  • पीएम मोदी को आतंकवादी कह बुरे फंसे कांग्रेस चीफ खरगे, चुनाव आयोग ने लिया ऐक्शन
  • ‘वे आतंकवादियों और..’: मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर बोले उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन
  • पत्नी संग जिम गए थे IRS अफसर, पीछे बेटी का घर में ही कत्ल हो गया; खौफनाक कांड
  • होर्मुज के रास्ते भारत आ रहे जहाज पर ईरान का हमला, जब्त कर ले गया वापस
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In