डेस्क : एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों को लेकर आम उपभोक्ताओं के लिए नया अपडेट सामने आया है। देश के अलग-अलग शहरों में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम स्थानीय टैक्स और परिवहन खर्च के कारण अलग-अलग हैं। ऐसे में सिलेंडर बुक कराने से पहले ताजा रेट जानना जरूरी हो गया है।
राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत ₹913 है, जबकि 19 किलोग्राम कमर्शियल सिलेंडर ₹2078.50 में मिल रहा है। मुंबई में घरेलू सिलेंडर ₹912.50 और कमर्शियल सिलेंडर ₹2031 का है।
कोलकाता में घरेलू सिलेंडर ₹939 का है, जबकि कमर्शियल सिलेंडर ₹2208 में उपलब्ध है। चेन्नई में घरेलू गैस सिलेंडर ₹928.50 और कमर्शियल सिलेंडर ₹2246.50 का है।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में घरेलू सिलेंडर ₹950.50 और कमर्शियल सिलेंडर ₹2201 में मिल रहा है। कानपुर में घरेलू सिलेंडर ₹928 और कमर्शियल सिलेंडर ₹2099 का है। गोरखपुर में घरेलू सिलेंडर ₹975 तथा कमर्शियल सिलेंडर ₹2262.50 का है।
बिहार की राजधानी पटना में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत ₹1000 से अधिक बनी हुई है, जबकि कमर्शियल सिलेंडर ₹2365 तक पहुंच गया है।
विशेषज्ञों का कहना है कि एलपीजी सिलेंडर की कीमतों पर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति और परिवहन लागत का सीधा असर पड़ता है। ऐसे में उपभोक्ताओं को सलाह दी जाती है कि गैस बुकिंग से पहले अपने शहर के ताजा रेट जरूर जांच लें।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
