नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर शहीदों और पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि भारत आतंकवाद के आगे कभी नहीं झुकेगा और देश के वीरों का बलिदान सदैव स्मरण रखा जाएगा।
प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि पहलगाम में हुआ आतंकी हमला पूरे देश को झकझोर देने वाला था। इस हमले में प्राण गंवाने वाले निर्दोष नागरिकों और सुरक्षाकर्मियों की स्मृति सदैव देशवासियों के हृदय में जीवित रहेगी।
उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा देश उनके साथ खड़ा है। साथ ही उन्होंने कहा कि आतंकवाद के विरुद्ध भारत का संघर्ष अडिग है और किसी भी आतंकी षड्यंत्र को सफल नहीं होने दिया जाएगा।
बरसी के अवसर पर पहलगाम और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ कर दी गई है। अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है तथा आने-जाने वालों की गहन जांच की जा रही है।
इस अवसर पर शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन भी किया गया, जहां स्थानीय नागरिकों, अधिकारियों और पर्यटकों ने वीरों को नमन किया।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
