नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि भारत को भविष्य में 100 प्रतिशत एथनॉल ब्लेंडिंग हासिल करने का लक्ष्य तय करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऊर्जा सुरक्षा, विदेशी मुद्रा की बचत और प्रदूषण नियंत्रण के लिए यह कदम बेहद अहम साबित हो सकता है।
नितिन गडकरी ने कहा कि भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए बड़े पैमाने पर कच्चे तेल के आयात पर निर्भर है। ऐसे में वैश्विक परिस्थितियों और अंतरराष्ट्रीय तनाव का सीधा असर देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ता है। उन्होंने बताया कि पेट्रोलियम उत्पादों के आयात पर हर साल भारी मात्रा में धन खर्च होता है, जिसे कम करने के लिए वैकल्पिक ईंधन को बढ़ावा देना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि एथनॉल मिश्रण कार्यक्रम से किसानों को भी लाभ होगा, क्योंकि गन्ना, मक्का और अन्य कृषि उत्पादों से एथनॉल तैयार किया जाता है। इससे किसानों की आय बढ़ेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
गडकरी ने बताया कि देश में पहले ही 20 प्रतिशत एथनॉल मिश्रित पेट्रोल की दिशा में तेजी से काम हो रहा है। अब समय आ गया है कि भारत 100 प्रतिशत एथनॉल ब्लेंडिंग की दिशा में भी गंभीरता से प्रयास करे।
उन्होंने कहा कि स्वच्छ ईंधन अपनाने से प्रदूषण कम होगा, आयातित तेल पर निर्भरता घटेगी और भारत ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की ओर तेजी से आगे बढ़ेगा।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
