नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के पॉश इलाके में रहने वाले एक बड़े इनकम टैक्स अधिकारी के घर से उनकी बेटी की कत्ल की खबर आई। दक्षिणी-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी में रहने वाले आईआरएस अधिकारी की 22 साल की बेटी को बेरहमी से पीटा गया और मोबाइल चार्जर के केबल से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। आशंका है कि हत्या से पहले उसके साथ रेप भी किया गया। शक की पहली सुई उस नौकर की तरफ है जिसे पिछले दिनों काम से हटा दिया गया था।
घर के पास सीसीटीवी में दिखा नौकर
जांचकर्ताओं के मुताबिक, शुरुआती जांच में छह सप्ताह पहले नौकरी से निकाले गए नौकर की तरफ संकेत मिल रहे हैं। आशंकाओं को इस बात से भी बल मिला कि बुधवार सुबह 6 बजे उसे पास के एक सीसीटीवी फुटेज में देखा गया है। पुलिस को आशंका है कि वह पहले से वहां इंतजार कर रहा था और अधिकारी के घर से बाहर निकल जाने केबाद प्रवेश कर गया। वह जानता था कि घर का कौन सा सदस्य किस समय कहां होता है।
सूत्रों के मुताबिक, घटना स्थल पर संघर्ष के संकेत मिले हैं। माना जा रहा है कि आरोपी ने यौन हमले की कोशिश की। विरोध किए जाने पर उसने सिर पर किसी चीज से वार किया और बाद में मोबाइल चार्जर के केबल से गला घोंट दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बताया गया है कि वह मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला है और निकाले जाने से पहले 7-8 महीने तक अधिकारी के घर काम कर चुका था। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच करके उसे ट्रेस करने की कोशिश कर रही है।
शव के पास मिला चार्जर, मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार
शुरुआती जांच के बाद बताया गया है कि संभवत: मोबाइल केबल चार्जर से गला घोंटकर हत्या की गई है। शव के पास इसे पाया गया है। परिस्थिजन्य आशंका यह भी है कि हत्या से पहले यौन हमला भी किया गया। हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सुबह आईआरएस के घर क्या-क्या घटनाक्रम हुआ।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
